राजस्थान नगर निगम भर्ती 2022 – प्रदेश में अजमेर, जोधपुर एवं जयपुर सहित 11 जिलों के लिए आवेदन शुरू। यहाँ ताजा अपडेट पढ़ें।

Rajasthan Nagar Nigam Bharti 2022 – राजस्थान नगर निगम (RMC) इन्दिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना के अन्तर्गत प्रदेश के सभी जिलों की नगर परिषद/ नगर पालिकाओं में जल्द ही 5 हजार से अधिक पदों पर भर्ती करने जा रहा है। निगम द्वारा जल्द ही राजस्थान नगर निगम भर्ती 2022 के लिए पात्र उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन पत्र आमंत्रित किए जायेंगे। इस राजस्थान नगर पालिका भर्ती 2022 के तहत 5000 से अधिक रिक्त पदों पर संविदा आधारित नियुक्ति की जाएगी।

इच्छुक एवं पात्र उम्मीदवार इस राजस्थान नगर निगम रिक्रूटमेंट 2022 के लिए निगम की आधिकारिक वेबसाइट (www.urban.rajasthan.gov.in) के माध्यम से आगामी तिथियों में ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। इस राजस्थान नगर निगम वैकेंसी 2022 से जुड़ी अन्य महत्वपूर्ण जानकारी जैसे रिक्तियों की संख्या, शैक्षणिक अर्हता, चयन प्रक्रिया, आवेदन की तिथि, आवेदन का तरीका इत्यादि निम्नवत है।

Rajasthan Nagar Nigam Vacancy 2022 Latest News in Hindi

लेटेस्ट अपडेट : राजस्थान नगर निगम (RMC) द्वारा फिलहाल कुछ जिलों के लिए राजस्थान नगर पालिका भर्ती 2022 अधिसूचना अलग-अलग जारी कर दी गयी है, जबकि शेष जिलों के लिए भर्ती विज्ञप्ति जल्द ही जारी की जाएगी। आप को बता दें की जिन जिलों की विज्ञप्ति जारी हो चुकी है, उनकी पीडीएफ फाइल निम्नवत तालिका में उपलब्ध करायीं गयी है। सभी जिलों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि अलग-अलग निर्धारित है। फिलहाल अजमेर, नागौर, चूरू, जयपुर, बांसवाड़ा, जोधपुर, बाड़मेर, श्रीगंगानगर, राजसमंद, जैसलमेर एवं भरतपुर जिलों के लिए नगर निगम भर्ती 2022 हेतु विज्ञापन जारी किये गए है। जिसके लिए अभ्यर्थी निर्धारित तिथियों में आवेदन कर सकते है। इसलिए, राजस्थान के सभी नौकरी खोजने वाले पात्र उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे राजस्थान नगर निगम नौकरी 2022 की प्रत्येक अपडेट प्राप्त करने के लिए इस विशेष वेबपेज को रेगुलर विजिट करते रहें।

राजस्थान नगर निगम भर्ती 2022 की जानकारी हिंदी में :

  • विभाग का नाम : स्वायत्त शासन विभाग, राजस्थान सरकार।
  • रिक्त पदों की कुल संख्या : 5000+ पद।
  • नौकरी का प्रकार : राजस्थान सरकारी नौकरी
  • आवेदन करने की अवधि : आवेदन शुरू।
  • आवेदन का तरीका : ऑनलाइन/ ऑफलाइन।
  • ऑफिसियल वेबसाइट : www.urban.rajasthan.gov.in | www.rajmunicipal.com
  • नौकरी का स्थान : राजस्थान।

पद-वार राजस्थान नगर निगम वैकेंसी 2022 विवरण :

पद का नाम रिक्त पद वेतनमान प्रति माह
वरिष्ठ तकनीकी सहायक ₹ 40000/-
कनिष्ठ तकनीकी सहायक (डिग्री) ₹ 30000/-
कनिष्ठ तकनीकी सहायक (डिप्लोमा)
लेखा सहायक ₹ 25000/-
एमआईएस मैनेजर
शहरी रोजगार सहायक ₹ 15000/-
कंप्यूटर ऑपरेटर (मशीन विथ मैन) ₹ 10000/-
मल्टी टास्क वर्कर ₹ 8000/-
कुल योग 5000+ पद (Expected)

जिले-वार राजस्थान नगर पालिका वैकेंसी 2022 विवरण :

क्रमांक जिला का नाम रिक्तियों की संख्या संशोधित विज्ञप्ति अंतिम तिथि
1- अजमेर 106 डाउनलोड करें 22 जुलाई 2022
2- नागौर 101 डाउनलोड करें 25 जुलाई 2022
3- जयपुर डाउनलोड करें 25 जुलाई 2022
4- बांसवाड़ा 33 डाउनलोड करें 20 जुलाई 2022
5- बारां 41 डाउनलोड करें Notify Soon
6- झुंझुनू 75 डाउनलोड करें Notify Soon
7- हनुमानगढ़ 54 डाउनलोड करें Notify Soon
8- श्रीगंगानगर 144 डाउनलोड करें 26 जुलाई 2022
9- चूरू 124 डाउनलोड करें 18 जुलाई 2022
10- जोधपुर 100 डाउनलोड करें 25 जुलाई 2022
11- सवाई माधोपुर 32 डाउनलोड करें Notify Soon
12- राजसमंद 29 डाउनलोड करें 25 जुलाई 2022
13- भीलवाड़ा 61 डाउनलोड करें Notify Soon
14- धौलपुर 40 डाउनलोड करें Notify Soon
15- सिरोही 49 डाउनलोड करें Notify Soon
16- जैसलमेर 18 डाउनलोड करें 26 जुलाई 2022
17- बाड़मेर 44 डाउनलोड करें 25 जुलाई 2022
18- भरतपुर 84 डाउनलोड करें 29 जुलाई 2022

Rajasthan Nagar Nigam Bharti 2022 के लिए पात्रता मानदंड :

शैक्षणिक योग्यता : अभ्यर्थी को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड/ यूनिवर्सिटी/ संस्थान से इण्टरमीडिएट/ स्नातक/ स्नातकोत्तर/ डिग्री /डिप्लोमा उत्तीर्ण होना चाहिए। इसकी विस्तृत जानकारी के लिए सम्बंधित जिले द्वारा जारी किये गए भर्ती विज्ञापन को आवेदन करने से पूर्व अवश्य पढ़ें।

आयु सीमा : अभ्यर्थी की न्यूनतम उम्र 21 वर्ष और अधिकतम उम्र 40 वर्ष होनी चाहिए।

राष्ट्रीयता : उम्मीदवार भारत का नागरिक होना चाहिए।

चयन प्रक्रिया : इस राजस्थान नगर निगम रिक्रूटमेंट 2022 में उक्त पदों पर उम्मीदवारों का चयन मेरिट के आधार पर किया जायेगा।

आवेदन शुल्क : सम्बंधित विज्ञापन के अनुसार होगा।

राजस्थान नगर पालिका भर्ती 2022 हेतु आवेदन कैसे करें :

इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इस राजस्थान नगर निगम भर्ती 20222 के लिए निर्धारित आवेदन प्रारूप में सभी आवश्यक दस्तावेजों को संलग्न कर सम्बंधित विज्ञापन में दिए गए पते पर अंतिम तिथि से पर्व आवेदन भेज सकते हैं।

Rajasthan Nagar Palika Bharti 2022 – महत्वपूर्ण तिथियां :

  • आवेदन पत्र जमा करने के प्रारंभिक तिथि : सम्बंधित विज्ञापन के अनुसार।
  • आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि : सम्बंधित विज्ञापन के अनुसार।

Rajasthan Nagar Palika Vacancy 2022 – आवश्यक लिंक्स :

Important Links  Area
भर्ती अधिसूचना लिंक डाउनलोड करें
सरकारी रोजगार अलर्ट के लिए गूगल न्यूज़ फॉलो करें Google News
सरकारी नौकरी डेली अपडेट हेतु टेलीग्राम ग्रुप फॉलो करें Telegram Channel
आधिकारिक वेबसाइट लिंक विजिट करें

महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश : राजस्थान नगर निगम में संविदा नौकरी की तलाश कर रहे सभी भारतीय उम्मीदवारों को सूचित किया जाता है कि इस राजस्थान नगर निगम रिक्रूटमेंट 2022 ( Rajasthan Nagar Nigam Bharti 2022 ) में अप्लाई करने से पूर्व भर्ती से सम्बंधित महत्वपूर्ण जानकारी (शैक्षिणिक योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया, आवेदन शुल्क इत्यादि ) का विस्तृत विज्ञप्ति के माध्यम से के माध्यम से अच्छी तरह अवलोकन/अध्ययन कर लें और फिर ध्यानपूर्वक आवेदन करें। कृपया, अधिक जानकारी के लिए राजस्थान नगर निगम की अधिकृत वेबसाइट (www.rajmunicipal.com) विजिट करें।

Leave a Comment

DMCA.com Protection Status