कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय भर्ती 2023 – बिहार में चौकीदार, रसोईया, वार्डेन-सह-शिक्षिका एवं अन्य वैकेंसी हेतु आवेदन करें। यहाँ पूरी डिटेल्स जानें।

Bihar Kasturba Gandhi Balika Vidyalaya Bharti 2023 – बिहार शिक्षा परियोजना परिषद् (BEPC) ने समग्र शिक्षा के अन्तर्गत बिहार के विभिन्न जिलों में संचालित कस्तूरबा गाँधी बालिका विद्यालयों में चौकीदार, रसोईया, वार्डेन-सह-शिक्षिका एवं अन्य कर्मियों के रिक्त पदों पर नियोजन हेतु सार्वजानिक सूचना जारी की है। परिषद् द्वारा बिहार कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय भर्ती 2023 के लिए आवश्यक योग्यता रखने वाले अभ्यर्थियों से निर्धारित प्रारूप में ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किये जाते है।

इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी इस बिहार कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय रिक्रूटमेंट 2023 के लिए कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, परीक्षा पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट (www.bepcniyojan.in) के माध्यम से 19 दिसम्बर 2022 से 20 जनवरी 2023 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। इस बिहार कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय वैकेंसी 2022 से जुड़ी अतिरिक्त महत्वपूर्ण जानकारी जैसे रिक्तियों की संख्या, शैक्षणिक अर्हता, चयन प्रक्रिया, आवेदन की तिथि, आवेदन का तरीका इत्यादि निम्नवत है।

कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय भर्ती 2023 की जानकारी हिंदी में :

  • भर्ती आयोजक का नाम : बिहार शिक्षा परियोजना परिषद् (BEPC)।
  • विभाग का नाम : शिक्षा विभाग, बिहार सरकार।
  • विज्ञप्ति संख्या : BSPP/ KGBV/ 01/2022.
  • रिक्तियों की कुल संख्या : अपडेट लेटर।
  • नौकरी का प्रकार : बिहार सरकारी नौकरी
  • आवेदन करने की अवधि : 19 दिसम्बर 2022 से 20 जनवरी 2023 तक।
  • आवेदन का तरीका : ऑनलाइन।
  • अधिकृत वेबसाइट : www.bepcniyojan.in
  • नौकरी का स्थान : बिहार।

पद-वार बिहार कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय वैकेंसी 2022-23 विवरण :

पोस्ट का नाम रिक्त पद मानदेय (सैलरी)/ माह
चौकीदार/ रात्रि प्रहरी 05 ₹ 6500/-
मुख्य रसोईया 03
सहायक रसोईया 08
अनुसेवक 03
वार्डेन-सह-शिक्षिका 03 ₹ 15000/-
अंशकालिक शिक्षिका (भाषा) 02 ₹ 13000/-
अंशकालिक शिक्षिका (विज्ञान एवं गणित) 04
अंशकालिक शिक्षिका (सामाजिक विज्ञान) 05
लेखपाल-सह-सहायक 02 ₹ 8500/- +2000 (आवासीय भत्ता)
कुल योग 35 पद

नोट : चौकीदार/ रात्रि प्रहरी पद के लिए पुरुष एवं महिला अभ्यर्थी दोनों ही आवेदन कर सकते है जबकि शेष पदों के लिए के लिए केवल महिला अभ्यर्थी ही आवेदन कर सकती है।

Kasturba Gandhi Balika Vidyalaya Bharti 2023 के लिए पात्रता मानदंड :

बिहार कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय जॉब्स हेतु न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता :

पद का नाम न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता
चौकीदार/ रात्रि प्रहरी : मैट्रिक उत्तीर्ण।
मुख्य रसोईया : पंचम/ मैट्रिक उत्तीर्ण।
सहायक रसोईया : पंचम/ मैट्रिक उत्तीर्ण।
अनुसेवक : मैट्रिक उत्तीर्ण।
वार्डेन-सह-शिक्षिका : किसी भी विषय में स्नातक उत्तीर्ण।
अंशकालिक शिक्षिका (भाषा) : हिंदी/ अंग्रेजी विषय के साथ स्नातक उत्तीर्ण।
अंशकालिक शिक्षिका (विज्ञान एवं गणित) : रसायन/ भौतिकी के साथ गणित या जीवविज्ञान विषय के साथ स्नातक उत्तीर्ण।
अंशकालिक शिक्षिका (सामाजिक विज्ञान) : इतिहास, अर्थशास्त्र, भूगोल, राजनीति शास्त्र एवं समाजशास्त्र, गृह विज्ञान, मनोविज्ञान में किसी दो विषय में उत्तीर्ण, जिनमें एक विषय अनिवार्यतः इतिहास/भूगोल या गृहविज्ञान/मनोविज्ञान या अर्थशास्त्र/ राजनीति शास्त्र, हो विषय के साथ स्नातक उत्तीर्ण।
लेखपाल-सह-सहायक : वाणिज्य में स्नातक (बी.कॉम.) उत्तीर्ण।
नोट : इसकी विस्तृत जानकारी के लिए विस्तृत भर्ती विज्ञापन ध्यानपूर्वक पढ़ें।

आयु सीमा (01 अगस्त 2022 को) : उम्मीदवार की न्यूनतम उम्र 21 वर्ष तथा अधिकतम उम्र 37 वर्ष होनी चाहिए।

मूल निवासी : आवेदक को बिहार राज्य का मूल निवासी होना अनिवार्य है।

नागरिकता : अभ्यर्थी को भारत का नागरिक होना चाहिए।

चयन प्रक्रिया : इस कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय बिहार भर्ती 2023 में उपर्युक्त पदों पर उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और निर्धारित अनुभव के आधार पर किया जायेगा। इसकी स्पष्ट जानकारी के लिए विस्तृत विज्ञापन का इंतजार करें।

आवेदन शुल्क : सभी महिला आवेदकों को सह-शिक्षिका, अंशकालिक शिक्षिका एवं लेखपाल के पद हेतु निर्धारित परीक्षा शुल्क (₹ 400/-) का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा। जबकि अन्य पदों के लिए अभ्यर्थियों से कोई शुल्क नहीं लिया जायेगा।

बिहार कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय भर्ती 2023 हेतु आवेदन कैसे करें :

इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इस बिहार कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय वैकेंसी 2023 के लिए कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, परीक्षा पोर्टल की की ऑफिशियल वेबसाइट (www.bepcniyojan.in) के माध्यम से अथवा निम्नवत डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके निम्नलिखित दिनांकों में ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।

Bihar Kasturba Gandhi Balika Vidyalaya Bharti 2023 – महत्वपूर्ण तिथियाँ :

  • ऑनलाइन आवेदन प्रारम्भ होने की तिथि : 19 दिसम्बर 2022.
  • ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि : 20 जनवरी 2023.

Kasturba Gandhi Balika Vidyalaya Vacancy 2023 Online Form – महत्वपूर्ण लिंक्स :

Important Links Area
आवेदन तिथि विस्तारित सूचना लिंक डाउनलोड करें
संक्षिप्त विज्ञप्ति लिंक डाउनलोड करें
पदों की पात्रता विवरण लिंक डाउनलोड करें
ऑनलाइन आवेदन लिंक अप्लाई करें
सरकारी रोजगार अलर्ट के लिए गूगल न्यूज़ फॉलो करें Google News
सरकारी नौकरी डेली अपडेट हेतु टेलीग्राम चैनल फॉलो करें Telegram Channel
आधिकारिक वेबसाइट लिंक विजिट करें

महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश : बिहार समग्र शिक्षा विभाग में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे सभी बिहार के मूल निवासी उम्मीदवारों से अनुरोध किया जाता है कि इस कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय बिहार भर्ती 2023 ( Bihar Kasturba Gandhi Balika Vidyalaya Bharti 2023 ) में अप्लाई करने से पूर्व आवश्यक जानकारी (शैक्षिणिक योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया, आवेदन शुल्क इत्यादि) का आधिकारिक विज्ञापन (Advt. No. : BSPP/ KGBV/ 01/2022.) के माध्यम से अच्छी तरह अवलोकन/अध्ययन कर लें और फिर ध्यानपूर्वक आवेदन करें।

Leave a Comment

DMCA.com Protection Status