एचपी हाई कोर्ट भर्ती 2022 – 444 क्लर्क, स्टेनो, चपरासी/ चौकीदार एवं अन्य वैकेंसी हेतु आवेदन करें। अंतिम तिथि 14 अक्टूबर 2022

HP High Court Bharti 2022 – हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय (HP High Court), शिमला ने तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी के अंतर्गत जिला न्यायपालिकाओं में क्लर्क, प्रोटोकॉल ऑफिसर, स्टेनो, चपरासी, ड्राइवर एवं अन्य पदों पर भर्ती हेतु विज्ञापन जारी किया है। हिमाचल प्रदेश के उच्च न्यायालय द्वारा एचपी हाई कोर्ट भर्ती 2022 के लिए योग्य उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किये जाते हैं। इस हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय भर्ती 2022 के तहत कुल 444 रिक्तियां अधिसूचित की गयीं हैं, जिनमें निम्नलिखित पद शामिल है।

इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी इस एचपी हाई कोर्ट रिक्रूटमेंट 2022 के लिए हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय की आधिकारिक वेबसाइट (www.hphighcourt.nic.in) के माध्यम से 14 सितम्बर 2022 से 14 अक्टूबर 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। इस हिमाचल प्रदेश हाई कोर्ट भर्ती 2022 से सम्बंधित अन्य आवश्यक जानकारी जैसे रिक्तियों की संख्या, शैक्षणिक योग्यता, चयन प्रक्रिया, आवेदन की प्रक्रिया इत्यादि निम्नवत है।

एचपी हाई कोर्ट भर्ती 2022 की जानकारी हिंदी में :

  • विभाग का नाम : हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय।
  • विज्ञापन संख्या : HHC/Admn.3(55) / 2017.
  • रिक्त पदों की संख्या : 444 पद।
  • नौकरी का प्रकार : हिमाचल प्रदेश सरकारी नौकरी | हाई कोर्ट जॉब
  • आवेदन करने की अवधि : 14 सितम्बर 2022 से 14 अक्टूबर 2022 तक।
  • आवेदन का तरीका : ऑनलाइन।
  • आधिकारिक वेबसाइट : www.hphighcourt.nic.in
  • नौकरी का स्थान : हिमाचल प्रदेश।

पद-वार हिमाचल प्रदेश हाई कोर्ट वैकेंसी 2022 विवरण :

पद का नाम रिक्त पद वेतनमान
क्लर्क 169 ₹ 5910 – 20200/- + ग्रेड पे 1900/-
स्टेनोग्राफर 90 ₹ 5910 – 20200/- + ग्रेड पे 2400/-
प्रोटोकॉल ऑफिसर 04
जूनियर ऑफिस असिस्टेंट 03 ₹ 5910 – 20200/- + ग्रेड पे 1950/-
ड्राइवर 04 ₹ 5910 – 20200/- + ग्रेड पे 2000/-
चपरासी/ चौकीदार/ सफाईकर्मचारी 94 ₹ 4900 – 10680/- + ग्रेड पे 1300/-
माली 03
प्रोसेस सर्वर 77 ₹ 4900 – 10680/- + ग्रेड पे 1650/-
कुल योग 444 पद

HP High Court Bharti 2022 के लिए पात्रता मानदंड :

एचपी हाई कोर्ट जॉब्स के लिए शैक्षणिक योग्यता :

  • क्लर्क के लिए : अभ्यर्थी के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से  स्नातक डिग्री  और कंप्यूटर का बुनियादी ज्ञान होनी चाहिए तथा कंप्यूटर पर टाइपिंग टेस्ट में अंग्रेजी में 30 W.P.M और हिंदी में 25 W.P.M की टाइपिंग स्पीड होनी चाहिए।
  • स्टेनोग्राफर के लिए : अभ्यर्थी के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से  स्नातक डिग्री और कंप्यूटर पर स्टेनोग्राफी टेस्ट में अंग्रेजी में 80 W.P.M और हिंदी में 60 W.P.M की टाइपिंग स्पीड होनी चाहिए।
  • चपरासी/ चौकीदार के लिए : उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10+2 परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए।
  • अन्य पदों की शैक्षिक अर्हता के लिए उम्मीदवार अधिकृत भर्ती विज्ञापन की जांच करें।

आयु सीमा (14 सितम्बर 2022 को) : अभ्यर्थी की न्यूनतम उम्र 18 वर्ष से कम और अधिकतम 45 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।

राष्ट्रीयता : अभ्यर्थी को भारत का नागरिक होना चाहिए।

चयन प्रक्रिया : इस हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय भर्ती 2022 में उक्त पदों पर अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर किया जायेगा। इसकी स्पष्ट जानकारी के लिए अधिकृत विज्ञापन देखें।

आवेदन शुल्क : सभी उम्मीदवारों को निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा। कैटेगरी वाइज लागू शुल्क निम्नानुसार है :

कैटेगरी आवेदन शुल्क
सामान्य वर्ग के लिए : ₹ 340/- + GST
अन्य सभी के लिए : ₹ 190/- + GST

हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय भर्ती 2022 हेतु आवेदन कैसे करें :

इच्छुक और योग्य उम्मीदवार एचपी एचपी हाई कोर्ट भर्ती 2022 हेतु हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय की अधिकृत वेबसाइट (www.hphighcourt.nic.in) के माध्यम से अथवा निम्नवत डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके निम्नलिखित तिथियों में ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।

Himachal Pradesh High Court Bharti 2022 – महत्वपूर्ण तिथियां :

  • ऑनलाइन आवेदन करने की प्रारंभिक तिथि : 14 सितम्बर 2022.
  • ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि : 14 अक्टूबर 2022.

HP High Court Vacancy 2022 Online Form – आवश्यक लिंक्स :

Important Links Area
अधिकृत विज्ञापन लिंक डाउनलोड करें
भर्ती नियम लिंक डाउनलोड करें
ऑनलाइन आवेदन लिंक अप्लाई करें
सरकारी नौकरी डेली अपडेट हेतु टेलीग्राम ग्रुप फॉलो करें Telegram Channel
सरकारी रोजगार अलर्ट के लिए रजिस्टर करें Free Job Alert
आधिकारिक वेबसाइट लिंक विजिट करें

महत्वपूर्ण निर्देश : हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे सभी 12वीं एवं स्नातक उत्तीर्ण उम्मीदवारों से अनुरोध किया जाता है कि इस हिमाचल प्रदेश हाई कोर्ट भर्ती 2022 ( HP High Court Bharti 2022 ) में अप्लाई करने से पूर्व आवश्यक जानकारी (शैक्षिणिक योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया, आवेदन शुल्क इत्यादि) का विभागीय अधिसूचना के माध्यम से अच्छी तरह अवलोकन/अध्ययन कर लें और फिर ध्यानपूर्वक आवेदन करें।

Leave a Comment

DMCA.com Protection Status