उत्तराखंड सफाई निरीक्षक भर्ती 2023 – UKPSC 65 सैनेटरी इंस्पेक्टर वैकेंसी हेतु आवेदन करें। अंतिम तिथि 28 अगस्त 2023

Uttarakhand Safai Nirikshak Bharti 2023 – उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने शहरी विकास विभाग में पालिका केन्द्रीयित सेवा के अन्तर्गत सफाई निरीक्षक परीक्षा-2023 के अन्तर्गत सफाई निरीक्षक (सैनेटरी इंस्पेक्टर) के रिक्त पदों पर सीधी भर्ती द्वारा चयन हेतु विज्ञापन जारी किया है। यूकेपीएससी द्वारा उत्तराखंड सफाई निरीक्षक भर्ती 2023 के लिए पात्र अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किये जाते हैं। इस UKPSC सफाई निरीक्षक भर्ती 2023 के तहत कुल 65 रिक्तियां अधिसूचित की गयीं हैं।

इच्छुक एवं योग्य अभ्यर्थी इस उत्तराखंड सैनेटरी इंस्पेक्टर रिक्रूटमेंट 2023 के लिए उत्तराखण्ड पब्लिक सर्विस कमीशन ऑनलाइन एप्लीकेशन पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट (www.ukpsc.net.in) के माध्यम से निर्धारित तिथियों में ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस उत्तराखंड सफाई निरीक्षक वैकेंसी 2023 से सम्बंधित अन्य महत्वपूर्ण जानकारी जैसे रिक्तियों की संख्या, चयन प्रक्रिया, आवेदन शुल्क, आवेदन का तरीका इत्यादि की जानकारी निम्नवत है।

उत्तराखंड सफाई निरीक्षक भर्ती 2023 की जानकारी हिंदी में :

  • विभाग का नाम : शहरी विकास विभाग, उत्तराखण्ड सरकार।
  • भर्ती आयोग का नाम : उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग (UKPSC)।
  • परीक्षा का नाम : यूकेपीएससी सफाई निरीक्षक परीक्षा-2023.
  • विज्ञापन संख्या : A-2/ DR(SI)/ S-2/ 2023.
  • पद का स्वरूप : समूह ‘ग’ स्थाई।
  • रिक्त पदों की संख्या : 65 पद।
  • नौकरी का प्रकार : उत्तराखंड सरकारी नौकरी
  • आवेदन करने की अवधि : 08 अगस्त 2023 से 28 अगस्त 2023 तक।
  • आवेदन का तरीका : ऑनलाइन।
  • आधिकारिक वेबसाइट : www.psc.uk.gov.in
  • नौकरी का स्थान : उत्तराखण्ड।

उत्तराखंड सफाई निरीक्षक वैकेंसी 2023 विवरण :

पद का नाम रिक्त पद वेतनमान
सफाई निरीक्षक (Sanitary Inspector) 65 ₹ 5200 – 20200/-, ग्रेड पे ₹ 2800/-  (लेवल -5)

श्रेणी-वार UKPSC सैनेटरी इंस्पेक्टर वैकेंसी विवरण 2023 :

श्रेणी का नाम रिक्त पद
सामान्य 31
अनुसूचित जाति 15
अनुसूचित जनजाति 03
अन्य पिछड़ा वर्ग 10
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग 06
कुल योग 65 पद

Uttarakhand Safai Nirikshak Bharti 2023 के लिए पात्रता मानदंड :

अनिवार्य शैक्षिक अर्हता : अभ्यर्थी के पास भारत में विधि द्वारा स्थापित किसी विश्वविद्यालय से बी.एस.सी. उपाधि तथा केन्द्र/ किसी राज्य सरकार के मान्यता प्राप्त संस्थान से हाईजीन/सेनीटेशन/सैनेटरी इंस्पेक्टर/ हैल्थ सैनेटरी इंस्पेक्टर में कम से कम एक वर्षीय डिप्लोमा होना चाहिए। इसकी अधिक जानकारी के लिए UKPSC द्वारा प्रकाशित विस्तृत भर्ती विज्ञापन को आवेदन से पूर्व अवश्य पढ़ें।

आयु सीमा (01 जुलाई 2023 को) : अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 21 वर्ष तथा अधिकतम आयु 42 वर्ष होनी चाहिए।

राष्ट्रीयता : उम्मीदवार भारत का नागरिक होना चाहिए।

चयन प्रक्रिया : इस उत्तराखंड सैनेटरी इंस्पेक्टर रिक्रूटमेंट 2023 में उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा (प्रारम्भिक/ मुख्य परीक्षा) के आधार पर किया जायेगा। इसकी अधिक जानकारी के लिए अधिकृत विज्ञापन देखें।

आवेदन शुल्क : सभी आवेदकों को निर्धारित परीक्षा शुल्क (आवेदन शुल्क + प्रोसेसिंग शुल्क टैक्स सहित) का भुगतान ऑनलाइन माध्यम (डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड और नेट बैंकिंग) से करना होगा। कैटेगरी वाइज  आवेदन शुल्क निम्न प्रकार है :

कैटेगरी देय शुल्क
GEN, EWS और OBC उम्मीदवारों के लिए : ₹ 172.30/-
उत्तराखंड के SC/ ST उम्मीदवारों के लिए : ₹ 82.30/-
दिव्यांग (PH) अभ्यर्थियों के लिए : ₹ 22.30/-
उत्तराखण्ड प्रभावित/ अनाथ बच्चे के लिए Nill

UKPSC सफाई निरीक्षक भर्ती 2023 हेतु आवेदन कैसे करें :

इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इस उत्तराखंड सफाई निरीक्षक भर्ती 2023 के लिए उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग ऑनलाइन आवेदन पोर्टल की अधिकृत वेबसाइट (www.ukpscnet.in) के माध्यम से अथवा निम्नवत डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके निम्नलिखित तिथियों में ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।

UKPSC Sanitary Inspector Bharti 2023 – महत्वपूर्ण तिथियाँ :

  • ऑनलाइन आवेदन करने की प्रारम्भिक तिथि : 08 अगस्त 2023.
  • ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि : 28 अगस्त 2023.
  • परीक्षा शुल्क ऑनलाइन भुगतान की अंतिम तिथि : 28 अगस्त 2023.

Uttarakhand Safai Nirikshak Vacancy 2023 Online Form – महत्वपूर्ण लिंक्स :

Important Links Area
विस्तृत भर्ती विज्ञापन लिंक डाउनलोड करें
ऑनलाइन आवेदन लिंक अप्लाई करें
सिलेबस पीडीएफ डाउनलोड लिंक उत्तराखंड सफाई निरीक्षक सिलेबस 2023
सरकारी नौकरी डेली अपडेट हेतु टेलीग्राम ग्रुप से जुडें Telegram Group
आधिकारिक वेबसाइट लिंक विजिट करें
नवीनतम सरकारी भर्ती लिंक Rojgar Result

महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश : उत्तराखंड शहरी विकास विभाग में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे सभी भारतीय उम्मीदवारों जो उत्तराखण्ड के निवासी है से आग्रह किया जाता है कि इस उत्तराखंड सैनेटरी इंस्पेक्टर भर्ती 2023Uttarakhand Safai Nirikshak Bharti 2023 ) में अप्लाई करने से पूर्व आवश्यक जानकारी (शैक्षिणिक योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया, आवेदन शुल्क इत्यादि) का अधिकृत विज्ञापन के माध्यम से अच्छी तरह अवलोकन/ अध्ययन कर लें और फिर ध्यानपूर्वक आवेदन करें। अन्य UKPSC भर्ती 2023 की अधिक जानकारी के लिए कृपया, उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग की अधिकृत वेबसाइट (www.ukpsc.gov.in) विजिट करें।

Leave a Comment

DMCA.com Protection Status