कोल इंडिया लिमिटेड भर्ती 2022 – CIL 1050 मैनेजमेंट ट्रेनी (MT) वैकेंसी रिक्रूटमेंट हेतु आवेदन करें। अंतिम तिथि 22 जुलाई 2022
Coal India Limited Bharti 2022 – कोल इंडिया लिमिटेड (CIL) ने GATE-2022 स्कोर के माध्यम से विभिन्न विषयों में मैनेजमेंट ट्रेनी (MT) के रिक्त पदों पर भर्ती हेतु विज्ञापन जारी किया है। सीआईएल द्वारा कोल इंडिया मैनेजमेंट ट्रेनी भर्ती 2022 के लिए युवा, ऊर्जावान और गतिशील व्यक्तियों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किये जाते है। इस कोल इंडिया लिमिटेड भर्ती 2022 के तहत कुल 1050 रिक्तियां अधिसूचित की गयीं है।
इच्छुक एवं इंजीनियरिंग में डिग्री होल्डर उम्मीदवार इस कोल इंडिया लिमिटेड रिक्रूटमेंट 2022 के लिए सीआईएल की अधिकृत वेबसाइट (www.coalindia.in) के माध्यम से 23 जून 2022 से 22 जुलाई 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस कोल इंडिया भर्ती 2022 ( CIL भर्ती 2022 ) से जुड़ी अन्य महत्वपूर्ण जानकारी जैसे रिक्तियों की संख्या, पात्रता मापदंड, चयन प्रक्रिया, आवेदन की तिथि और आवेदन प्रक्रिया इत्यादि निम्नवत है।
कोल इंडिया लिमिटेड भर्ती 2022 की जानकारी हिंदी में :
- कॉरपोरेशन का नाम : कोल इंडिया लिमिटेड (CIL)।
- विज्ञापन संख्या : 06/2021.
- पोस्ट का नाम : मैनेजमेंट ट्रेनी (MT)।
- रिक्तियों की संख्या : 1050 पद।
- नौकरी का प्रकार : सेमी गवर्नमेंट जॉब्स।
- आवेदन करने की अवधि : 23 जून 2022 से 22 जुलाई 2022 तक।
- आवेदन का तरीका : ऑनलाइन।
- आधिकारिक वेबसाइट : www.coalindia.in
- नौकरी का स्थान : सम्पूर्ण भारत में।
कोल इंडिया लिमिटेड वैकेंसी 2022 विवरण :
पद का नाम | रिक्त पद | वेतनमान |
मैनेजमेंट ट्रेनी (MT) | 1050 | ₹ 50,000/- (प्रति माह) |
डिसिप्लिन वाइज कोल इंडिया एमटी वैकेंसी 2022 विवरण :
डिसिप्लिन | पोस्ट कोड | रिक्त पद |
माइनिंग | 11 | 699 |
सिविल | 12 | 160 |
इलेक्ट्रॉनिक्स & टेलीकम्यूनिकेशन | 13 | 124 |
सिस्टम एंड EDP | 14 | 67 |
कुल योग | 1050 पद |
Coal India Limited Bharti 2022 के लिए पात्रता मानदंड :
सीआईएल एमटी जॉब्स के लिए शैक्षिक अर्हता :
- मैनेजमेंट ट्रेनी (MT) के लिए : अभ्यर्थी को किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी/ संस्थान से न्यूनतम 60% अंकों के साथ इंजीनियरिंग की संबंधित शाखा में बीई / बी.टेक / बी.एससी (इंजीनियरिंग) उत्तीर्ण होनी चाहिए।
- इसकी अधिक जानकारी के लिए सीआईएल द्वारा जारी किये गए आधिकारिक विज्ञापन को ध्यानपूर्वक पढ़ें।
आयु सीमा (31 मई 2022 को) : उम्मीदवार की अधिकतम आयु 30 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।
राष्ट्रीयता : उम्मीदवार भारत का नागरिक होना चाहिए।
चयन प्रक्रिया : इस कोल इंडिया मैनेजमेंट ट्रेनी भर्ती 2022 में उपर्युक्त पदों पर नियुक्ति हेतु उम्मीदवारों का चयन गेट-2022 स्कोर के आधार पर किया जायेगा।
आवेदन शुल्क : सामान्य/ ईडब्ल्यूएस और ओबीसी श्रेणी के उम्मीदवारों को नॉन-रिफंडेबल आवेदन शुल्क (₹ 1180/-) का भुगतानऑनलाइन माध्यम से करना होगा। जबकि एससी/ एसटी/ पीडब्ल्यूबीडी उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क की छूट दी गयी है।
कोल इंडिया भर्ती 2022 के लिए आवेदन कैसे करें :
इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इस कोल इंडिया लिमिटेड भर्ती 2022 के लिए सीआईएल की आधिकारिक वेबसाइट (www.coalindia.in) के माध्यम से या फिर निम्नवत डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके निम्नलिखित निर्धारित तिथियों में ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
Coal India MT Bharti 2022 – महत्वपूर्ण तिथियां :
- ऑनलाइन आवेदन करने की प्रारंभिक तिथि : 23 जून 2022.
- ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि : 22 जुलाई 2022.
- आवेदन शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि : 22 जुलाई 2022.
Coal India MT Vacancy 2022 Online Form – महत्वपूर्ण लिंक्स :
Important Links Area | |
विस्तृत विज्ञापन लिंक | डाउनलोड करें |
ऑनलाइन आवेदन लिंक | अप्लाई करें (Active Now) |
सरकारी नौकरी डेली अपडेट हेतु टेलीग्राम ग्रुप फॉलो करें | Telegram Channel |
सरकारी रोजगार अलर्ट के लिए गूगल न्यूज़ फॉलो करें | Google News |
आधिकारिक वेबसाइट लिंक | विजिट करें |
महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश : महारत्ना भारत सरकार की कंपनी में सेमी गवर्नमेंट जॉब्स की तलाश कर रहे सभी भारतीय इंजीनियरिंग उम्मीदवारों से आग्रह किया जाता है कि इस कोल इंडिया लिमिटेड रिक्रूटमेंट 2022 ( Coal India Limited Bharti 2022 ) में अप्लाई करने से पूर्व आवश्यक जानकारी (शैक्षिणिक योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया, आवेदन शुल्क इत्यादि) का आधिकारिक विज्ञापन (Advt. No. – 06/2021) के माध्यम से अच्छी तरह अवलोकन/ अध्ययन कर लें और फिर ध्यानपूर्वक आवेदन करें। CIL भर्ती 2022 की अधिक जानकरी के लिए कोल इंडिया लिमिटेड की अधिकृत वेबसाइट (www.coalindia.in) विजिट करें।