इंडियन नेवी अग्निवीर भर्ती 2022 – 2800 अग्निवीर (SSR) वैकेंसी रिक्रूटमेंट हेतु आवेदन करें। अंतिम तिथि 22 जुलाई 2022

Indian Navy Agniveer Bharti 2022 – भारतीय नौसेना (इंडियन नेवी) ने अग्निपथ योजना 2022-23 के अन्तर्गत चार वर्षों के लिए अग्निवीर (SSR) पदों पर भर्ती हेतु नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। भारतीय नौसेना द्वारा इंडियन नेवी अग्निवीर भर्ती 2022 के लिए पात्र एवं अविवाहित भारतीय नागरिकों (पुरुष/ महिला) से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किये जाते है। इस भारतीय नौसेना अग्निवीर भर्ती 2022 के तहत कुल 2800 रिक्तियां अधिसूचित की गयीं है, जिनमें 560 पद महिला अभ्यर्थियों के लिए आरक्षित है।

इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवारों को इस इंडियन नेवी अग्निवीर रिक्रूटमेंट 2022 के लिए भारतीय नौसेना की अधिकृत वेबसाइट (www.joinindiannavy.gov.in) के माध्यम से 15 जुलाई 2022 से 22 जुलाई 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। इस भारतीय नौसेना अग्निपथ अग्निवीर भर्ती 2022 से जुड़ी अन्य महत्वपूर्ण जानकारी जैसी शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया, आवेदन का तरीका इत्यादि निम्नवत हैं।

इंडियन नेवी अग्निवीर भर्ती 2022 की जानकारी हिंदी में :

  • सेना का नाम : भारतीय नौसेना (इंडियन नेवी)।
  • योजना का नाम : अग्निपथ योजना 2022-23.
  • रिक्त पदों की संख्या :  2800 .
  • पद का नाम : अग्निवीर (SSR) 01/2022।
  • नौकरी का प्रकार : सेंट्रल गवर्नमेंट जॉब्स | डिफेन्स जॉब्स
  • आवेदन करने की अवधि : 15 जुलाई 2022 से 22 जुलाई 2022 तक।
  • आवेदन का मोड : ऑनलाइन।
  • आधिकारिक वेबसाइट : www.joinindiannavy.gov.in
  • नौकरी का स्थान : सम्पूर्ण भारत में।

इंडियन नेवी अग्निवीर वैकेंसी 2022 विवरण :

पद का नाम रिक्त पद वेतनमान
अग्निवीर (SSR) 2800 ₹ 30000/- प्रति माह (प्रथम वर्ष के लिए)

Indian Navy Agniveer Bharti 2022 हेतु पात्रता मानदंड :

शैक्षिक अर्हता : अभ्यर्थी को भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त स्कूल शिक्षा बोर्ड से गणित और भौतिकी के साथ 10+2 परीक्षा (इण्टरमीडिएट) में उत्तीर्ण तथा उसके पास रसायन विज्ञान/ जीव विज्ञान/ कंप्यूटर साइंस में से कम से कम एक विषय होना चाहिए।

आयु सीमा : उम्मीदवार का जन्म 01 नवंबर 1999 से 30 अप्रैल 2005 के बीच हुआ हो।

राष्ट्रीयता : अभ्यर्थी को भारत का नागरिक होना चाहिए।

चयन प्रक्रिया : इस इंडियन नेवी अग्निवीर भर्ती 2022 में उम्मीदवारों का चयन शॉर्टलिस्टिंग, लिखित परीक्षा, शारीरिक स्वास्थ्य परीक्षण (पीएफटी), शारीरिक मापतौल और मेडिकल परीक्षा के आधार पर किया जायेगा।

शारीरिक मानक : शारीरिक स्वास्थ्य परीक्षण (PFT) में अर्हता प्राप्त करना चयन के लिए अनिवार्य है, पीएफटी से गुजरने वाले उम्मीदवार अपने जोखिम पर ऐसा करेंगे। पीएफटी मानक इस प्रकार है :

मानक पुरुष महिला
ऊंचाई (Height) 157 सेमी 152 सेमी
दौड़ (Running) 1.6 किमी. की दौड़ 6 मिनट 30 सेकंड में 1.6 किमी. की दौड़ 8 मिनट में
स्क्वाट्स (उथक बैठक) 20 15
पुश-अप्स 12 N/A
बेंट नी सिट-अप्स N/A 10

आवेदन शुल्क : कोई आवेदन शुल्क नहीं है।

भारतीय नौसेना अग्निवीर भर्ती 2022 हेतु आवेदन कैसे करें :

इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार इस इंडियन नेवी अग्निवीर भर्ती 2022 के लिए भारतीय नौसेना की अधिकृत वेबसाइट (www.joinindiannavy.gov.in) के माध्यम से अथवा निम्नवत दिए गए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके आगामी तिथियों में ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।

Indian Navy Agniveer Recruitment 2022  – महत्वपूर्ण तिथियाँ :

  • ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि : 15 जुलाई 2022.
  • ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि : 22 जुलाई 2022.
  • लिखित परीक्षा की तिथि : अक्टूबर 2022 .

Indian Navy Angiveer Vacancy 2022 Online Form – महत्वपूर्ण लिंक्स

Important Links Area
विस्तृत विज्ञापन लिंक डाउनलोड करें
ऑनलाइन आवेदन लिंक अप्लाई करें (Active on 15 July 2022)
सरकारी नौकरी डेली अपडेट हेतु टेलीग्राम ग्रुप फॉलो करें Telegram Channel
सरकारी रोजगार अलर्ट के लिए गूगल न्यूज़ फॉलो करें Google News
आधिकारिक वेबसाइट लिंक विजिट करें

महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश : भारतीय वायु सेना में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे सभी अविवाहित भारतीय उम्मीदवारों से अनुरोध किया जाता है कि इस भारतीय नौसेना अग्निवीर भर्ती 2022 ( Indian Navy Agniveer Bharti 2022 ) में अप्लाई करने से पूर्व आवश्यक जानकारी (शैक्षिणिक योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया, परीक्षा शुल्क इत्यादि) का आधिकारिक विज्ञापन के माध्यम से अच्छी तरह पुष्टि/अध्ययन कर लें और फिर ध्यानपूर्वक आवेदन करें।

Leave a Comment

DMCA.com Protection Status