बिहार पंचायत सचिव भर्ती 2023 | BSSC 3532 पंचायत सेक्रेटरी वैकेंसी बहाली हेतु आवेदन करें। अंतिम तिथि 11 नवम्बर 2023

Bihar Panchayat Sachiv Bharti 2023 – बिहार कर्मचारी चयन आयोग (BSSC) ने पंचायती राज विभाग के अन्तर्गत पंचायत सचिव (पंचायत सेक्रेटरी) के पदों पर स्थायी बहाली हेतु विज्ञापन जारी कर दिया है। आयोग (बिहार एसएससी) द्वारा बिहार पंचायत सचिव भर्ती 2023 के लिए पात्र उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किये जाते हैं। इस बिहार पंचायत सेक्रेटरी भर्ती 2023 के तहत 3532 रिक्तियां अधिसूचित की गयीं है, जिनमें 35 प्रतिशत पद महिला अभ्यर्थियों के आरक्षित है।

इच्छुक एवं आवश्यक योग्यताधारी अभ्यर्थी इस बिहार पंचायत सेक्रेटरी वैकेंसी 2023 के लिए बीएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट (www.onlinebssc.com) के माध्यम से निर्धारित तिथियों में ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। इस BSSC पंचायत सचिव भर्ती 2023 से जुड़ी अन्य महत्वपूर्ण जानकारी जैसे रिक्तियों की संख्या, शैक्षणिक अर्हता, चयन प्रक्रिया, आवेदन की तिथि, आवेदन का तरीका इत्यादि निम्नवत है।

Bihar Panchayat Sachiv Vacancy 2023 Latest News in Hindi

नवीनतम अपडेट : खुशखबरी!! बिहार सरकार पंचायतीराज विभाग में पंचायत सेक्रेटरी के 3532 स्थायी पदों पर बम्पर बहाली करने जा रही है। समाचार सूत्रों के अनुसार, बिहार समान्य प्रशासन विभाग ने विभागीय प्रस्ताव पर बिहार पंचायत सचिव बहाली 2023 को मंजूरी दे दी है। इसकी अधिक जानकारी के लिए निम्नवत न्यूज़ कटिंग से बिहार पंचायत सचिव वैकेंसी लेटेस्ट न्यूज़ हिंदी में पढ़ें।

बिहार सरकारी नौकरी लेटेस्ट न्यूज़
Source : LiveHindustan.Com

बिहार पंचायत सचिव भर्ती 2023 की जानकारी हिंदी में :

  • विभाग का नाम : पंचायतीराज विभाग, बिहार सरकार।
  • भर्ती आयोग का नाम : बिहार कर्मचारी चयन आयोग (BSSC)।
  • विज्ञापन संख्या : 02/2023.
  • रिक्तियों की कुल संख्या : 3532 पद।
  • नौकरी का प्रकार : बिहार सरकारी नौकरी
  • आवेदन करने की अवधि : 27 सितम्बर 2023 से 11 नवम्बर 2023 तक।
  • आवेदन का तरीका : ऑनलाइन।
  • अधिकृत वेबसाइट : www.onlinebssc.com
  • नौकरी का स्थान : बिहार।

बिहार पंचायत सचिव वैकेंसी 2023 विवरण :

पद का नाम रिक्त पद
वेतनमान
पंचायत सचिव (पंचायत सेक्रेटरी) 3532 लेवल-3

श्रेणी-वार बिहार पंचायत सेक्रेटरी वैकेंसी 2023 विवरण :

कैटेगरी रिक्त पद महिलाओं हेतु 35 प्रतिशत आरक्षित पद
UR 1746 489
EWS 346 103
BC 370 103
EBC 617 209
SC 322 113
ST 20 05
BC – Female 111
कुल योग 3532 पद 1022 पद

Bihar Panchayat Sachiv Bharti 2023 के लिए पात्रता मानदंड :

शैक्षणिक अर्हता : अभ्यर्थी को किसी मान्यता प्राप्त शिक्षा बोर्ड से 12वीं कक्षा अथवा समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए। इसकी स्पष्ट जानकारी के लिए अभ्यर्थी अधिकृत विज्ञापन अवश्य देखें।

आयु सीमा (01 अगस्त 2023 को) : अभ्यर्थी की न्यूनतम उम्र 18 एवं अधिकतम उम्र 37 वर्ष हो। जबकि, आरक्षित वर्ग को अधिकतम आयु में राज्य सरकार के नियमानुसार छूट दी जाएगी।

राष्ट्रीयता : अभ्यर्थी भारत का नागरिक होना चाहिए।

चयन प्रक्रिया : इस बिहार पंचायत सेक्रेटरी भर्ती 2023 में उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा/ व्यक्तिगत साक्षात्कार के आधार पर किया जायेगा।

आवेदन शुल्क : सभी अभ्यर्थियों को निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन (डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड और नेट बैंकिंग) माध्यम से करना होगा। आवेदन हेतु श्रेणी-वार निर्धारित शुल्क निम्नानुसार होगा :

श्रेणी का नाम देय शुल्क
GEN, EWS और OBC उम्मीदवारों के लिए : ₹ 540/-
बिहार राज्य के SC/ ST/ PH एवं सभी महिला अभ्यर्थियों के लिए : ₹ 135/-

बिहार पंचायत सेक्रेटरी भर्ती 2023 के लिए आवेदन कैसे करें :

इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इस बिहार पंचायत सचिव भर्ती 2023 ( BSSC Panchayat Secretary Bharti 2023) के लिए बिहार कर्मचारी चयन आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट (www.onlinebssc.com) के माध्यम से निम्नलिखित निर्धारित तिथियों में ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।

BSSC Panchayat Sachiv Bharti 2023 – महत्वपूर्ण तिथियाँ :

  • ऑनलाइन आवेदन करने की प्रारम्भिक तिथि : 27 सितम्बर 2023.
  • ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि : 11 नवम्बर 2023.
  • ऑनलाइन आवेदन शुल्क भुगतान करने की अंतिम तिथि : 11 नवम्बर 2023.

Bihar Panchayat Sachiv Vacancy 2023 Online Form  – महत्वपूर्ण लिंक्स :

Important Links Area
विस्तृत विज्ञापन लिंक डाउनलोड करें
ऑनलाइन आवेदन लिंक अप्लाई करें
सरकारी नौकरी डेली अपडेट हेतु टेलीग्राम ग्रुप से जुडें Telegram Group
लेटेस्ट सरकारी भर्ती लिंक Rojgar Result
आधिकारिक वेबसाइट लिंक विजिट करें

महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश : बिहार पंचायतीराज विभाग में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे सभी पात्र उम्मीदवारों से आग्रह किया जाता है कि इस BSSC पंचायत सचिव भर्ती 2023 ( Bihar Panchayat Sachiv Bharti 2023 ) में अप्लाई करने से पूर्व आवश्यक जानकारी (शैक्षिणिक योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया, आवेदन शुल्क इत्यादि) का आगामी भर्ती विज्ञापन के माध्यम से अच्छी तरह अवलोकन/ पुष्टि कर लें और फिर ध्यानपूर्वक आवेदन करें। इस BSSC भर्ती 2023 की अधिक जानकारी के लिए बिहार कर्मचारी चयन आयोग ऑनलाइन वेब पोर्टल की अधिकृत वेबसाइट यानि www.bssc.bihar.gov.in विजिट करें।

1 thought on “बिहार पंचायत सचिव भर्ती 2023 | BSSC 3532 पंचायत सेक्रेटरी वैकेंसी बहाली हेतु आवेदन करें। अंतिम तिथि 11 नवम्बर 2023”

Leave a Comment

DMCA.com Protection Status