बिहार प्रधान शिक्षक भर्ती 2022 – BPSC 40506 हेड टीचर वैकेंसी रिक्रूटमेंट (Re-Open) हेतु आवेदन करें। अंतिम तिथि 23 सितम्बर 2022

Bihar Pradhan Shikshak Bharti 2022 – बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने शिक्षा विभाग, बिहार सरकार के अन्तर्गत प्राथमिक विद्यालयों में प्रधान शिक्षक (हेड टीचर) के पदों पर नियुक्ति हेतु भर्ती विज्ञापन जारी किया है। बीपीएससी द्वारा बिहार प्रधान शिक्षक भर्ती 2022 के लिए सुयोग्य भारतीय नागरिक तथा बाहर राज्य के निवासी उम्मीदवारों से विहित प्रपत्र में ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किये जाते है। इस BPSC हेड टीचर भर्ती 2022 के तहत कुल 40506 रिक्तियां अधिसूचित की गयी हैं, जिनमें 35 प्रतिशत पद महिलाओं के लिए आरक्षित हैं।

इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी बिहार हेड टीचर रिक्रूटमेंट 2022 के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट (www.bpsc.bih.nic.in) के माध्यम से 09 सितम्बर 2022 से 23 सितम्बर 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। इस बिहार बीपीएससी प्रधान शिक्षक भर्ती 2022 से जुड़ी अतिरिक्त महत्वपूर्ण जानकारी जैसे रिक्तियों की संख्या, शैक्षणिक अर्हता, चयन प्रक्रिया, आवेदन की तिथि, आवेदन का तरीका इत्यादि निम्नवत है।

बिहार प्रधान शिक्षक भर्ती 2022 की जानकारी हिंदी में :

  • भर्ती आयोग का नाम : बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी)।
  • विभाग का नाम : शिक्षा विभाग, बिहार सरकार।
  • विज्ञापन संख्या : 04 /2022.
  • रिक्तियों की कुल संख्या : 40506 पद।
  • नौकरी का प्रकार : बिहार सरकारी नौकरी
  • आवेदन करने की अवधि : 09 सितम्बर 2022 से 23 सितम्बर 2022 तक।
  • आवेदन का तरीका : ऑनलाइन।
  • अधिकृत वेबसाइट : www.bpsc.bih.nic.in
  • नौकरी का स्थान : बिहार।

बिहार प्रधान शिक्षक वैकेंसी 2022 विवरण :

पोस्ट का नाम रिक्त पद मानदेय (सैलरी)
प्रधान शिक्षक (हेड टीचर) 40506 ₹ 30500/- एवं अन्य भत्ते

कोटि-वार BPSC प्रधान शिक्षक वैकेंसी 2022 विवरण :

श्रेणी का नाम पदों की कुल संख्या 35 % महिलाओं के लिए आरक्षित
अनारक्षित वर्ग (GEN) 16204 5686
आर्थिक रूप से कमजोर (EWS) 4046 1203
अनुसूचित जाति (SC) 6477 2430
अनुसूचित जनजाति (ST) 418 124
अत्यंत पिछड़ा वर्ग (EBC) 7290 2696
पिछड़ा वर्ग (BC) 4861 1622
पिछड़े वर्ग की महिलाएं (BC Female) 1210 N/A
कुल योग 40506 पद 13761 पद
नोट : विज्ञापित पदों की संख्या घट-बढ़ सकती है।

BPSC हेड टीचर भर्ती 2022 के लिए पात्रता मानदंड :

बिहार प्रधान शिक्षक हेतु शैक्षणिक योग्यता :

  • अभ्यर्थी को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से न्यूनतम 50 % अंकों के साथ स्नातक उत्तीर्ण होना चाहिए।
  • आवेदक को किसी मान्यता प्राप्त संस्था से डी.एल.एड./  बी.टी./ बी.एड./ बी.ए.एड./ बी.एससी.एड./ बी.एल.एड. उत्तीर्ण होना चाहिए।
  • उम्मीदवार को वर्ष 2012 या उसके बाद नियुक्त शिक्षक हेतु शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) में उत्तीर्ण होना चाहिए।
  • इसकी विस्तृत जानकारी के लिए अधिकृत भर्ती विज्ञापन ध्यानपूर्वक पढ़ें।

आयु सीमा (01 अगस्त 2021 को) : उम्मीदवार की अधिकतम उम्र 60 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।

मूल निवासी : आवेदक को बिहार राज्य का मूल निवासी होना अनिवार्य है।

नागरिकता : अभ्यर्थी को भारत का नागरिक होना चाहिए।

चयन प्रक्रिया : इस बिहार हेड टीचर रिक्रूटमेंट 2022 में उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और निर्धारित अनुभव के आधार पर किया जायेगा।

आवेदन शुल्क : सभी आवेदकों को निर्धारित परीक्षा शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा। श्रेणी-वार आवेदन शुल्क निम्न प्रकार है :

श्रेणी का नाम आवेदन शुल्क
सामान्य अभ्यर्थियों के लिए : ₹ 750/-
बिहार राज्य के सभी (आरक्षित/अनारक्षित) महिला उम्मीदवारों के लिए : ₹ 200/-
बिहार राज्य के एससी/ एसटी/ दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए : ₹ 200/-

बिहार प्रधान शिक्षक भर्ती 2022 हेतु आवेदन कैसे करें :

इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इस BPSC प्रधान शिक्षक भर्ती 2022 के लिए बिहार लोक सेवा आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट (www.bpsc.bih.nic.in) के माध्यम से अथवा निम्नवत डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके निम्नलिखित दिनांकों में ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।

BPSC Head Teacher Bharti 2022 Re- Open – महत्वपूर्ण तिथियाँ :

  • ऑनलाइन आवेदन करने की प्रारम्भिक तिथि : 09 सितम्बर 2022.
  • ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि : 23 सितम्बर 2022.

BPSC Head Teacher Bharti 2022 – महत्वपूर्ण तिथियाँ :

  • ऑनलाइन आवेदन करने की प्रारम्भिक तिथि : 28 मार्च 2022.
  • ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि : 22 अप्रैल 2022 से 02 मई 2022 तक बढ़ी.

BPSC Head Teacher Vacancy 2022 Online Form – महत्वपूर्ण लिंक :

Important Links Area
री-ओपन नोटिस लिंक डाउनलोड करें
अधिकृत भर्ती विज्ञापन लिंक डाउनलोड करें
जिलेवार रोस्टर वैकेंसी लिंक डाउनलोड करें
सिलेबस डाउनलोड लिंक बिहार हेड टीचर सिलेबस 2022
ऑनलाइन आवेदन लिंक अप्लाई करें (Active Now)
सरकारी रोजगार अलर्ट के लिए गूगल न्यूज़ फॉलो करें Google News
सरकारी नौकरी डेली अपडेट हेतु टेलीग्राम चैनल फॉलो करें Telegram Channel
आधिकारिक वेबसाइट लिंक विजिट करें

महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश : बिहार प्राथमिक शिक्षा विभाग में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे सभी बिहार के मूल निवासी उम्मीदवारों से अनुरोध किया जाता है कि इस BPSC हेड टीचर भर्ती 2022 ( Bihar Pradhan Shikshak Bharti 2022 ) में अप्लाई करने से पूर्व आवश्यक जानकारी (शैक्षिणिक योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया, आवेदन शुल्क इत्यादि) का आधिकारिक विज्ञापन (Advt. No. : 04/2022) के माध्यम से अच्छी तरह अवलोकन/अध्ययन कर लें और फिर ध्यानपूर्वक आवेदन करें। BPSC भर्ती 2022 की अधिक जानकारी के लिए बिहार लोक सेवा आयोग की अधिकृत वेबसाइट यानि www.bpsc.bih.nic.in विजिट करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

DMCA.com Protection Status