यूपी पुलिस रेडियो संवर्ग भर्ती 2022 – UPPRPB 2430 वर्कशॉप स्टाफ, असिस्टेंट ऑपरेटर एवं हेड ऑपरेटर वैकेंसी रिक्रूटमेंट हेतु आवेदन करें। अंतिम तिथि 15 मार्च 2022

UP Police Radio Cadre Bharti 2022 – उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने उ.प्र. पुलिस रेडियो संवर्ग में कर्मशाला कर्मचारी, सहायक परिचालक एवं प्रधान परिचालक/ प्रधान परिचालक (यांत्रिक) के पदों पर सीधी भर्ती हेतु विज्ञापन जारी किया है। भर्ती बोर्ड (यूपीपीआरपीबी) द्वारा यूपी पुलिस रेडियो संवर्ग भर्ती 2022 के लिए योग्य उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किये जाते है। इस उत्तर प्रदेश पुलिस रेडियो संवर्ग भर्ती 2022 के तहत कुल 2430 रिक्तियां अधिसूचित की गयीं हैं, जिनमें 1374 पद असिस्टेंट ऑपरेटर, 936 पद हेड ऑपरेटर तथा 120 पद वर्कशॉप स्टाफ के शामिल हैं।

इच्छुक एवं अपेक्षित योग्यता वाले अभ्यर्थी इस यूपी पुलिस रेडियो संवर्ग रिक्रूटमेंट 2022 के लिए यूपीपीआरपीबी की आधिकारिक वेबसाइट (www.uppbpb.gov.in) के माध्यम से 20 जनवरी 2022 से 15 मार्च 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। इस UPPRPB रेडियो संवर्ग भर्ती 2022 से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी जैसे रिक्तियों की संख्या, शैक्षणिक अर्हता, चयन प्रक्रिया, आवेदन की तिथि, आवेदन का तरीका इत्यादि निम्नवत है।

यूपी पुलिस रेडियो संवर्ग भर्ती 2022 की जानकारी हिंदी में :

  • भर्ती बोर्ड का नाम : उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB)।
  • विज्ञापन संख्या : पीआरपीबी-1-1(32,33,34)/2020.
  • पदों की कुल संख्या : 2430 पद।
  • नौकरी का प्रकार : यूपी सरकारी नौकरी | पुलिस जॉब्स
  • आवेदन का तरीका : ऑनलाइन।
  • आवेदन करने की अवधि : 20 जनवरी 2022 से 15 मार्च 2022 तक।
  • आधिकारिक वेबसाइट : www.uppbpb.gov.in
  • नौकरी का स्थान : उत्तर प्रदेश।

पद-वार यूपी पुलिस रेडियो संवर्ग वैकेंसी 2022 विवरण :

पोस्ट का नाम रिक्त पद वेतनमान
कर्मशाला कर्मचारी 120 ₹ 21700 – 69100/- (लेवल- 3)
सहायक परिचालक 1374 ₹ 25500 – 81100/- (लेवल- 4)
प्रधान परिचालक/ प्रधान परिचालक (यांत्रिक) 936 ₹ 35400 – 112400/- (लेवल- 6)
कुल योग 2430 पद

उत्तर प्रदेश पुलिस रेडियो संवर्ग भर्ती 2022 के लिए पत्रता मापदंड :

यूपी पुलिस रेडियो संवर्ग जॉब्स के लिए शैक्षणिक अर्हता :

  •  वर्कशॉप स्टाफ के लिए : भारत में विधि द्वारा स्थापित बोर्ड से हाई स्कूल परीक्षा  परीक्षा अथवा इसके समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण अथवा इलेक्ट्रॉनिक्स / दूरसंचार / इलेक्ट्रिकल / सीएस / आईटी / रेडियो एवं टेलीविजन / इलेक्ट्रिक सप्लाई एवं मैन्युफैक्चरिंग / रेफ्रीजरेशन / मैकेनिक इन्सट्रूमेंट  / मैकेनिक इलेक्ट्रॉनिक्स /  COPA में आईटीआई प्रमाणपत्र।
  • असिस्टेंट ऑपरेटर के लिए : भारत में विधि द्वारा स्थापित बोर्ड से भौतिकी एवं गणित विषयों सहित इण्टरमीडिएट परीक्षा अथवा इसके समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण।
  • हेड ऑपरेटर के लिए : भारत में विधि द्वारा स्थापित बोर्ड से इलेक्ट्रॉनिक्स/ टेलीकम्यूनिकेशन/ इलेक्ट्रिकल/ कंप्यूटर साइंस/ इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी/ इन्सट्रूमेंटेशन टेक्नोलॉजी/ मैकेनिकल इंजीनियरिंग में तीन वर्षीय डिप्लोमा कोर्स अथवा सरकार द्वारा उसके समकक्ष मान्यता प्राप्त  कोई परीक्षा उत्तीर्ण की हो।
  • इसकी विस्तृत जानकारी के लिए आवेदन करने से पहले अधिकृत विज्ञापन ध्यानपूर्वक पढ़ें।

आयु सीमा (01 जुलाई 2022 को) : उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम 28 वर्ष होनी चाहिए। पद वार आयुसीमा निम्न प्रकार है :

  • वर्कशॉप स्टाफ के लिए : 20 से 28 वर्ष।
  • असिस्टेंट ऑपरेटर के लिए : 18 से 22 वर्ष।
  • हेड ऑपरेटर के लिए : 20 से 28 वर्ष।

राष्ट्रीयता : उम्मीदवार भारत का नागरिक हो।

चयन प्रक्रिया : इस यूपी पुलिस रेडियो संवर्ग रिक्रूटमेंट 2022 में उक्त पदों पर अभ्यर्थियों का चयन ऑनलाइन लिखित परीक्षा, दस्तावेजों की संवीक्षा एवं शारीरिक मानक परीक्षा और शारीरिक दक्षता परीक्षा के आधार पर किया जायेगा।

आवेदन शुल्क : सभी उम्मीदवारों को निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग एवं UPI के माध्यम से करना होगा। श्रेणीवार आवेदन शुल्क निम्न प्रकार है :

कैटेगरी आवेदन शुल्क
सामान्य/ ओबीसी के लिए ₹ 400/-
एससी/ एसटी के लिए ₹ 400/-
सभी महिला अभ्यर्थी के लिए ₹ 400/-

यूपी पुलिस रेडियो संवर्ग भर्ती 2022 हेतु आवेदन कैसे करें :

इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इस UPPRPB रेडियो संवर्ग भर्ती 2022 के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की अधिकृत वेबसाइट  (www.uppbpb.gov.in) के माध्यम से अथवा निम्नवत डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके निम्नलिखित तिथियों में ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।

UP Police Radio Cadre Recruitment 2022 – महत्वपूर्ण तिथियाँ :

  • ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने की प्रारम्भिक तिथि : 20 जनवरी 2022.
  • ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने की अंतिम तिथि : 15 मार्च 2022.
  • आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि : 15 मार्च 2022.
  • आवेदन पत्र सबमिट करने की अंतिम तिथि : 15 मार्च 2022.

UP Police Radio Cadre Vacancy 2022 Online Form – महत्वपूर्ण लिंक :

Important Links Area
अंतिम तिथि विस्तारित सूचना लिंक वर्कशॉप स्टाफ | असिस्टेंट ऑपरेटर | हेड ऑपरेटर
आधिकारिक विज्ञापन डाउनलोड लिंक वर्कशॉप स्टाफ | असिस्टेंट ऑपरेटर | हेड ऑपरेटर
ऑनलाइन आवेदन लिंक अप्लाई करें
सरकारी रोजगार अलर्ट के लिए रजिस्टर करें फ्री जॉब अलर्ट
सरकारी नौकरी डेली अपडेट हेतु टेलीग्राम ग्रुप फॉलो करें Telegram Group
आधिकारिक वेबसाइट लिंक विजिट करें

महत्वपूर्ण निर्देश : उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे सभी भारतीय उम्मीदवारों जो उत्तर प्रदेश के मूल निवासी है, उनसे आग्रह किया जाता है कि इस उत्तर प्रदेश पुलिस रेडियो संवर्ग भर्ती 2022 ( UP Police Radio Cadre Bharti 2022 ) में अप्लाई करने से पूर्व आवश्यक जानकारी (शैक्षिणिक योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया, आवेदन शुल्क इत्यादि) का विस्तृत भर्ती विज्ञापन के माध्यम से अच्छी तरह अवलोकन कर लें और फिर ध्यानपूर्वक आवेदन करें। सभी अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि यूपी पुलिस भर्ती 2022 की अधिक जानकरी के लिए उप्र पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की अधिकृत वेबसाइट यानि www.uppbpb.gov.in विजिट करें।

Leave a Comment

DMCA.com Protection Status