बिहार विधानसभा सचिवालय भर्ती 2024 – 183 सुरक्षा प्रहरी, DEO, चालक एवं अन्य वैकेंसी हेतु आवेदन करें। अंतिम तिथि 21 जनवरी 2024

Bihar Vidhan Sabha Sachivalaya Bharti 2024 – बिहार विधान सभा (BVS) ने अपने सचिवालय में सुरक्षा प्रहरी, डाटा इंट्री ऑपरेटर, चालक एवं अन्य पदों पर भर्ती हेतु अलग-अलग विज्ञापन जारी किये है। बिहार विधान सभा द्वारा बिहार विधानसभा सचिवालय भर्ती 2024 के लिए पात्र भारतीय नागरिकों से ऑनलाइन आवेदन पत्र आमंत्रित किये जाते है। इस बिहार विधान सभा भर्ती 2024 के तहत कुल 183 रिक्तयां प्रकाशित की गयीं है।

इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी इस बिहार विधानसभा सचिवालय वैकेंसी 2024 हेतु बिहार विधान सभा सचिवालय की आधिकारिक वेबसाइट (www.vidhansabha.bih.nic.in) के माध्यम से निर्धारित तिथियों में ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। इस बिहार विधान सभा सचिवालय नौकरी 2024 से सम्बंधित अन्य महत्वपूर्ण जानकारी जैसे रिक्तियों संख्या, शैक्षिक अर्हता, चयन प्रक्रिया, आवेदन शुल्क और इत्यादि निम्नवत है।

बिहार विधानसभा सचिवालय भर्ती 2024 की जानकारी हिंदी में :

  • विभाग का नाम : बिहार विधान सभा (BVS)।
  • परीक्षा का नाम : सचिवालय प्रतियोगिया परीक्षा-2023.
  • विज्ञापन संख्या : 02/ 2023 | 03/ 2023 | 04/ 2023 | 05/ 2023.
  • रिक्त पदों की कुल संख्या : 183 पद।
  • नौकरी का प्रकार : बिहार सरकारी नौकरी
  • आवेदन करने की अवधि : 01 जनवरी 2024 से 21 जनवरी 2024 तक।
  • आवेदन का तरीका : ऑनलाइन।
  • आधिकारिक वेबसाइट : www.vidhansabha.bih.nic.in
  • नौकरी का स्थान : बिहार।

पद-वार बिहार विधानसभा सचिवालय वैकेंसी 2024 विवरण :

पद का नाम रिक्त पद वेतनमान
सुरक्षा प्रहरी (Security Guard) 80 ₹ 21,700 – 69,100/- (स्तर-3)
डाटा इंट्री ऑपरेटर (DEO) 40 ₹ 25,500 – 81,100/- (स्तर-4)
चालक (Driver) 09 ₹ 19,900 – 63,200/- (स्तर-2)
कार्यालय परिचारी (Office Attendant) 54 ₹ 18,000 – 56,900/- (स्तर-1)
कुल योग 183 पद

Bihar Vidhan Sabha Sachivalaya Bharti 2024 पात्रता मानदंड :

शैक्षणिक योग्यता : अभ्यर्थी को राज्य सरकार/ केंद्र सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त शिक्षा  परिषद्/ बोर्ड से 10वीं / 12वीं अथवा समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए। पद-वार शैक्षणिक योग्यता हेतु अधिकृत भर्ती विज्ञापन अवश्य देखें।

आयु सीमा (01 जनवरी 2024 को) : उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष तथा अधिकतम आयु 37 वर्ष होनी चाहिए। जबकि सुरक्षा प्रहरी पद के लिए अधिकतम आयु 25 वर्ष निर्धारित है। ऊपरी आयु में छूट के लिए सम्बंधित भर्ती विज्ञापन की जाँच करें।

राष्ट्रीयता : अभ्यर्थी को भारत का नागरिक होना चाहिए।

चयन प्रक्रिया : इस बिहार विधान सभा सचिवालय भर्ती 2024 में उक्त पदों पर उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा एवं अन्य निर्धारित अर्हता के आधार पर तैयार मेघा सूची के आधार पर किया जायेगा।

आवेदन शुल्क : सभी आवेदकों को निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा। श्रेणी-वार देय शुल्क निम्न प्रकार है :

कैटेगरी परीक्षा शुल्क
सामान्य/ ओबीसी/ ईडब्ल्यूएस एवं अन्य राज्यों के आवेदकों के लिए ₹ 675/- | 600/- | 400/- (पद-वार)
एससी/एसटी अभ्यर्थियों के लिए ₹ 180/- | 150/- | 100/- (पद-वार)

बिहार विधान सभा भर्ती 2024 हेतु आवेदन कैसे करें :

इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इस बिहार विधानसभा सचिवालय भर्ती 2024 के लिए बिहार विधान सभा (BVS) की ऑफिशियल वेबसाइट (www.vidhansabha.bih.nic.in) के माध्यम से अथवा निम्नवत डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके निम्नलिखित निर्धारित तिथिओं में ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।

Bihar Vidhan Sabha Bharti 2024  – महत्वपूर्ण तिथियाँ :

  • ऑनलाइन आवेदन करने की प्रारम्भिक तिथि : 01 जनवरी 2024.
  • ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि : 21 जनवरी 2024.
  • परीक्षा शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि : 23 जनवरी 2024.

Bihar Vidhan Sabha Sachivalaya Guard Vacancy 2024 – महत्वपूर्ण लिंक्स :

Important Links Area
विस्तृत विज्ञापन डाउनलोड लिंक 02/2023 | 03/2023 | 04/2023 | 05/2023
ऑनलाइन आवेदन लिंक अप्लाई करें
सरकारी नौकरी डेली अपडेट हेतु टेलीग्राम ग्रुप फॉलो करें Telegram Channel
नवीनतम सरकारी भर्ती लिंक Rojgar Result
आधिकारिक वेबसाइट लिंक विजिट करें

महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश : बिहार विधानसभा सचिवालय में सरकारी नौकरी की खोज कर रहे 10/12 वीं पास भारतीय नागरिकों को सूचित किया जाता है कि इस बिहार विधान सभा भर्ती 2024 ( Bihar Vidhan Sabha Sachivalaya Bharti 2024 ) में अप्लाई करने से पूर्व अभ्यर्थी सम्बंधित भर्ती विज्ञापन का भलीभांति अवलोकन कर लें और विज्ञापन में प्रकाशित नियम व शर्तों के अनुसार ध्यानपूर्वक आवेदन करें। इसकी विस्तृत जानकारी के लिए बिहार विधान सभा की अधिकृत वेबसाइट (www.vidhansabha.bih.nic.in) विजिट करें।

Leave a Comment

DMCA.com Protection Status