इंडियन नेवी ट्रेड्समैन भर्ती 2022 – 1531 ट्रेड्समैन (कुशल) वैकेंसी रिक्रूटमेंट हेतु आवेदन करें। अंतिम तिथि 20 मार्च 2022

Indian Navy Tradesman Bharti 2022 भारतीय नौसेना (इंडियन नेवी) ने ट्रेड्समैन (कुशल) के पदों पर नियुक्ति/चयन हेतु भर्ती अधिसूचना जारी की है। भारतीय नौसेना द्वारा इंडियन नेवी ट्रेड्समैन भर्ती 2022 हेतु पात्र पूर्व-नौसेना प्रशिक्षुओं से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किये जाते है। इस भारतीय नौसेना ट्रेड्समैन भर्ती 2022 के तहत कुल 1531 रिक्तयां अधिसूचित की गयीं है।

इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी इंडियन नेवी ट्रेड्समैन रिक्रूटमेंट 2022 के लिए इंडियन नेवी रिक्रूटमेंट की आधिकारिक वेबसाइट (www.joinindiannavy.gov.in) के माध्यम से 21 फरवरी 2022 से 20 मार्च 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। इस भारतीय नौसेना भर्ती 2022 से जुड़ी अतिरिक्त जानकारी जैसे पात्रता मानदंड, चयन प्रक्रिया, आवेदन शुल्क, आवेदन प्रक्रिया इत्यादि निम्न आलेख में संक्षिप्त में वर्णित की गयी है।

इंडियन नेवी ट्रेड्समैन भर्ती 2022 की जानकारी हिंदी में :

  • बल का नाम : भारतीय नौसेना (इंडियन नेवी)।
  • विज्ञापन संख्या : निर्दिष्ट नहीं है।
  • रिक्तियों की कुल संख्या : 1531 पद।
  • नौकरी का प्रकार : सेंट्रल गवर्नमेंट जॉब्स
  • आवेदन करने की अवधि : 21 फरवरी 2022 से 20 मार्च 2022 तक।
  • आवेदन करने का तरीका : ऑनलाइन।
  • ऑफिसियल वेबसाइट : www.joinindiannavy.gov.in
  • नौकरी का स्थान : पूरे भारत में।

इंडियन नेवी ट्रेड्समैन वैकेंसी 2022 विवरण :

पद का नाम रिक्त पद वेतनमान (प्रति माह)
ट्रेड्समैन (कुशल) 1531 ₹ 19900 – 63200/- (लेवल – 2)

श्रेणी-वार भारतीय नौसेना ट्रेड्समैन रिक्ति 2022 विवरण :

श्रेणी का नाम रिक्त पद
UR 697
EWS 141
OBC 385
SC 215
ST 93
कुल योग 1531 पद

भारतीय नौसेना ट्रेड्समैन भर्ती 2022 के लिए पात्रता मानदंड :

शैक्षणिक योग्यता : अभ्यर्थी को किसी मान्यता प्राप्त संस्थान/ बोर्ड से अंग्रेजी ज्ञान के साथ मैट्रिक या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण तथा उसके पास प्रासंगिक ट्रेड में शिक्षुता प्रशिक्षण (आईटीआई) होना चाहिए। इसकी विस्तृत जानकारी के लिए इंडियन नेवी द्वारा प्रकाशित भर्ती अधिसूचना को अवश्य पढ़ें।

आयु सीमा (20 मार्च 2022 को) : उम्मीदवार की न्यूनतम और अधिकतम उम्र 18 तथा  25 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

राष्ट्रीयता : उम्मीदवार भारत का नागरिक हो।

चयन प्रक्रिया : इस इंडियन नेवी ट्रेड्समैन रिक्रूटमेंट 2022 में  उम्मीदवारों का चयन मेरिट सूची के आधार पर किया जायेगा।

आवेदन शुल्क : कोई आवेदन शुल्क नहीं है।

इंडियन नेवी ट्रेड्समैन भर्ती 2022 हेतु आवेदन कैसे करें :

इच्छुक और योग्य उम्मीदवार भारतीय नौसेना ट्रेड्समैन भर्ती 2022 हेतु ज्वाइन इंडियन नेवी की अधिकृत वेबसाइट (www.joinindiannavy.gov.in) के माध्यम से निम्नलिखित प्रकाशित तिथियों में ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Indian Navy Tradesman Recruitment 2022 – महत्वपूर्ण तिथियां :

  • ऑनलाइन आवेदन करने की प्रारंभिक तिथि : 21 फरवरी 2022.
  • ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि : 20 मार्च 2022.

Indian Navy Tradesman Vacancy 2022 Online Form – आवश्यक लिंक :

Important Links Area
विस्तृत भर्ती विज्ञापन लिंक डाउनलोड करें
ऑनलाइन आवेदन लिंक अप्लाई करें
सरकारी रोजगार अलर्ट के लिए गूगल न्यूज़ फॉलो करें Google News
सरकारी नौकरी डेली अपडेट हेतु टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ें Telegram Group
आधिकारिक वेबसाइट लिंक विजिट करें

महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश : भारतीय नौसेना में डिफेन्स जॉब्स की तलाश कर रहे सभी भारतीय उम्मीदवारों से आग्रह किया जाता है कि इस इंडियन नेवी ट्रेड्समैन रिक्रूटमेंट 2022 ( Indian Navy Tradesman Bharti 2022 ) में अप्लाई करने से पूर्व आवश्यक जानकारी (शैक्षिणिक योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया, आवेदन शुल्क इत्यादि) का अधिकृत भर्ती विज्ञापन के माध्यम से अच्छी तरह अवलोकन/ अध्ययन कर लें और फिर ध्यानपूर्वक आवेदन करें। भारतीय नौसेना भर्ती 2022 की विस्तृत जानकारी के लिए कृपया, इंडियन नेवी की अधिकृत वेबसाइट (www.joinindiannavy.gov.in) विजिट करें।

Leave a Comment

DMCA.com Protection Status