बिहार औषधि निरीक्षक भर्ती 2022 – BPSC 55 ड्रग इंस्पेक्टर वैकेंसी हेतु आवेदन करें। अंतिम तिथि 16 दिसम्बर 2022

BPSC Drug Inspector Bharti 2022 – बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने स्वास्थ्य विभाग, बिहार, पटना के अन्तर्गत औषधि निरीक्षक (ड्रग इंस्पेक्टर) के पदों पर नियुक्ति हेतु विज्ञापन जारी किया है। बीपीएससी द्वारा बिहार औषधि निरीक्षक भर्ती 2022 के लिए सुयोग्य उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किये जाते है। इस BPSC ड्रग इंस्पेक्टर भर्ती 2022 ( Bihar Aushadhi Nirikshak Bharti 2022 ) के तहत कुल 55 रिक्तियां अधिसूचित की गयी है, जिनमें 35 प्रतिशत पद महिलाओं के लिए अनुमान्य है।

इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी बीपीएससी ड्रग इंस्पेक्टर रिक्रूटमेंट 2022 के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट (www.bpsc.bih.nic.in) के माध्यम से 25 नवम्बर 2022 से 16 दिसम्बर 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। इस बीपीएससी औषधि निरीक्षक भर्ती 2022 से जुड़ी अन्य महत्वपूर्ण जानकारी जैसे रिक्तियों की संख्या, शैक्षणिक अर्हता, चयन प्रक्रिया, आवेदन की तिथि, आवेदन का तरीका इत्यादि निम्नवत है।

बिहार औषधि निरीक्षक भर्ती 2022 की जानकारी हिंदी में :

  • भर्ती आयोग का नाम : बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी)।
  • विभाग का नाम : स्वास्थ्य विभाग, बिहार, पटना।
  • विज्ञापन संख्या : 09/2022.
  • रिक्त पदों की संख्या : 55 पद।
  • नौकरी का प्रकार : बिहार सरकारी नौकरी
  • आवेदन की तिथि : 25 नवम्बर 2022 से 16 दिसम्बर 2022 तक।
  • आवेदन का तरीका : ऑनलाइन।
  • अधिकृत वेबसाइट : www.bpsc.bih.nic.in
  • नौकरी का स्थान : बिहार।

बिहार औषधि निरीक्षक वैकेंसी 2022 विवरण :

पद का नाम रिक्त पद वेतनमान
औषधि निरीक्षक (ड्रग इंस्पेक्टर) 55 ₹ 9300 – 34800 ग्रेड पे ₹ 5400/- (लेवल–9)

श्रेणी-वार BPSC औषधि निरीक्षक रिक्ति 2022 विवरण :

श्रेणी का नाम रिक्त पद 35 % महिलाओं के लिए अनुमान्य पद
अनारक्षित वर्ग (GEN) 27 07
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) 06 02
अनुसूचित जाति (SC) 08 04
अनुसूचित जनजाति (ST) 00 00
अत्यंत पिछड़ा वर्ग (EBC) 05 02
पिछड़ा वर्ग (BC) 07 02
पिछड़े वर्ग की महिलाएं (BC Female) 02 00
कुल योग
55 पद
17 पद

BPSC Drug Inspector Bharti 2022 के लिए पात्रता मानदंड :

शैक्षणिक योग्यता : विधि द्वारा भारत में स्थापित किसी भी विश्वविद्यालय/ संस्थान से फार्मेसी/ फार्मास्यूटिकल विज्ञान में स्नातक अथवा क्लीनिकल फार्माकोलॉजी / माइक्रोबायोलॉजी में विशेषज्ञता सहित मेडिसिन (चिकित्सा विज्ञान) में स्नातक की डिग्री।

आयु सीमा (01 अगस्त 2022 को) : उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष होनी चाहिए तथा अधिकतम आयु निम्न प्रकार होगी :

  • पुरुष के लिए : 37 वर्ष।
  • महिला के लिए : 40 वर्ष।

राष्ट्रीयता : अभ्यर्थी को भारत का नागरिक होना चाहिए।

चयन प्रक्रिया : इस बिहार ड्रग इंस्पेक्टर भर्ती 2022 में उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा एवं साक्षात्कार के आधार पर किया जायेगा।

आवेदन शुल्क : सभी आवेदकों को निर्धारित परीक्षा शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम (डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड और नेट बैंकिंग) से करना होगा। श्रेणी-वार आवेदन शुल्क निम्न प्रकार है :

श्रेणी का नाम आवेदन शुल्क
सामान्य/ ओबीसी एवं अन्य राज्य के अभ्यर्थियों के लिए : ₹ 750/-
बिहार राज्य के सभी (आरक्षित/अनारक्षित) महिला उम्मीदवारों के लिए : ₹ 200/-
बिहार राज्य के एससी/ एसटी/ दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए : ₹ 200/-

BPSC ड्रग इंस्पेक्टर भर्ती 2022 के लिए आवेदन कैसे करें :

इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इस बिहार औषधि निरीक्षक भर्ती 2022 के लिए बीपीएससी की अधिकृत वेबसाइट (www.bpsc.bih.nic.in) के माध्यम से अथवा निम्नवत डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके निम्नलिखित निर्धारित तिथियों में ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।

Bihar Aushadhi Nirikshak Bharti 2022 – महत्वपूर्ण तिथियाँ :

  • ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि : 25 नवम्बर 2022.
  • ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि : 16 दिसम्बर 2022.
  • ऑनलाइन आवेदन शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि : 16 दिसम्बर 2022.

BPSC Drug Inspector Vacancy 2022 Online Form – महत्वपूर्ण लिंक्स :

Important Links Area
विस्तृत विज्ञापन लिंक डाउनलोड करें
ऑनलाइन आवेदन लिंक अप्लाई करें
सरकारी रोजगार अलर्ट के लिए गूगल न्यूज़ फॉलो करें Google News
सरकारी नौकरी डेली अपडेट हेतु टेलीग्राम ग्रुप फॉलो करें Telegram Channel
आधिकारिक वेबसाइट लिंक विजिट करें

महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश : बिहार स्वास्थ्य विभाग में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे सभी भारतीय उम्मीदवारों जो बिहार के मूल निवासी है, उनसे अनुरोध किया जाता है कि इस बीपीएससी औषधि निरीक्षक भर्ती 2022 ( BPSC Drug Inspector Bharti 2022 ) में अप्लाई करने से पूर्व आवश्यक जानकारी (शैक्षिणिक योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया, आवेदन शुल्क इत्यादि) का आधिकारिक विज्ञापन (Advt. No. : 09/2022) के माध्यम से अच्छी तरह अवलोकन/अध्ययन कर लें और फिर ध्यानपूर्वक आवेदन करें। अन्य BPSC भर्ती 2022 की अधिक जानकारी के लिए बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) की अधिकृत वेबसाइट यानि www.bpsc.bih.nic.in विजिट करें।

Leave a Comment

DMCA.com Protection Status