बीपीएससी असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती 2022 – BPSC 208 सहायक प्राध्यापक वैकेंसी रिक्रूटमेंट हेतु ऑनलाइन आवेदन करें। अंतिम तिथि 28 सितम्बर 2022
BPSC Assistant Professor Bharti 2022 – बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने विज्ञान एवं प्रावैधिकी विभाग, बिहार सरकार के अन्तर्गत राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालयों में सहायक प्राध्यापक (कंप्यूटर साइंस & इंजीनियरिंग) के पदों पर नियमित नियुक्ति हेतु विज्ञापन जारी किया है। बीपीएससी द्वारा बिहार सरकारी कॉलेज सहायक प्राध्यापक भर्ती 2022 के लिए सुयोग्य भारतीय उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किये जाते है। इस बीपीएससी असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती 2022 के तहत कुल 208 (दो सौ आठ) रिक्तियां अधिसूचित की गयी है, जिनमें 35 प्रतिशत पद महिलाओं के लिए आरक्षित है।
इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी बिहार सहायक प्राध्यापक भर्ती 2022 के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट (www.bpsc.bih.nic.in) के माध्यम से 09 सितम्बर 2022 से 28 सितम्बर 2022 तक ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते है। इस बीपीएससी असिस्टेंट प्रोफेसर रिक्रूटमेंट 2022 से जुड़ी अतिरिक्त जानकारी जैसे रिक्तियों की संख्या, शैक्षणिक अर्हता, चयन प्रक्रिया, आवेदन की तिथि, आवेदन का तरीका इत्यादि निम्नवत है।
बीपीएससी असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती 2022 की जानकारी हिंदी में :
- भर्ती आयोग का नाम : बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी)।
- विभाग का नाम : विज्ञान एवं प्रावैधिकी विभाग, बिहार सरकार।
- विज्ञापन संख्या : 07/2022.
- रिक्तियों की कुल संख्या : 208 पद।
- नौकरी का प्रकार : बिहार सरकारी नौकरी।
- आवेदन की तिथि : 09 सितम्बर 2022 से 28 सितम्बर 2022 तक।
- आवेदन का तरीका : ऑनलाइन।
- अधिकृत वेबसाइट : www.bpsc.bih.nic.in
- नौकरी का स्थान : बिहार।
बिहार सरकारी कॉलेज सहायक प्राध्यापक वैकेंसी 2022 विवरण :
पोस्ट का नाम | रिक्तियों की संख्या | मानदेय (सैलरी) |
सहायक प्राध्यापक (कंप्यूटर साइंस & इंजीनियरिंग) | 208 | ₹ 57,700/- वेतन स्टार-10 |
कोटि-वार बीपीएससी असिस्टेंट प्रोफेसर वैकेंसी 2022 विवरण :
कोटि/ श्रेणी का नाम | रिक्त पद |
अनारक्षित (GEN) | 83 |
आर्थिक रूप से कमजोर (EWS) | 21 |
अनुसूचित जाति (SC) | 34 |
अनुसूचित जनजाति (ST) | 02 |
अत्यंत पिछड़ा वर्ग (EBC) | 38 |
पिछड़ा वर्ग (BC) | 24 |
पिछड़े वर्ग की महिलाएं (BC Female) | 06 |
कुल योग |
208 पद |
बिहार सरकारी कॉलेज सहायक प्राध्यापक भर्ती 2022 के लिए पात्रता मानदंड :
शैक्षणिक योग्यता : अभ्यर्थी को किसी भी भारतीय विश्वविद्यालय/ संसथान से कंप्यूटर साइंस & इंजीनियरिंग में बी.टेक./ बी.ई./ बी.एस./ बी.एस.सी. (इंजी) और एम.ई./ एम.टेक./ एम.एस. अथवा एकीकृत एम.टेक. जिसमें से किसी भी एक डिग्री में प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण होना चाहिए।
आयु सीमा (01 अगस्त 2022 को) : असिस्टेंट प्रोफेसर पोस्ट के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 22 वर्ष होनी चाहिए तथा अधिकतम उम्र सीमा निर्धारित नहीं है।
नागरिकता : अभ्यर्थी भारतीय होने के साथ बिहार का मूल निवासी हो।
चयन प्रक्रिया : इस BPSC असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती 2022 में उम्मीदवारों का चयन अकादमिक रिकॉर्ड, लिखित परीक्षा और व्यक्तिगत साक्षात्कार के आधार पर किया जायेगा।
आवेदन शुल्क : सभी आवेदकों को निर्धारित परीक्षा शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम (डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड और नेट बैंकिंग) से करना होगा। श्रेणी-वार आवेदन शुल्क निम्न प्रकार है :
आवेदन शुल्क विवरण | |
सामान्य/ ओबीसी एवं अन्य राज्य के अभ्यर्थियों के लिए : | ₹ 750/- |
बिहार राज्य के सभी (आरक्षित/अनारक्षित) महिला उम्मीदवारों के लिए : | ₹ 200/- |
बिहार राज्य के एससी / एसटी / पीएच उम्मीदवारों के लिए : | ₹ 200/- |
बीपीएससी असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती 2022 के लिए आवेदन कैसे करें :
इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इस बिहार सहायक प्राध्यापक भर्ती 2022 के लिए बिहार लोक सेवा आयोग की ऑफिसियल वेबसाइट (www.bpsc.bih.nic.in) के माध्यम से अथवा निम्नवत डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके निम्नलिखित निर्धारित तिथियों में ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।
Bihar Sarkari College Assistant Professor Bharti 2022 – महत्वपूर्ण तिथियाँ :
- ऑनलाइन आवेदन करने की प्रारम्भिक तिथि : 09 सितम्बर 2022.
- ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि : 28 सितम्बर 2022.
- ऑनलाइन आवेदन शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि : 28 सितम्बर 2022.
- ऑनलाइन आवेदन में सुधार की अंतिम तिथि : 05 अक्टूबर 2022.
BPSC Assistant Professor Vacancy 2022 Online Form – महत्वपूर्ण लिंक्स :
Important Links Area | |
विस्तृत विज्ञापन लिंक | डाउनलोड करें |
ऑनलाइन आवेदन लिंक | अप्लाई करें |
सरकारी रोजगार अलर्ट के लिए रजिस्टर करें | Free Job Alert |
सरकारी नौकरी डेली अपडेट हेतु टेलीग्राम ग्रुप फॉलो करें | Telegram Channel |
आधिकारिक वेबसाइट लिंक | विजिट करें |
महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश : सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे सभी भारतीय उम्मीदवारों जो बिहार के मूल निवासी है, उनसे अनुरोध किया जाता है कि इस बिहार सरकारी कॉलेज सहायक प्राध्यापक भर्ती 2022 ( BPSC Assistant Professor Bharti 2022 ) में अप्लाई करने से पूर्व आवश्यक जानकारी (शैक्षिणिक योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया, आवेदन शुल्क इत्यादि) का आधिकारिक विज्ञापन (Advt. No. : 07/2022) के माध्यम से अच्छी तरह अवलोकन/अध्ययन कर लें और फिर ध्यानपूर्वक आवेदन करें। अन्य BPSC भर्ती 2022 की अधिक जानकारी के लिए बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) की अधिकृत वेबसाइट यानि www.bpsc.bih.nic.in विजिट करें।