इंडिया पोस्ट स्टाफ कार ड्राइवर भर्ती 2023 – भारतीय डाक स्टाफ कार ड्राइवर वैकेंसी हेतु आवेदन करें। अंतिम तिथि 31 मार्च 2023
India Post Staff Car Driver Bharti 2023 – भारतीय डाक (इंडिया पोस्ट) ने तमिलनाडु सर्किल के अन्तर्गत स्टाफ कार ड्राइवर (ऑर्डिनरी ग्रेड) के पदों पर भर्ती हेतु अधिसूचना जारी की है। भारतीय डाक द्वारा इंडिया पोस्ट स्टाफ कार ड्राइवर भर्ती 2023 के लिए 10 वीं पास भारतीय उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किये जाते है। इस भारतीय डाक स्टाफ कार ड्राइवर भर्ती 2023 के तहत कुल 58 रिक्तियां अधिसूचित की गयीं हैं।
इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी इंडिया पोस्ट स्टाफ कार ड्राइवर रिक्रूटमेंट 2023 के लिए निर्धारित आवेदन प्रारूप में ऑफलाइन माध्यम से अंतिम तिथि को या उससे पहले आवेदन कर सकते हैं। इस भारतीय डाक स्टाफ कार चालक भर्ती 2023 से जुड़ी अतिरिक्त जानकारी जैसे रिक्तियों की संख्या, शैक्षणिक अर्हता, चयन प्रक्रिया, आवेदन की तिथि, आवेदन का तरीका इत्यादि निम्नवत है।
इंडिया पोस्ट स्टाफ कार ड्राइवर भर्ती 2023 की जानकारी हिंदी में :
- विभाग का नाम : भारतीय डाक (India Post)।
- अधिसूचना संख्या : MSE/B9-2/XV/2021.
- रिक्त पदों की संख्या : 58 पद।
- नौकरी का प्रकार : केंद्रीय सरकारी नौकरी।
- आवेदन का तरीका : ऑफलाइन।
- आवेदन करने की अंतिम तिथि : 31 मार्च 2023.
- आधिकारिक वेबसाइट : www.indiapost.gov.in
- नौकरी का स्थान : तमिलनाडु।
इंडिया पोस्ट स्टाफ कार ड्राइवर वैकेंसी 2023 विवरण :
पोस्ट का नाम | रिक्त पद | वेतनमान |
स्टाफ कार ड्राइवर (ऑर्डिनरी ग्रेड) | 58 | ₹ 19,900 – 63,200/- (लेवल-2) |
श्रेणी-वार भारतीय डाक स्टाफ कार ड्राइवर रिक्ति विवरण :
श्रेणी का नाम |
रिक्त पद |
UR | 38 |
EWS | 03 |
SC | 07 |
ST | 00 |
OBC | 10 |
ESM | 3* |
कुल योग | 58 पद |
India Post Staff Car Driver Bharti 2023 के लिए पात्रता मानदंड :
शैक्षणिक अर्हता : अभ्यर्थी को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं उत्तीर्ण तथा उसके पास तीन साल के अनुभव के साथ हल्के एवं भारी मोटर वाहनों के लिए वैध ड्राइविंग लाइसेंस होना चाहिए। अभ्यर्थी के पास मोटर तंत्र का ज्ञान होना अनिवार्य है।
आयु सीमा : उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 27 वर्ष होनी चाहिए। आयु की गणना आवेदन जमा होने की अंतिम तिथि को आधार मानकर की जाएगी।
राष्ट्रीयता : उम्मीदवार भारत का नागरिक होना चाहिए।
चयन प्रक्रिया : इस इंडिया पोस्ट कार ड्राइवर भर्ती 2023 में उम्मीदवार का चयन ड्राइविंग टेस्ट, दस्तावेज सत्यापन एवं मेडिकल टेस्ट के आधार पर किया जायेगा।
आवेदन शुल्क : कोई आवेदन शुल्क नहीं देना होगा।
भारतीय डाक स्टाफ कार चालक भर्ती 2023 हेतु आवेदन कैसे करें :
इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इस इंडिया पोस्ट स्टाफ कार ड्राइवर भर्ती 2023 में अप्लाई करने के लिए निर्धारित आवेदन पत्र को पूर्ण विवरण के साथ भरकर हालिया पासपोर्ट आकार के फोटो, स्वप्रमाणित समस्त शैक्षिक एवं अनुभव प्रमाण पत्रों की छाया प्रतियों को संलग्न कर सम्बंधित पते पर केवल पंजीकृत डाक / स्पीड पोस्ट के जरिए निम्नवत पते पर भेज सकते हैं। इसकी विस्तृत जानकारी के लिए सम्बंधित भर्ती अधिसूचना को आवेदन करने से पूर्व ध्यानपूर्वक पढ़ें।
आवेदन भेजने का पता : वरिष्ठ प्रबंधक (जेएजी), मेल मोटर सर्विस, नंबर 37, ग्रीम्स रोड, चेन्नई -600 006.
India Post Car Driver Bharti 2023 – महत्वपूर्ण तिथियां :
- अधिसूचना जारी होने की तिथि : 27 फरवरी 2023.
- आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि : 31 मार्च 2023.
India Post Car Driver Vacancy 2023 Application Form – आवश्यक लिंक्स :
Important Links Area | |
विस्तृत भर्ती अधिसूचना लिंक | डाउनलोड करें |
आवेदन पत्र लिंक | डाउनलोड करें |
सरकारी रोजगार अलर्ट के लिए गूगल न्यूज़ फॉलो करें | Google News |
सरकारी नौकरी डेली अपडेट हेतु टेलीग्राम ग्रुप से जुडें | Telegram Channel |
आधिकारिक वेबसाइट लिंक | विजिट करें |
महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश : भारतीय डाक विभाग में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे 10वीं पास भारतीय उम्मीदवारों से अनुरोध किया जाता है कि इस इंडिया पोस्ट स्टाफ कार ड्राइवर भर्ती 2023 ( India Post Staff Car Driver Bharti 2023 ) में अप्लाई करने से पूर्व आवश्यक जानकारी (शैक्षिणिक योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया, परीक्षा शुल्क इत्यादि) का आधिकारिक विज्ञापन के माध्यम से अच्छी तरह अवलोकन/अध्ययन कर लें और फिर ध्यानपूर्वक आवेदन करें। सभी अभ्यर्थियों को भारतीय डाक विभाग भर्ती 2023 की अधिक जानकारी के लिए इंडिया पोस्ट की अधिकृत वेबसाइट (www.indiapost.gov.in) विजिट करने की सलाह दी जाती है।
Sir mujhe Staff Car Driver ki nuakri chahiye…