बीएसएफ हेड कांस्टेबल भर्ती 2023 – BSF 247 हेड कांस्टेबल (RO & RM) वैकेंसी रिक्रूटमेंट हेतु आवेदन करें। अंतिम तिथि 12 मई 2023

BSF Head Constable Bharti 2023 – सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने हेड कांस्टेबल (रेडियो ऑपरेटर) एवं हेड कांस्टेबल (रेडियो मैकेनिक) के पदों पर नियुक्ति/चयन हेतु भर्ती अधिसूचना जारी की है। महानिदेशालय, सीमा सुरक्षा बल द्वारा बीएसएफ हेड कांस्टेबल भर्ती 2023 हेतु पात्र भारतीय पुरुष  एवं महिला नागरिकों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किये जाते है। इस BSF हेड कांस्टेबल भर्ती 2023 के तहत कुल 247 रिक्तयां अधिसूचित की गयीं है, जिनमें 217 पद हेड कांस्टेबल (RO) तथा 30  पद हेड कांस्टेबल (RM) के शामिल हैं।

इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी बीएसएफ हेड कांस्टेबल रिक्रूटमेंट 2023 के लिए बीएसएफ रिक्रूटमेंट की आधिकारिक वेबसाइट (www.rectt.bsf.gov.in) के माध्यम से 22 अप्रैल 2023 से 12 मई 2023 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। इस सीमा सुरक्षा बल हेड कांस्टेबल भर्ती 2023 से जुड़ी अतिरिक्त जानकारी जैसे पात्रता मानदंड, चयन प्रक्रिया, आवेदन शुल्क, आवेदन प्रक्रिया इत्यादि नीचे संक्षिप्त में वर्णित की गयी है।

बीएसएफ हेड कांस्टेबल भर्ती 2023 की जानकारी हिंदी में :

  • पुलिस बल का नाम : सीमा सुरक्षा बल (BSF)।
  • विज्ञापन संख्या : निर्दिष्ट नहीं है।
  • रिक्त पदों की संख्या : 247 पद।
  • नौकरी का प्रकार : सेंट्रल गवर्नमेंट जॉब्स | डिफेन्स जॉब्स
  • आवेदन करने की अवधि : 22 अप्रैल 2023 से 12 मई 2023 तक।
  • आवेदन करने का तरीका : ऑनलाइन।
  • ऑफिसियल वेबसाइट : www.bsf.nic.in
  • नौकरी का स्थान : पूरे भारत में।

बीएसएफ हेड कांस्टेबल वैकेंसी 2023 विवरण :

पद का नाम रिक्त पद वेतनमान
हेड कांस्टेबल (रेडियो ऑपरेटर) HC (RO) 217 ₹ 25500 – 81100/- (लेवल-04)
हेड कांस्टेबल (रेडियो मैकेनिक) HC (RM) 30
कुल योग 247 पद

कैटेगरी वाइज बीएसएफ हेड कांस्टेबल रिक्ति विवरण 2023 :

कैटेगरी हेड कांस्टेबल (RO) हेड कांस्टेबल (RM)
UR 129 22
EWS 00 01
OBC 16 03
SC 15 04
ST 57 00
योग 217 30

BSF Head Constable Bharti 2023 के लिए पात्रता मानदंड :

शैक्षिक योग्यता : अभ्यर्थी को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से मैट्रिकुलेशन अथवा समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण तथा उसके पास सम्बंधित ट्रेड में आईटीआई होना चाहिए।  अथवा फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथमेटिक्स के साथ 60% अंकों के साथ इण्टरमीडिएट (12वीं) उत्तीर्ण होना चाहिए। इसकी विस्तृत जानकारी के लिए बीएसएफ द्वारा प्रकाशित भर्ती अधिसूचना देखें।

आयु सीमा (12 मई 2023 को) : उम्मीदवार की न्यूनतम उम्र 18 वर्ष तथा अधिकतम उम्र 25 वर्ष होनी चाहिए।

राष्ट्रीयता : उम्मीदवार भारत का नागरिक हो।

चयन प्रक्रिया : इस सीमा सुरक्षा बल हेड कांस्टेबल भर्ती 2023 में  उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, ट्रेड टेस्ट, दस्तावेज सत्यापन, शारीरिक मानक परीक्षण (PST) और विस्तृत चिकित्सा परीक्षा (DME) के आधार पर किया जायेगा।

आवेदन शुल्क : अनारक्षित (सामान्य/ ओबीसी/ ईडब्ल्यूएस) अभ्यर्थियों को निर्धारित आवेदन शुल्क (₹ 100/-) का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग अथवा ई-चालान के माध्यम से करना होगा। वहीं एससी/ एसटी/ पूर्व-सर्विसमैन और सभी महिला अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क की छूट दी गयी है।

BSF हेड कांस्टेबल भर्ती 2023 हेतु आवेदन कैसे करें :

इच्छुक और योग्य उम्मीदवार बीएसएफ हेड कांस्टेबल भर्ती 2023 हेतु सीमा सुरक्षा  बल भर्ती शाखा (बीएसएफ रिक्रूटमेंट) की अधिकृत वेबसाइट (www.rectt.bsf.gov.in) के माध्यम से निम्नलिखित प्रकाशित तिथियों में ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

BSF Head Constable (RO & RM) Bharti 2023 – महत्वपूर्ण तिथियां :

  • ऑनलाइन आवेदन करने की प्रारंभिक तिथि : 22 अप्रैल 2023.
  • ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि : 12 मई 2023.
  • आवेदन शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि : 12 मई 2023.
  • परीक्षा की प्रस्तावित तिथि : अपडेट लेटर.

BSF Head Constable Vacancy 2023 Online Form – आवश्यक लिंक्स :

Important Links Section
ऑफिसियल भर्ती अधिसूचना लिंक डाउनलोड करें
ऑनलाइन आवेदन लिंक अप्लाई करें
सरकारी नौकरी डेली अपडेट हेतु टेलीग्राम ग्रुप से जुडें Telegram Channel
सरकारी रोजगार अलर्ट के लिए गूगल न्यूज़ फॉलो करें Google News
आधिकारिक वेबसाइट लिंक विजिट करें

महत्वपूर्ण निर्देश : बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (BSF) में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे सभी 10वीं पास भारतीय उम्मीदवारों से आग्रह किया जाता है कि इस बीएसएफ हेड कांस्टेबल भर्ती 2023 ( BSF Head Constable Bharti 2023 ) में अप्लाई करने से पूर्व आवश्यक जानकारी (शैक्षिणिक योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया, आवेदन शुल्क इत्यादि) का अधिकृत भर्ती अधिसूचना के माध्यम से अच्छी तरह अवलोकन/ अध्ययन कर लें और फिर ध्यानपूर्वक आवेदन करें। BSF भर्ती 2023 की अधिक जानकारी के लिए कृपया, सीमा सुरक्षा बल की अधिकृत वेबसाइट (www.bsf.nic.in) विजिट करें।

Leave a Comment

DMCA.com Protection Status