सीआईएसएफ कांस्टेबल ट्रेड्समैन भर्ती 2022 – CISF 710 कांस्टेबल (ट्रेड्समैन) वैकेंसी हेतु आवेदन करें। अंतिम तिथि 20 दिसम्बर 2022

CISF Constable Tradesman Bharti 2022 – केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) ने कांस्टेबल (ट्रेड्समैन) के पदों पर भर्ती हेतु अधिसूचना जारी की है। सीआईएसएफ भर्ती शाखा द्वारा सीआईएसएफ कांस्टेबल ट्रेड्समैन भर्ती 2022 हेतु पात्र भारतीय नागरिकों (पुरुष एवं महिला) से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किये जाते है। इस CISF कांस्टेबल ट्रेड्समैन भर्ती 2022 के तहत कुल 710 रिक्तियां अधिसूचित की गयी है, जिनमें 641 पद पुरुष तथा 69 पद महिला के शामिल है।

इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी सीआईएसएफ कांस्टेबल ट्रेड्समैन रिक्रूटमेंट 2022 के लिए सीआईएसएफ रिक्रूटमेंट की अधिकृत वेबसाइट (www.cisfrectt.in) के माध्यम से 21 नवम्बर 2022 से 20 दिसम्बर 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। इस केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल कांस्टेबल (ट्रेड्समैन) भर्ती 2022 से जुड़ी अतिरिक्त जानकारी जैसे पात्रता मानदंड, चयन प्रक्रिया, आवेदन शुल्क, आवेदन प्रक्रिया इत्यादि निम्नवत है।

सीआईएसएफ कांस्टेबल ट्रेड्समैन भर्ती 2022 की जानकारी हिंदी में :

  • पुलिस बल का नाम : केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF)।
  • विज्ञापन संख्या : उल्लेखित नहीं है।
  • रिक्तियों की संख्या : 710 पद।
  • नौकरी का प्रकार : सेंट्रल गवर्नमेंट जॉब्स | डिफेन्स जॉब्स
  • आवेदन करने की अवधि : 21 नवम्बर 2022 से 20 दिसम्बर 2022 तक।
  • आवेदन करने का तरीका : ऑनलाइन।
  • अधिकृत वेबसाइट : www.cisfrectt.in
  • नौकरी का स्थान : सम्पूर्ण भारत में।

सीआईएसएफ कांस्टेबल ट्रेड्समैन वैकेंसी 2022 विवरण :

पद का नाम रिक्त पद वेतनमान
कांस्टेबल (ट्रेड्समैन) – पुरुष 641 ₹ 21700 – 69100/- (लेवल-3)
कांस्टेबल (ट्रेड्समैन) – महिला 69
कुल योग 710 पद

ट्रेड-वाइज CISF कांस्टेबल ट्रेड्समैन वैकेंसी विवरण 2022 :

ट्रेड का नाम पुरुष महिला
कुक 247 27
मोची 04 + 01 (Backlog) 01
दर्जी 22 02
नाई 83 + 07 (Backlog) 09
धोबी 95 11
स्वीपर 164 18
पेंटर 01 00
राजमिस्त्री 10 01
प्लंबर 04 00
वेल्डर 03 00
कुल योग 641 69

CISF Constable Tradesman Bharti 2022 के लिए पात्रता मानदंड :

शैक्षिक योग्यता : अभ्यर्थी को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से मैट्रिकुलेशन या इसके समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण तथा उसके पास संबंधित ट्रेड में आईटीआई का डिप्लोमा होना चाहिए। इसकी विस्तृत जानकारी के लिए अधिकृत विज्ञापन देखें।

आयु सीमा (01 अगस्त 2022 को) : उम्मीदवार की उम्र 18 से 23 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

राष्ट्रीयता/ नागरिकता : उम्मीदवार भारत का नागरिक होना चाहिए।

चयन प्रक्रिया : इस सीआईएसएफ कांस्टेबल (ट्रेड्समैन) भर्ती 2022 में उम्मीदवारों का चयन शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी), शारीरिक मानक परीक्षण (पीएसटी), दस्तावेज सत्यापन, ट्रेड टेस्ट और लिखित परीक्षा के आधार पर किया जायेगा।

आवेदन शुल्क : सामान्य (जनरल), ईडब्ल्यूएस और ओबीसी वर्ग के अभ्यर्थियों को निर्धारित परीक्षा शुल्क (₹ 100/-) का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा। जबकि एससी/ एसटी और सभी महिला उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क में छूट दी गयी है।

CISF कांस्टेबल ट्रेड्समैन भर्ती 2022 के लिए आवेदन कैसे करें :

इच्छुक और योग्य उम्मीदवार सीआईएसएफ कांस्टेबल ट्रेड्समैन भर्ती 2022 हेतु सीआईएसएफ भर्ती शाखा की अधिकृत वेबसाइट (www.cisfrectt.in) के माध्यम से निम्नवत निर्धारित तिथियों में ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

CISF Constable/Tradesman Bharti 2022 – महत्वपूर्ण तिथियां :

  • ऑनलाइन आवेदन प्रारम्भ होने की तिथि : 21 नवम्बर 2022.
  • ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि : 20 दिसम्बर 2022.
  • आवेदन शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि : 20 दिसम्बर 2022.

CISF Constable Tradesman Vacancy 2022 Online Form – आवश्यक लिंक्स :

Important Links Area
अधिकृत भर्ती अधिसूचना लिंक डाउनलोड करें
ऑनलाइन आवेदन लिंक अप्लाई करें (Active Now)
सरकारी नौकरी डेली अपडेट हेतु टेलीग्राम ग्रुप से जुडें Telegram Channel
सरकारी रोजगार अलर्ट के लिए गूगल न्यूज़ फॉलो करें Google News
आधिकारिक वेबसाइट लिंक विजिट करें

महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश : केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे सभी पात्र भारतीय उम्मीदवारों से आग्रह किया जाता है कि इस सीआईएसएफ कांस्टेबल ट्रेड्समैन भर्ती 2022 ( CISF Constable Tradesman Bharti 2022 ) में अप्लाई करने से पूर्व आवश्यक जानकारी (शैक्षिणिक योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया, आवेदन शुल्क इत्यादि) का भर्ती अधिसूचना के माध्यम से अच्छी तरह अवलोकन/ अध्ययन कर लें और फिर ध्यानपूर्वक आवेदन करें। CISF भर्ती 2022 की अधिक जानकारी के लिए कृपया, केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) की अधिकृत वेबसाइट (www.cisfrectt.in) विजिट करें।

Leave a Comment

DMCA.com Protection Status