राजस्थान कृषि विभाग भर्ती 2021 – RPSC 21 सहायक कृषि अधिकारी (AAO) वैकेंसी रिक्रूटमेंट हेतु आवेदन करें। अंतिम तिथि 25 दिसंबर 2021
Rajasthan Krishi Vibhag Bharti 2021 – राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने कृषि विभाग के लिए राजस्थान कृषि अधीनस्थ सेवा नियम, 1978 के अन्तर्गत सहायक कृषि अधिकारी (Assistant Agriculture Officer) के पदों पर भर्ती हेतु विज्ञापन जारी किया है। आयोग द्वारा राजस्थान कृषि विभाग भर्ती 2021 के लिए योग्य उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किये जाते हैं। इस RPSC कृषि विभाग भर्ती 2021 के तहत कुल 21 रिक्तियां प्रकाशित की गयी हैं, जिनमें 13 पद गैर अनुसूचित क्षेत्र (Non-TSP) के लिए तथा 8 पद अनुसूचित क्षेत्र (TSP) के शामिल हैं।
इच्छुक एवं योग्य अभ्यर्थी इस RPSC सहायक कृषि अधिकारी भर्ती 2021 के लिए राजस्थान लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट (www.rpsc.rajasthan.gov.in) के माध्यम से 06 दिसंबर 2021 से 25 दिसंबर 2021 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। इस राजस्थान एग्रीकल्चर डिपार्टमेंट भर्ती 2020 से जुड़ी अतिरिक्त जानकारी जैसे रिक्तियों की संख्या, शैक्षणिक अर्हता, चयन प्रक्रिया, आवेदन की तिथि, आवेदन का तरीका इत्यादि निम्नवत है।
राजस्थान कृषि विभाग भर्ती 2021 की जानकारी हिंदी में :
- विभाग का नाम : कृषि विभाग, राजस्थान सरकार।
- भर्ती आयोग का नाम : राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC)।
- विज्ञापन संख्या : 07/भर्ती/सहायक कृषि अधिकारी/ कृषि विभाग/ EP-I/ 2021-22.
- रिक्तियों की कुल संख्या : 21 पद।
- नौकरी का प्रकार : राजस्थान सरकारी नौकरी।
- आवेदन करने की अवधि : 06 दिसंबर 2021 से 25 दिसंबर 2021 तक।
- आवेदन का तरीका : ऑनलाइन।
- अधिकृत वेबसाइट : www.agriculture.rajasthan.gov.in
- नौकरी का स्थान : राजस्थान।
राजस्थान कृषि विभाग वैकेंसी 2021 विवरण :
पोस्ट का नाम | रिक्त पद | मानदेय (सैलरी) |
सहायक कृषि अधिकारी (AAO) | 21 | पे-मैट्रिक्स लेवल – 11 |
श्रेणी-वार RPSC सहायक कृषि अधिकारी रिक्ति 2021 विवरण :
श्रेणी का नाम | गैर-अनुसूचित क्षेत्र |
अनुसूचित क्षेत्र |
Gen. (UR) | 07 | 05 |
SC | 02 | 00 |
ST | 01 | 03 |
OBC | 02 | 00 |
MBC | 00 | 00 |
EWS | 01 | 00 |
राजस्थान एग्रीकल्चर डिपार्टमेंट रिक्रूटमेंट 2021 के लिए पात्रता मानदंड :
राजस्थान कृषि विभाग नौकरी के लिए शैक्षणिक योग्यता :
- सहायक कृषि अधिकारी (AAO) के लिए : अभ्यर्थी को भारत में विधि द्वारा स्थापित किसी विश्वविद्यालय से बी.एस.सी. (कृषि) या बी.एस.सी. (बागवानी) उत्तीर्ण तथा उसके पास देवनागरी लिपि में लिखी गई हिंदी का कार्यसाधक ज्ञान और राजस्थान संस्कृति का ज्ञान होना चाहिए।
आयु सीमा (01 जनवरी 2022 को) : उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष होनी चाहिए।
राष्ट्रीयता : अभ्यर्थी भारत का नागरिक होना चाहिए।
चयन प्रक्रिया : इस राजस्थान सहायक कृषि अधिकारी भर्ती 2021 में उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर किया जायेगा।
आवेदन शुल्क : प्रत्येक आवेदक को निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन (डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड और नेट बैंकिंग) माध्यम से करना होगा। श्रेणी-वार आवेदन शुल्क निम्न प्रकार है :
आवेदन शुल्क विवरण | |
सामान्य (GEN) एवं अन्य राज्य के उम्मीदवारों के लिए | ₹ 350/- |
नॉन क्रीमीलेयर श्रेणी के OBC/ EBC अभ्यर्थियों के लिए | ₹ 250/- |
SC/ ST तथा 2.50 लाख से काम आया वाले अभ्यर्थियों के लिए | ₹ 150/- |
राजस्थान कृषि विभाग भर्ती 2021 के लिए आवेदन कैसे करें :
इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इस राजस्थान एग्रीकल्चर डिपार्टमेंट भर्ती 2021 के लिए राजस्थान लोक सेवा आयोग की ऑफिसियल वेबसाइट (www.rpsc.rajasthan.gov.in) के माध्यम से अथवा निम्नवत डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके निम्नलिखित तिथियों में ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।
Rajasthan Agriculture Department Bharti 2021 – महत्वपूर्ण तिथियाँ :
- ऑनलाइन आवेदन करने की प्रारम्भिक तिथि : 06 दिसम्बर 2021.
- ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि : 25 दिसम्बर 2021.
- आवेदन शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि : 25 दिसम्बर 2021.
RPSC Assistant Agriculture Officer Bharti 2021 – आवश्यक लिंक :
Important Links Area | |
अधिकृत भर्ती विज्ञापन लिंक | डाउनलोड करें |
ऑनलाइन आवेदन लिंक | अप्लाई करें |
सरकारी रोजगार अलर्ट के लिए रजिस्टर करें | फ्री जॉब अलर्ट |
सरकारी नौकरी डेली अपडेट हेतु टेलीग्राम ग्रुप फॉलो करें | Telegram Group |
आधिकारिक वेबसाइट लिंक | विजिट करें |
महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश : राजस्थान कृषि विभाग में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे सभी भारतीय उम्मीदवारों से अनुरोध किया जाता है कि इस राजस्थान एग्रीकल्चर डिपार्टमेंट रिक्रूटमेंट 2021 ( Rajasthan Krishi Vibhag Bharti 2021 ) में अप्लाई करने से पूर्व आवश्यक जानकारी (शैक्षिणिक योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया, आवेदन शुल्क इत्यादि) का आधिकारिक विज्ञापन (उपर्युक्त) के माध्यम से अच्छी तरह अवलोकन/अध्यन कर लें और फिर ध्यानपूर्वक आवेदन करें। RPSC भर्ती 2021 की अधिक जानकारी के लिए राजस्थान पब्लिक सर्विस कमीशन (RPSC) की अधिकृत वेबसाइट यानि www.rpsc.rajasthan.gov.in विजिट करें।