छत्तीसगढ़ फिश इंस्पेक्टर भर्ती 2023 – CG VYAPAM 141 मत्स्य निरीक्षक (कार्यपालिक) वैकेंसी हेतु अधिसूचना जारी। यहाँ पूरी डिटेल्स जानें।

Chhattisgarh Fish Inspector Bharti 2023 – छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल (CG VYAPAM), रायपुर ने संचालनालय मछली पालन विभाग, छत्तीसगढ़ शासन के अन्तर्गत मत्स्य निरीक्षक (कार्यपालिक) के रिक्त पदों पर सीधी भर्ती हेतु अधिसूचना जारी की है। छत्तीसगढ़ व्यापम द्वारा छत्तीसगढ़ फिश इंस्पेक्टर भर्ती 2023 के लिए पात्र अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किये जाते हैं। इस छत्तीसगढ़ मत्स्य निरीक्षक भर्ती 2023 ( CG Matsya Nirikshak Bharti 2023 ) के तहत कुल 141 रिक्तियां अधिसूचित की गयीं हैं।

इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इस छत्तीसगढ़ फिश इंस्पेक्टर रिक्रूटमेंट 2023 के लिए छत्तीसगढ़ व्यापम की आधिकारिक वेबसाइट (www.vyapam.cgstate.gov.in) के माध्यम से निर्धारित तिथियों में ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। इस छत्तीसगढ़ व्यापम मत्स्य निरीक्षक भर्ती 2023 से जुड़ी अन्य महत्वपूर्ण जानकारी जैसे रिक्तियों की संख्या, शैक्षणिक अर्हता, चयन प्रक्रिया, आवेदन की तिथि, आवेदन का तरीका इत्यादि निम्नवत है।

छत्तीसगढ़ फिश इंस्पेक्टर भर्ती 2023 की जानकारी हिंदी में :

  • विभाग का नाम : मछली पालन विभाग, छत्तीसगढ़ शासन।
  • परीक्षा आयोजक का नाम : छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (CGVYAPAM).
  • अधिसूचना संख्या : 2160/ सं.म./ स्था./ भर्ती/ 2023-24.
  • रिक्त पदों की संख्या : 141 पद।
  • नौकरी का प्रकार : छत्तीसगढ़ सरकारी नौकरी
  • आवेदन करने की अवधि : — अगस्त 2023 से — सितम्बर 2023 तक।
  • आवेदन का तरीका : ऑनलाइन।
  • ऑफिसियल वेबसाइट : www.vyapam.cgstate.gov.in
  • नौकरी का स्थान : छत्तीसगढ़।

छत्तीसगढ़ फिश इंस्पेक्टर वैकेंसी 2023 विवरण :

पद का नाम पदों की संख्या वेतनमान
मत्स्य निरीक्षक (कार्यपालिक) 141 ₹ 28700/-  (लेवल-07)

श्रेणी-वार सीजी व्यापम मत्स्य निरीक्षक रिक्ति 2023 विवरण :

श्रेणी का नाम रिक्त पद
अनारक्षित (UR) 59
अनु0 जाति (SC) 17
अनु0 जन जाति (ST) 45
अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) 20
कुल योग 141 पद

Chhattisgarh Fish Inspector Bharti 2023 हेतु पात्रता मानदंड :

शैक्षणिक योग्यता : अभ्यर्थी के पास किसी मान्यता विश्वविद्यालय/ संस्थान से मत्स्य विज्ञान स्नातक अथवा जीव विज्ञान स्नातक उत्तीर्ण होना चाहिए। इसकी स्पष्ट जानकारी के लिए आगामी विस्तृत विज्ञापन को आवेदन करने से पूर्व अवश्य पढ़ें।

आयु सीमा : उम्मीदवार की आयु 21 से 40 वर्ष के मध्य होनी चाहिए।

राष्ट्रीयता : उम्मीदवार को भारत का नागरिक होना चाहिए।

चयन प्रक्रिया : इस छत्तीसगढ़ व्यापम मत्स्य निरीक्षक भर्ती 2023 में उम्मीदवारों का चयन लिखित प्रतियोगी परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर किया जायेगा।

आवेदन शुल्क : सभी उम्मीदवारों को निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन (क्रेडिट कार्ड / डेबिट कार्ड / इंटरनेट बैंकिंग) के माध्यम से करना होगा। श्रेणी-वार आवेदन शुल्क निम्न प्रकार है :

कैटेगरी आवेदन शुल्क
सामान्य (GEN) वर्ग के लिए : ₹ 350/-
अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए : ₹ 250/-
अनु. जाति / अनु. जनजाति वर्ग के लिए : ₹ 200/-

छत्तीसगढ़ मत्स्य निरीक्षक भर्ती 2023 हेतु आवेदन कैसे करें :

इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार इस छत्तीसगढ़ फिश इंस्पेक्टर भर्ती 2023 के लिए छत्तीसगढ़ प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड (CG VYAPAM) की आधिकारिक वेबसाइट (www.vyapam.cgstate.gov.in) के माध्यम से या निम्नवत डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके निम्नलिखित निर्धारित तिथियों में ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

CG Vyapam Matsya Nirikshak Bharti 2023 – महत्वपूर्ण तिथियां :

  • ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने की प्रारंभिक तिथि : — अगस्त 2023.
  • ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि : — सितम्बर 2023.
  • ऑनलाइन आवेदन में सुधार करने की तिथि  : Update Later.
  • परीक्षा आयोजन की संभावित तिथि : Update Later.

Chhattisgarh Fish Inspector Vacancy 2023 Online Form – उपयोगी लिंक्स :

Important Links Area
भर्ती अधिसूचना लिंक डाउनलोड करें
ऑनलाइन आवेदन लिंक अप्लाई करें (Active Soon)
सरकारी रोजगार अलर्ट के लिए न्यूज़ फॉलो करें Google News
सरकारी नौकरी डेली अपडेट हेतु टेलीग्राम ग्रुप फॉलो करें Telegram Group
नवीनतम सरकारी भर्ती लिंक Rojgar Result
आधिकारिक वेबसाइट लिंक विजिट करें

महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश : छत्तीसगढ़ मछली पालन विभाग में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे छत्तीसगढ़ के मूल निवासी उम्मीदवारों को सूचित किया जाता है कि इस छत्तीसगढ़ मत्स्य निरीक्षक भर्ती 2023Chhattisgarh Fish Inspector Bharti 2023 ) में अप्लाई करने से पूर्व भर्ती से सम्बंधित महत्वपूर्ण जानकारी (शैक्षिणिक योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया, आवेदन शुल्क इत्यादि ) का आगामी विस्तृत विज्ञापन के माध्यम से भलीभांति जाँच कर लें और फिर ध्यानपूर्वक आवेदन करें। कृपया, CGVYAPAM भर्ती 2023 की अधिक जानकारी के लिए छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल की अधिकृत वेबसाइट (www.vyapam.cgstate.gov.in) विजिट करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

DMCA.com Protection Status
Join Telegram Group