IBPS PO भर्ती 2022 – 6432 प्रोबेशनरी ऑफिसर्स/ मैनेजमेंट ट्रेनी (PO/ MT) XII वैकेंसी रिक्रूटमेंट हेतु आवेदन करें। अंतिम तिथि 22 अगस्त 2022
IBPS PO Bharti 2022 Notification – इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनेल सिलेक्शन (IBPS) ने आईबीपीएस पीओ भर्ती 2022 अधिसूचना जारी की है। आईबीपीएस द्वारा प्रोबेशनरी ऑफिसर/ मैनेजमेंट ट्रेनी (PO/ MT) XII के पदों पर नियुक्ति के लिए ग्रेजुएट उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन मांगे गए है। इस IBPS PO भर्ती 2022 के तहत कुल 6432 रिक्तियां अधिसूचित की गयी हैं, जिनको 6 सरकारी बैंकों (बैंक ऑफ इंडिया, पंजाब नेशनल बैंक, पंजाब एंड सिंध बैंक, केनरा बैंक, यूको बैंक एवं यूनियन बैंक ऑफ इंडिया) में नियुक्ति दी जाएगी। यह उन बेरोजगार ग्रेजुएट उम्मीदवारों के लिए एक सुहावना अवसर है जो आईबीपीएस पीओ रिक्रूटमेंट 2022 का इंतजार कर रहे है।
इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी जो अपना ग्रेजुएशन पूरा कर चुके है और बैंक जॉब्स की तैयारी कर रहे हैं वो इस आईबीपीएस पीओ वैकेंसी 2022 के लिए आईबीपीएस की ऑफिसियल वेबसाइट के माध्यम से 02 अगस्त 2022 से 22 अगस्त 2022 तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते है। इस IBPS PO XII भर्ती 2022 से जुड़ी अतिरिक्त जानकारी जैसे रिक्तियों की संख्या, शैक्षणिक अर्हता, चयन प्रक्रिया, आवेदन की तिथि, आवेदन का तरीका इत्यादि निम्नवत है।
IBPS PO भर्ती 2022 की जानकारी हिंदी में :
- भर्ती प्राधिकरण का नाम : इंस्टिट्यूट ऑफ़ बैंकिंग पर्सनल सिलेक्शन।
- विज्ञापन संख्या : निर्दिष्ट नहीं है।
- रिक्त पदों की संख्या : 6432 पद।
- नौकरी का प्रकार : बैंक जॉब।
- आवेदन की तारीख : 02 अगस्त 2022 से 22 अगस्त 2022 तक।
- आवेदन का तरीका : ऑनलाइन।
- आधिकारिक वेबसाइट : www.ibps.in
- नौकरी का स्थान : पूरे भारत में।
IBPS PO वैकेंसी 2022 विवरण :
पोस्ट का नाम | रिक्तियों की संख्या | वेतनमान |
प्रोबेशनरी ऑफिसर/ मैनेजमेंट ट्रेनी (PO/ MT) | 6432 | ₹ 14500 – 25700/- (प्रति माह) |
बैंक एवं केटेगरी वाइज आईबीपीएस पीओ वैकेंसी 2022 विवरण :
बैंक का नाम | रिक्त पद |
बैंक ऑफ इंडिया | 535 (UR -218, EWS-53, OBC-144, SC-80, ST-40) |
पंजाब नेशनल बैंक | 500 (UR -203, EWS-24, OBC-66, SC-75, ST-37) |
पंजाब एंड सिंध बैंक | 253 (UR -102, EWS-24, OBC-66, SC-38, ST-23) |
केनरा बैंक | 2500 (UR -1013, EWS-250, OBC-675, SC-375, ST-187) |
यूको बैंक | 550 (UR -224, EWS-55, OBC-148, SC-82, ST-41) |
यूनियन बैंक ऑफ इंडिया | 2094 (UR -836, EWS-184, OBC-573, SC-346, ST-155) |
कुल योग | 6432 पद |
IBPS PO Bharti 2022 के लिए पात्रता मानदंड :
शैक्षिणिक योग्यता : उम्मीदवार के पास किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से स्नातक की डिग्री होनी चाहिए।
आयु सीमा (01 अगस्त 2022 को) : उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम 30 वर्ष होनी चाहिए। इसकी अधिक जानकारी के लिए कृपया आधिकारिक अधिसूचना आवेदन करने से पहले ध्यानपूर्वक पढ़ें।
राष्ट्रीयता : भारतीय।
चयन प्रक्रिया : इस आईबीपीएस पीओ एमटी भर्ती 2022 में परोबेशनरी ऑफिसर/ मैनेजमेंट ट्रेनी पदों पर चयन के लिए उम्मीदवारों को तीन परीक्षाओं से गुजरना होगा जिसमे प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार सम्मलित है |
आवेदन शुल्क : सभी उम्मीदवारों को परीक्षा शुल्क का भुगतान क्रेडिट कार्ड/ डेबिट कार्ड/ नेट बैंकिंग के माध्यम से निर्धारित तिथि से पूर्व करने होगा। श्रेणी-वार परीक्षा शुल्क निम्न प्रकार है :
आवेदन शुल्क विवरण | |
जनरल/ईडब्ल्यूएस एवं ओबीसी के लिए | ₹ 850/- |
अनुसूचित जाति/ अनुसूचित जनजाति एवं पीडब्ल्यूडी के लिए | ₹ 175/- |
आईबीपीएस पीओ भर्ती 2022 के लिए कैसे आवेदन करें :
इच्छुक और निर्धारित योग्यता वाले उम्मीदवार इस आईबीपीएस पीओ रिक्रूटमेंट 2022 के लिए आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट (www.ibps.in) के माध्यम से या निम्नवत डायरेक्ट लिंक के माध्यम से निम्नलिखित तिथियों में ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। केवल ऑनलाइन आवेदन ही स्वीकार किये जायेंगे।
IBPS PO XII Bharti 2022 – महत्वपूर्ण तिथियां :
- ऑनलाइन आवेदन करने की प्रारंभिक तिथि : 02 अगस्त 2022.
- ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि : 22 अगस्त 2022.
- आवेदन शुल्क का भुगतान करने की अंतिम तिथि : 22 अगस्त 2022.
- ऑनलाइन परीक्षा – Preliminary Exam की तिथि : अक्टूबर 2022.
- ऑनलाइन परीक्षा – Main Exam की तिथि : नवम्बर 2022.
IBPS PO Vacancy 2022 Online Form – महत्वपूर्ण लिंक्स :
Important Links Area | |
आधिकारिक विज्ञापन लिंक | डाउनलोड करें |
ऑनलाइन आवेदन लिंक | अप्लाई करें |
सरकारी नौकरी अलर्ट के लिए गूगल न्यूज़ फॉलो करें | Google News |
सरकारी नौकरी डेली अपडेट हेतु टेलीग्राम ग्रुप फॉलो करें | Telegram Channel |
आधिकारिक वेबसाइट लिंक | www.ibps.in |
महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश : बैंक सेक्टर में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे ग्रेजुएट भारतीय उम्मीदवारों से अनुरोध किया जाता है कि इस आईबीपीएस पीओ भर्ती 2022 ( IBPS PO Bharti 2022 ) में अप्लाई करने से पूर्व आवश्यक जानकारी (शैक्षिणिक योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया, परीक्षा शुल्क इत्यादि) का आधिकारिक विज्ञापन के माध्यम से अच्छी तरह अवलोकन/ अध्ययन कर लें और फिर ध्यानपूर्वक आवेदन करें। IBPS PO भर्ती 2022 की अधिक जानकारी के लिए इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनेल सिलेक्शन (IBPS) की आधिकारिक वेबसाइट (www.ibps.in) विजिट करें।