राजस्थान फार्मासिस्ट भर्ती 2021 – RSMSSB 4105 फार्मासिस्ट के नये पदों पर भर्ती जल्द। यहाँ लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ें।
Rajasthan Pharmacist Bharti 2021 – राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB), जयपुर जल्द ही चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अन्तर्गत फार्मासिस्ट के 4105 नये पदों पर भर्ती हेतु विज्ञापन जारी करना वाला है। आरएसएमएसएसबी द्वारा शीघ्र ही राजस्थान फार्मासिस्ट भर्ती 2021 के लिए योग्य महिला एवं पुरुष उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किये जायेंगे। इस RSMSSB फार्मासिस्ट भर्ती 2021 के तहत 1736 पदों की बजाय अब 4105 नये पदों पर भर्ती की जाएगी।
इच्छुक एवं फार्मेसी में डिप्लोमाधारी उम्मीदवार आगामी राजस्थान फार्मासिस्ट रिक्रूटमेंट 2021 के लिए राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट (www.rsmssb.rajasthan.gov.in) के माध्यम से निर्धारित तिथियों में ऑनलाइन अप्लाई कर सकेंगे। इस राजस्थान फार्मासिस्ट जॉब्स 2021 से जुड़ी अन्य महत्वपूर्ण जानकारी जैसे रिक्तियों की संख्या, शैक्षणिक अर्हता, चयन प्रक्रिया, आवेदन की तिथि, आवेदन का तरीका इत्यादि निम्नवत है।
Rajasthan Pharmacist Vacancy 2021 Latest News in Hindi |
ताजा अपडेट 13 मार्च 2021 को : पिछले ढाई साल से अटकी फार्मासिस्टों की भर्ती का रास्ता साफ हो गया है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) जल्द ही फार्मासिस्ट के 4105 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू करने जा रही है। समाचार सूत्रों के मुताबिक, सब कुछ सही रहा तो आरएसएमएसएसबी फार्मासिस्ट भर्ती प्रक्रिया 2021 इसी माह शुरू हो जाएगी। इसकी अधिक जानकारी के लिए निम्नवार न्यूज़ चित्र से राजस्थान फार्मासिस्ट वैकेंसी लेटेस्ट न्यूज़ हिंदी में पढ़ें।
राजस्थान फार्मासिस्ट भर्ती 2021 की जानकारी हिंदी में :
- विभाग का नाम : चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, राजस्थान सरकार।
- भर्ती बोर्ड का नाम : राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड, जयपुर।
- विज्ञापन संख्या : जल्द प्रकाशित होगी।
- पदों की कुल संख्या : 4105 पद।
- नौकरी का प्रकार : राजस्थान सरकारी नौकरी।
- आवेदन का तरीका : ऑनलाइन।
- आवेदन की तिथि : जल्द जारी की जायेगी।
- अधिकृत वेबसाइट : www.rsmssb.rajasthan.gov.in
- नौकरी का स्थान : राजस्थान।
राजस्थान फार्मासिस्ट वैकेंसी 2021 विवरण :
पद का नाम | रिक्त पद | वेतनमान |
फार्मासिस्ट | 4105 | मैट्रिक्स लेवल – 10 |
RSMSSB फार्मासिस्ट भर्ती 2021 के लिए पात्रता मानदंड :
शैक्षणिक योग्यता : अभ्यर्थी को किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी / संस्थान से फार्मेसी में डिप्लोमा होना चाहिए। अभ्यर्थी को राजस्थान फार्मेसी काउंसिल में फार्मासिस्ट के रूप में पंजीकृत होना चाहिए।
आयु सीमा : उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष होनी चाहिए। हालाँकि ऊपरी आयु में छूट राज्य सरकार के नियमानुसार दी जाएगी।
राष्ट्रीयता : उम्मीदवार भारत का नागरिक होना चाहिए।
चयन प्रक्रिया : इस राजस्थान फार्मासिस्ट रिक्रूटमेंट 2021 में उम्मीदवार का चयन लिखित परीक्षा एवं बोनस अंकों के आधार पर तैयार वरीयता सूची (मेरिट लिस्ट) के आधार पर किया जायेगा।
आवेदन शुल्क : सभी उम्मीदवारों को निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान राज्य के निर्धारित इ-मित्र कियोस्क या जन सुविधा केंद्र (C.S.C.) अथवा क्रेडिट कार्ड / डेबिट कार्ड / नेट बैंकिंग के माध्यम से करना होगा। श्रेणीवार आवेदन शुल्क इस प्रकार है।
श्रेणी का नाम | आवेदन शुल्क |
GEN/ EWS/ OBC (क्रीमी लेयर) उम्मीदवारों के लिए | ₹ 450/- |
OBC (नॉन क्रीमी लेयर)/ MBC उम्मीदवारों के लिए | ₹ 350/- |
SC/ ST/ PWD उम्मीदवारों के लिए | ₹ 250/- |
राजस्थान फार्मासिस्ट भर्ती 2021 हेतु आवेदन कैसे करें :
इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इस आरएसएमएसएसबी फार्मासिस्ट भर्ती 2021 के लिए राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) की आधिकारिक वेबसाइट (www.rsmssb.rajasthan.gov.in) के माध्यम से या निम्नवत डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके निर्धारित तिथियों में ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
RSMSSB Pharmacist Recruitment 2021 – महत्वपूर्ण तिथियां :
- ऑनलाइन आवेदन करने की प्रारम्भ तिथि : Coming Soon.
- ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि : Coming Soon.
- ऑनलाइन आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि : Coming Soon.
RSMSSB Pharmacist Vacancy 2021 Online Form – आवश्यक लिंक :
महत्वपूर्ण लिंक्स अनुभाग | |
अधिकृत विज्ञापन (Old) लिंक | डाउनलोड करें |
ऑनलाइन आवेदन लिंक | अप्लाई करें |
सरकारी रोजगार अलर्ट के लिए रजिस्ट्रेशन करें | Free Job Alert |
सरकारी नौकरी डेली अपडेट हेतु टेलीग्राम ग्रुप फॉलो करें | Telegram Group |
आधिकारिक वेबसाइट लिंक | विजिट करें |
महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश : राजस्थान चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे सभी भारतीय उम्मीदवारों को सूचित किया जाता है कि इस RSMSSB फार्मासिस्ट भर्ती 2021 (Rajasthan Pharmacist Bharti 2021) में अप्लाई करने से पूर्व भर्ती से सम्बंधित महत्वपूर्ण जानकारी (शैक्षिणिक योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया, आवेदन शुल्क इत्यादि ) का आगामी विज्ञापन के माध्यम से भलीभांति जाँच कर लें और फिर ध्यानपूर्वक आवेदन करें। कृपया, RSMSSB भर्ती 2021 की अधिक जानकारी के लिए राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की अधिकृत वेबसाइट विजिट करें।