बिहार हेड मास्टर भर्ती 2022 – BPSC 6421 प्रधानाध्यापक वैकेंसी रिक्रूटमेंट हेतु आवेदन करें। अंतिम तिथि 11 अप्रैल 2022

Bihar Head Master Bharti 2022 – बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने शिक्षा विभाग, बिहार सरकार के अन्तर्गत उच्च माध्यमिक विद्यालयों में प्रधानाध्यापक (हेडमास्टर) के पदों पर नियुक्ति हेतु भर्ती विज्ञापन जारी किया है। बीपीएससी द्वारा बिहार हेड मास्टर भर्ती 2022 के लिए सुयोग्य भारतीय उम्मीदवारों से विहित प्रपत्र में ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किये जाते है। इस BPSC प्रधानाध्यापक भर्ती 2022 के तहत कुल 6421 रिक्तियां अधिसूचित की गयी हैं, जिनमें 35 प्रतिशत पद महिलाओं के लिए आरक्षित हैं।

इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी बिहार हेड मास्टर रिक्रूटमेंट 2022 के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट (www.bpsc.bih.nic.in) के माध्यम से 05 मार्च 2022 से 11 अप्रैल 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। इस बिहार प्रधानाध्यापक भर्ती 2022 से जुड़ी अतिरिक्त महत्वपूर्ण जानकारी जैसे रिक्तियों की संख्या, शैक्षणिक अर्हता, चयन प्रक्रिया, आवेदन की तिथि, आवेदन का तरीका इत्यादि निम्नवत है।

बिहार हेड मास्टर भर्ती 2022 की जानकारी हिंदी में :

  • भर्ती आयोग का नाम : बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी)।
  • विभाग का नाम : शिक्षा विभाग, बिहार सरकार।
  • विज्ञापन संख्या : 02 /2022.
  • रिक्तियों की कुल संख्या : 6421 पद।
  • नौकरी का प्रकार : बिहार सरकारी नौकरी
  • आवेदन करने की अवधि : 05 मार्च 2022 से 11 अप्रैल 2022 तक।
  • आवेदन का तरीका : ऑनलाइन।
  • अधिकृत वेबसाइट : www.bpsc.bih.nic.in
  • नौकरी का स्थान : बिहार।

बिहार हेड मास्टर वैकेंसी 2022 विवरण :

पोस्ट का नाम रिक्त पद मानदेय (सैलरी)
प्रधानाध्यापक (हेडमास्टर) 6421 ₹ 35000/- एवं अन्य भत्ते

कोटिवार BPSC प्रधानाध्यापक वैकेंसी 2022 विवरण :

श्रेणी का नाम पदों की कुल संख्या 35 % महिलाओं के लिए आरक्षित
अनारक्षित (GEN) 2571 903
आर्थिक रूप से कमजोर (EWS) 639 189
अनुसूचित जाति (SC) 1027 385
अनुसूचित जनजाति (ST) 66 20
अत्यंत पिछड़ा वर्ग (EBC) 1157 428
पिछड़ा वर्ग (BC) 769 258
पिछड़े वर्ग की महिलाएं (BC Female) 192 00
कुल योग 6421 पद 2179 पद
नोट : विज्ञापित पदों की संख्या घट-बढ़ सकती है।

BPSC प्रधानाध्यापक भर्ती 2022 के लिए पात्रता मानदंड :

बिहार हेडमास्टर हेतु शैक्षणिक योग्यता :

  • अभ्यर्थी को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से न्यूनतम 50 % अंकों के साथ स्नातक उत्तीर्ण होना चाहिए।
  • आवेदक को किसी मान्यता प्राप्त संस्था से बी.एड./ बी.ए.एड./ बी.एससी.एड. उत्तीर्ण होना चाहिए।
  • उम्मीदवार को वर्ष 2012 या उसके बाद नियुक्त शिक्षक हेतु शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) में उत्तीर्ण हो उत्तीर्ण होना चाहिए।
  • इसकी अधिक जानकारी के लिए अधिकृत भर्ती विज्ञापन ध्यानपूर्वक पढ़ें।

आयु सीमा (01 अगस्त 2021 को) : उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 31 वर्ष तथा अधिकतम उम्र 47 वर्ष होनी चाहिए।

मूल निवासी : आवेदक को बिहार राज्य का मूल निवासी होना अनिवार्य है।

नागरिकता : अभ्यर्थी को भारत का नागरिक होना चाहिए।

चयन प्रक्रिया : इस बिहार हेड मास्टर रिक्रूटमेंट 2022 में उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, अनुभव एवं साक्षात्कार के आधार पर किया जायेगा।

आवेदन शुल्क : सभी आवेदकों को निर्धारित परीक्षा शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा। श्रेणी-वार आवेदन शुल्क निम्न प्रकार है :

श्रेणी का नाम आवेदन शुल्क
सामान्य अभ्यर्थियों के लिए : ₹ 750/-
बिहार राज्य के सभी (आरक्षित/अनारक्षित) महिला उम्मीदवारों के लिए : ₹ 200/-
बिहार राज्य के एससी/ एसटी/ दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए : ₹ 200/-

बिहार हेड मास्टर भर्ती 2022 के लिए आवेदन कैसे करें :

इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इस बिहार प्रधानाध्यापक भर्ती 2022 के लिए बिहार लोक सेवा आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट (www.bpsc.bih.nic.in) के माध्यम से अथवा निम्नवत डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके निम्नलिखित दिनांकों में ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।

BPSC Head Master Bharti 2022 – महत्वपूर्ण तिथियाँ :

  • ऑनलाइन आवेदन करने की प्रारम्भिक तिथि : 05 मार्च 2022.
  • ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि (Extended) : 28 मार्च 2022 11 अप्रैल 2022.

BPSC Head Master Vacancy 2022 Online Form – महत्वपूर्ण लिंक :

Important Links Area
अधिकृत भर्ती विज्ञापन लिंक डाउनलोड करें
ऑनलाइन आवेदन लिंक अप्लाई करें (Active Now)
सरकारी रोजगार अलर्ट के लिए गूगल न्यूज़ फॉलो करें Google News
सरकारी नौकरी डेली अपडेट हेतु टेलीग्राम ग्रुप फॉलो करें Telegram Group
आधिकारिक वेबसाइट लिंक विजिट करें

महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश : शिक्षा विभाग में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे सभी बिहार के मूल निवासी उम्मीदवारों से अनुरोध किया जाता है कि इस BPSC प्रधानाध्यापक भर्ती 2022 ( Bihar Head Master Bharti 2022 ) में अप्लाई करने से पूर्व आवश्यक जानकारी (शैक्षिणिक योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया, आवेदन शुल्क इत्यादि) का आधिकारिक विज्ञापन (Advt. No. : 02/2022) के माध्यम से अच्छी तरह अवलोकन/अध्ययन कर लें और फिर ध्यानपूर्वक आवेदन करें। BPSC भर्ती 2022 की अधिक जानकारी के लिए बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) की अधिकृत वेबसाइट यानि www.bpsc.bih.nic.in विजिट करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

DMCA.com Protection Status