बिहार विधानसभा सुरक्षा गार्ड भर्ती 2023 – सचिवालय सुरक्षा प्रहरी वैकेंसी हेतु आवेदन करें। अंतिम तिथि 16 मई 2023

Bihar Vidhan Sabha Suraksha Guard Bharti 2023 – बिहार विधान सभा (BVS) ने बिहार विधानसभा सचिवालय के अन्तर्गत सुरक्षा प्रहरी के रिक्त पदों पर भर्ती हेतु विज्ञापन जारी किया है। बिहार सचिवालय द्वारा बिहार विधानसभा सुरक्षा गार्ड भर्ती 2023 प्रतियोगिता परीक्षा के लिए सुयोग्य भारतीय नागरिकों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किये जाते है। इस बिहार विधानसभा सचिवालय सुरक्षा गार्ड भर्ती 2023 के तहत कुल 69 रिक्तयां प्रकाशित की गयीं है।

इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी इस बिहार विधान सभा सिक्योरिटी गार्ड वैकेंसी 2023 हेतु बिहार विधान सभा की आधिकारिक वेबसाइट (www.vidhansabha.bih.nic.in) के माध्यम से 25 अप्रैल 2023 से 16 मई 2023 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। इस बिहार विधान सभा सुरक्षा प्रहरी भर्ती 2023 से सम्बंधित अन्य महत्वपूर्ण जानकारी जैसे रिक्तियों संख्या, शैक्षिक अर्हता, चयन प्रक्रिया, आवेदन शुल्क और इत्यादि निम्नवत है।

बिहार विधानसभा सुरक्षा गार्ड भर्ती 2023 की जानकारी हिंदी में :

  • विभाग का नाम : बिहार विधान सभा (BVS)।
  • विज्ञापन संख्या : 01 / 2023.
  • रिक्त पदों की संख्या : 69 पद।
  • नौकरी का प्रकार : बिहार सरकारी नौकरी
  • आवेदन करने की अवधि : 25 अप्रैल 2023 से 16 मई 2023 तक।
  • आवेदन का तरीका : ऑनलाइन।
  • आधिकारिक वेबसाइट : www.vidhansabha.bih.nic.in
  • नौकरी का स्थान : बिहार।

बिहार विधानसभा सुरक्षा गार्ड वैकेंसी 2023 विवरण :

पद का नाम रिक्त पद वेतनमान
सुरक्षा प्रहरी (Security Guard) 69 ₹ 21,700 – 69,100/-

कोटि-वार बिहार विधान सभा सुरक्षा प्रहरी रिक्ति विवरण :

कोटि पदों की कुल संख्या 35% महिलाओं के आरक्षित पद
अनारक्षित (UR) 29 10
आर्थिक रूप से कमजोर (EWS) 07 03
अनुसूचित जाति (SC) 10 04
अनुसूचित जनजाति (ST) 01 00
अत्यंत पिछड़ा वर्ग (EBC) 12 05
पिछड़ा वर्ग (BC) 09 03
पिछड़ा वर्ग की महिला (Female- BC) 01 00
कुल योग 69 25

Bihar Vidhan Sabha Suraksha Guard Bharti 2023  के लिए पात्रता मानदंड :

शैक्षणिक योग्यता : अभ्यर्थी को राज्य सरकार/ केंद्र सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त इण्टरमीडिएट परिषद्/ बोर्ड किसी भी विषय में 12 वीं अथवा समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए। इसकी विस्तृत जानकारी हेतु अधिकृत भर्ती विज्ञापन अवश्य देखें।

आयु सीमा : उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष से कम नहीं होनी चाहिए। जबकि अधिकतम आयु निम्न प्रकार से होगी :

  • सामान्य (अनारक्षित) पुरुष एवं महिला : 25 वर्ष।
  • पिछड़ा वर्ग एवं अत्यंत पिछड़ा वर्ग (पुरुष) : 27 वर्ष।
  • पिछड़ा वर्ग एवं अत्यंत पिछड़ा वर्ग (महिला) : 28 वर्ष।
  • एससी एवं एसटी (पुरुष एवं महिला) : 30 वर्ष।

राष्ट्रीयता : अभ्यर्थी को भारत का नागरिक होना चाहिए।

शारीरिक मापदण्ड/ दक्षता : इस बिहार विधान सभा सिक्योरिटी गार्ड भर्ती 2023 में आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी के पास निम्नलिखित शारीरिक मापदण्ड/ दक्षता होना चाहिए :

मापदण्ड पुरुष महिला
ऊंचाई 157.5 cm 154.6 cm
छाती 76.5-81 cm N/A
दौड़ 1.6 Km. ( 06 मिनट में) 1 Km. ( 06 मिनट में)

चयन प्रक्रिया : इस बिहार विधान सभा सुरक्षा प्रहरी भर्ती 2023 में उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, शारीरिक योग्यता/ दक्षता परीक्षा के आधार पर तैयार मेघा सूची के आधार पर किया जायेगा।

आवेदन शुल्क : सभी आवेदकों को निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा। श्रेणी-वार देय शुल्क निम्न प्रकार है :

कैटेगरी परीक्षा शुल्क
सामान्य / ओबीसी / ईडब्ल्यूएस एवं अन्य राज्यों के आवेदकों के लिए ₹ 675/-
एससी/एसटी अभ्यर्थियों के लिए ₹ 180

बिहार विधानसभा सचिवालय सुरक्षा गार्ड भर्ती 2023 हेतु आवेदन कैसे करें :

इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इस बिहार विधानसभा सुरक्षा गार्ड भर्ती 2023 के लिए बिहार विधान सभा (BVS) की ऑफिशियल वेबसाइट (www.vidhansabha.bih.nic.in) के माध्यम से अथवा निम्नवत डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके निम्नलिखित निर्धारित तिथिओं में ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।

Bihar Vidhan Sabha Security Guard Bharti 2023  – महत्वपूर्ण तिथियाँ :

  • ऑनलाइन आवेदन करने की प्रारम्भिक तिथि : 25 अप्रैल 2023.
  • ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि : 15 मई 2023.
  • परीक्षा शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि : 16 मई 2023.

Bihar Vidhan Sabha Suraksha Guard Vacancy 2023 – महत्वपूर्ण लिंक्स :

Important Links Area
विस्तृत विज्ञापन लिंक डाउनलोड करें
ऑनलाइन आवेदन लिंक अप्लाई करें (Active Now)
सरकारी नौकरी डेली अपडेट हेतु टेलीग्राम ग्रुप फॉलो करें Telegram Channel
आधिकारिक वेबसाइट लिंक विजिट करें
नवीनतम सरकारी भर्ती लिंक Rojgar Result

महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश : बिहार विधानसभा सचिवालय में सरकारी सिक्योरिटी गार्ड नौकरी की खोज कर रहे 12 वीं पास भारतीय नागरिकों को सूचित किया जाता है कि इस बिहार विधान सभा सिक्योरिटी गार्ड भर्ती 2023 ( Bihar Vidhan Sabha Suraksha Guard Bharti 2023 ) में अप्लाई करने से पूर्व अभ्यर्थी विस्तृत विज्ञापन (Advt. No. – 01/2023) का भलीभांति अवलोकन कर लें और विज्ञापन में प्रकाशित नियम व शर्तों के अनुसार ध्यानपूर्वक आवेदन करें। इसकी विस्तृत जानकारी के लिए बिहार विधान सभा की अधिकृत वेबसाइट (www.vidhansabha.bih.nic.in) विजिट करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

DMCA.com Protection Status