बिहार राजस्व भूमि सुधार विभाग भर्ती 2022 – DLRS 10101 अमीन, कानूनगो, क्लर्क एवं सहायक बंदोवस्त पदाधिकारी वैकेंसी हेतु आवेदन करें। अंतिम तिथि 22 नवम्बर 2022
Bihar Rajaswa Bhumi Sudhar Vibhag Bharti 2022 – राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग (DLRS), बिहार सरकार ने बिहार विशेष सर्वेक्षण एवं बंदोबस्त कार्यक्रम के अंतर्गत अमीन, कानूनगो, क्लर्क एवं सहायक बंदोवस्त पदाधिकारी के पदों पर संविदा आधारित नियोजन हेतु विज्ञापन जारी किया है। बिहार डीएलआरएस द्वारा बिहार विशेष सर्वेक्षण मानदेय आधारित संविदा नियोजन नियमावली-2019 के तहत बिहार राजस्व भूमि सुधार विभाग भर्ती 2022 के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किये जाते है। इस बिहार राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग भर्ती 2022 के तहत कुल 10101 रिक्तियां अधिसूचित की गयीं है, जिनके लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 21 अक्टूबर से शुरू होगी।
इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इस Bihar DLRS Bharti 2022 के लिए राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की आधिकारिक वेबसाइट (www.dlrs.bihar.gov.in) के माध्यम से 21 अक्टूबर 2022 से 22 नवम्बर 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। इस बिहार राजस्व भूमि सुधार विभाग बहाली 2022 से जुड़ी अतिरिक्त जानकारी जैसे रिक्तियों की संख्या, शैक्षणिक अर्हता, चयन प्रक्रिया, आवेदन की तिथि, आवेदन शुल्क, आवेदन का तरीका इत्यादि निम्नवत है।
बिहार राजस्व भूमि सुधार विभाग भर्ती 2022 की जानकारी हिंदी में :
- विभाग का नाम : राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग (DLRS), बिहार सरकार।
- विज्ञापन संख्या : 05 – 08/2022.
- रिक्त पदों की संख्या : 10101 पद।
- नौकरी का प्रकार : बिहार सरकारी नौकरी।
- आवेदन करने की अवधि : 21 अक्टूबर 2022 से 22 नवम्बर 2022 तक।
- आवेदन का तरीका : ऑनलाइन।
- आधिकारिक वेबसाइट : www.dlrs.bihar.gov.in
- नौकरी का स्थान : बिहार।
पद-वार बिहार राजस्व भूमि सुधार विभाग वैकेंसी 2022 विवरण :
पद का नाम | रिक्त पद | मानदेय (प्रतिमाह) |
विशेष सर्वेक्षण अमीन | 8244 | ₹ 31,000/- |
विशेष सर्वेक्षण कानूनगो | 758 | ₹ 36,000/- |
विशेष सर्वेक्षण क्लर्क | 744 | ₹ 25,000/- |
विशेष सर्वेक्षण सहायक बंदोवस्त पदाधिकारी | 355 | ₹ 59,000/- |
कुल योग | 10101 पद |
Bihar Rajaswa Bhumi Sudhar Vibhag Bharti 2022 के लिए पात्रता मानदंड :
बिहार भूमि सुधार विभाग नौकरी 2022 के लिए शैक्षणिक योग्यता :
- अमीन पोस्ट के लिए : सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा।
- कानूनगो पोस्ट के लिए : सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा और न्यूनतम 2 वर्ष का कार्य अनुभव।
- क्लर्क पोस्ट के लिए : किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से स्नातक उत्तीर्ण।
- सहायक बंदोवस्त पदाधिकारी के लिए : सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा एवं कम से कम 2 वर्ष का अनुभव।
आयु सीमा (01 जनवरी 2022 को) : उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष (अमीन एवं कानूनगो के पोस्ट के लिए) एवं 21 वर्ष (अन्य पदों के लिए) तथा अधिकतम उम्र 37 वर्ष (पुरुष के लिए) एवं 40 वर्ष (महिला के लिए) होना चाहिए। इसकी स्पष्ट जानकारी के लिए सम्बंधित विस्तृत विज्ञापन देखें।
राष्ट्रीयता : उम्मीदवार को भारत का नागरिक होना चाहिए।
चयन प्रक्रिया : इस बिहार राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग भर्ती 2022 में उक्त पदों पर अभ्यर्थियों का चयन शैक्षिक अर्हता एवं कार्य अनुभव के अनुसार तैयार मेघा सूची के आधार पर किया जायेगा।
आवेदन शुल्क : कोई आवेदन शुल्क नहीं है।
बिहार राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग भर्ती 2022 के लिए आवेदन कैसे करें :
इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इस Bihar DLRS Bharti 2022 हेतु बिहार राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की आधिकारिक वेबसाइट (www.dlrs.bihar.gov.in) के माध्यम से अथवा निम्नवत डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके निम्नवत प्रस्तावित तिथियों में ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
Bihar DLRS Various Post Bharti 2022 – महत्वपूर्ण तिथियां :
- ऑनलाइन आवेदन करने की प्रारम्भ तिथि : 21 अक्टूबर 2022.
- ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि : 16 नवम्बर 2022 से 22 नवंबर 2022 तक बढ़ी।
Bihar Rajaswa Bhumi Sudhar Vibhag Vacancy 2022 – आवश्यक लिंक्स :
Important Links Area | |
विज्ञापन डाउनलोड लिंक | 05/2022 | 06/2022 | 07/2022 | 08/2022 |
ऑनलाइन आवेदन लिंक | रजिस्ट्रेशन | लॉगिन करें |
सरकारी रोजगार अलर्ट के लिए गूगल न्यूज़ फॉलो करें | Google News |
सरकारी नौकरी डेली अपडेट हेतु टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ें | Telegram Channel |
आधिकारिक वेबसाइट लिंक | विजिट करें |
महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश : बिहार राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में संविदा नौकरी की खोज कर रहे पात्र उम्मीदवार जो भारत के मूल निवासी है को सूचित किया जाता है कि इस Bihar Rajaswa Bhumi Sudhar Vibhag Bharti 2022 में अप्लाई करने से पूर्व अभ्यर्थी सम्बंधित भर्ती विज्ञापन का अवलोकन/ अध्ययन भलीभांति कर लें और वैकेंसी नोटिस की शर्तों के अनुसार ध्यानपूर्वक आवेदन करें।