बिहार मद्य निषेध सिपाही भर्ती 2022 – CSBC 689 प्रोहिबिशन (मध निषेध सिपाही) वैकेंसी हेतु आवेदन करें। अंतिम तिथि 14 दिसम्बर 2022

Bihar Madh Nishedh Sipahi Bharti 2022 – केंद्रीय चयन परिषद् (सिपाही भर्ती), बिहार (CSBC) ने मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग में मद्य निषेध सिपाही (प्रोहिबिशन कांस्टेबल) के रिक्त पदों पर सीधी नियुक्ति हेतु विज्ञापन जारी किया है। सीएसबीसी द्वारा बिहार मद्य निषेध सिपाही भर्ती 2022 हेतु अर्ह भारतीय उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किये जाते हैं। इस बिहार पुलिस प्रोहिबिशन कांस्टेबल भर्ती 2022 के तहत कुल 689 रिक्तियां अधिसूचित की गयी हैं, जिनमें 35 प्रतिशत पद महिलाओं के लिए अनुमान्य हैं।

इच्छुक एवं निर्धारित योग्यता वाले अभ्यर्थी इस बिहार पुलिस प्रोहिबिशन रिक्रूटमेंट 2022 के लिए CSBC बिहार की आधिकारिक वेबसाइट (www.csbc.bih.nic.in) के माध्यम से 14 नवम्बर 2022 से 14 दिसम्बर 2022 तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते है। इस बिहार मध निषेध सिपाही भर्ती 2022 से सम्बंधित अन्य महत्वपूर्ण जानकारी जैसे पदों की संख्या, शैक्षणिक योग्यता, चयन प्रक्रिया, आवेदन शुल्क, आवेदन की प्रक्रिया इत्यादि निम्नवत है।

बिहार मद्य निषेध सिपाही भर्ती 2022 की जानकारी हिंदी में :

  • भर्ती बोर्ड का नाम : केंद्रीय चयन परिषद् (सिपाही भर्ती), बिहार।
  • विभाग का नाम : मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग, बिहार सरकार।
  • विज्ञापन संख्या : 02 /2022 .
  • पदों की कुल संख्या : 689 पोस्ट्स।
  • नौकरी का प्रकार : बिहार सरकारी नौकरी | पुलिस जॉब्स
  • आवेदन करने की अवधि : 14 नवम्बर 2022 से 14 दिसम्बर 2022 तक।
  • आवेदन का तरीका : ऑनलाइन।
  • आधिकारिक वेबसाइट : www.csbc.bih.nic.in
  • नौकरी का स्थान : बिहार।

बिहार मद्य निषेध सिपाही वैकेंसी 2022 विवरण :

पद का नाम रिक्त पद वेतनमान
मद्य निषेध सिपाही (Prohibition Constable) 689 ₹ 21,700 – 53,000/- (लेवल – 03)

श्रेणी-वार बिहार मध निषेध सिपाही रिक्ति 2022 विवरण :

श्रेणी का नाम रिक्त पद 35% महिलाओं के लिए अनुमान्य पद
सामान्य वर्ग (अनारक्षित) 272 94
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग 68 21
अनुसूचित जाति 114 40
अनुसूचित जनजाति 07 02
अत्यंत पिछड़ा वर्ग 124 46
पिछड़ा वर्ग 83 27
पिछड़े वर्ग की महिला 21
योग 689 230

Bihar Madh Nishedh Sipahi Bharti 2022 के लिए पात्रता मानदंड :

शैक्षणिक योग्यता : उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से इंटरमीडिएट (10+2) उत्तीर्ण अथवा राज्य सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त उसके समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए। इसकी विस्तृत जानकारी हेतु अधिकृत विज्ञापन आवेदन करने से पूर्व अवश्य देखें।

आयु सीमा (01 जनवरी 2022 को) : अभ्यर्थी की न्यूनतम उम्र 18 वर्ष से कम तथा अधिकतम उम्र 25  वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।

राष्ट्रीयता : अभ्यर्थी को भारत नागरिक होना अनिवार्य है।

चयन प्रक्रिया : इस बिहार पुलिस प्रोहिबिशन कांस्टेबल भर्ती 2022 में उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और शारीरिक योग्यता/ दक्षता परीक्षा (PET) के आधार पर किया जायेगा।

आवेदन शुल्क : सभी आवेदकों को निर्धारित परीक्षा शुल्क का भुगतान नेट-बैंकिंग या क्रेडिट/ डेबिट कार्ड का उपयोग करके ऑनलाइन माध्यम से करना होगा। श्रेणी वार परीक्षा शुल्क इस प्रकार है :

श्रेणी का नाम आवेदन शुल्क
जनरल/ ओबीसी/ ईडब्ल्यूएस श्रेणी एवं अन्य राज्यों के अभ्यर्थियों के लिए ₹ 675/-
एससी/ एसटी एवं सभी महिला अभ्यर्थियों के लिए ₹ 180/-

बिहार मध निषेध सिपाही भर्ती 2022 के लिए आवेदन कैसे करें :

इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इस बिहार मद्य निषेध सिपाही भर्ती 2022 के लिए सीएसबीसी की अधिकृत वेबसाइट (www.csbc.bih.nic.in) के माध्यम से या निम्नवत डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके निम्नलिखित दिनांकों में ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Bihar Prohibition Constable Bharti 2022  – महत्वपूर्ण तिथियां :

  • ऑनलाइन आवेदन करने की प्रारम्भिक तिथि : 14 नवम्बर 2022.
  • ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि : 14 दिसम्बर 2022.
  • आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि : 14 दिसम्बर 2022.
  • लिखित परीक्षा की संभावित तिथि : Update Later.

Bihar Madh Nishedh Sipahi Vacancy 2022 Online Form – आवश्यक लिंक्स :

Important Links Area
विस्तृत भर्ती विज्ञापन लिंक डाउनलोड करें
ऑनलाइन आवेदन लिंक अप्लाई करें
सरकारी रोजगार अलर्ट के लिए रजिस्टर करें Free Job Alert Hindi
सरकारी नौकरी डेली अपडेट हेतु टेलीग्राम ग्रुप फॉलो करें Telegram Channel
आधिकारिक वेबसाइट लिंक विजिट करें

महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश : बिहार मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे सभी भारतीय उम्मीदवारों से आग्रह किया जाता है कि इस बिहार मध निषेध सिपाही भर्ती 2022 ( Bihar Madh Nishedh Sipahi Bharti 2022 ) में अप्लाई करने से पूर्व आवश्यक जानकारी (शैक्षिणिक योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया, आवेदन शुल्क इत्यादि) का आधिकारिक विज्ञापन (Advt. No – 02/2022) के माध्यम से अच्छी तरह अवलोकन/ अध्ययन कर लें और फिर ध्यानपूर्वक आवेदन करें।

Leave a Comment

DMCA.com Protection Status