आईओसीएल अपरेंटिस भर्ती 2021 – IOCL 1968 अप्रेंटिस वैकेंसी रिक्रूटमेंट हेतु ऑनलाइन आवेदन करें। अंतिम तिथि 12 नवम्बर 2021
IOCL Apprentice Bharti 2021 – इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड (IOCL) ने पूरे भारत में स्थापित अपनी विभिन्न रिफाइनरी इकाइयों में अप्रेंटिस अधिनियम, 1961/ 1973 के तहत विभिन्न टेक्निकल एवं नॉन-टेक्निकल ट्रेडों में अपरेंटिस के रिक्त पदों को भरने के लिए विज्ञापन जारी किया है। आईओसीएल द्वारा आईओसीएल अपरेंटिस भर्ती 2021 के लिए योग्य भारतीय उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किये जाते है। इस IOCL अप्रेंटिस भर्ती 2021 के तहत कुल 1968 रिक्तियां अधिसूचित की गयीं है।
इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी इस आईओसीएल अपरेंटिस रिक्रूटमेंट 2021 के लिए आईओसीएल की आधिकारिक वेबसाइट (www.iocl.com) के माध्यम से 22 अक्टूबर 2021 से 12 नवम्बर 2021 तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते है। इस इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड अप्रेंटिस भर्ती 2021 से जुड़ी अतिरिक्त जानकारी जैसे रिक्ति विवरण, चयन प्रक्रिया, आवेदन शुल्क, आवेदन प्रक्रिया, वेतन आदि निम्नवत हैं।
आईओसीएल अपरेंटिस भर्ती 2021 की जानकारी हिंदी में :
IOCL Apprentice Recruitment 2021 | |
कंपनी का नाम : | इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड (IOCL)। |
विज्ञापन संख्या : | GR/P/APP/2021-22 |
रिक्तियों की संख्या : | 1968 पद |
नौकरी का प्रकार : | सेंट्रल गवर्नमेंट जॉब्स | अप्रेंटिस जॉब्स। |
आवेदन की तिथि : | 22 अक्टूबर 2021 से 12 नवम्बर 2021 तक। |
आवेदन की तरीका : | ऑनलाइन। |
आधिकारिक वेबसाइट : |
www.iocl.com |
नौकरी का स्थान : | सम्पूर्ण भारत में। |
आईओसीएल अपरेंटिस वैकेंसी 2021 विवरण :
पोस्ट का नाम | रिक्त पद | वेतनमान |
ट्रेड अप्रेंटिस – अटेंडेंट ऑपरेटर | 448 | अपरेंटिस अधिनियम 1961/1973 के अनुसार |
ट्रेड अप्रेंटिस (फिटर) | 205 | |
ट्रेड अप्रेंटिस (बॉयलर) | 85 | |
टेक्निशियन अप्रेंटिस डिसिप्लिन – केमिकल | 362 | |
टेक्निशियन अप्रेंटिस डिसिप्लिन – मैकेनिकल | 236 | |
टेक्निशियन अप्रेंटिस डिसिप्लिन – इलेक्ट्रिकल | 285 | |
टेक्निशियन अप्रेंटिस डिसिप्लिन – इंस्ट्रुमेंटेशन | 117 | |
ट्रेड अप्रेंटिस सेक्रेटेरिअल असिस्टेंट | 69 | |
ट्रेड अप्रेंटिस एकाउंटेंट | 32 | |
ट्रेड अप्रेंटिस – डीईओ (फ्रेशर) | 53 | |
ट्रेड अप्रेंटिस – डीईओ (स्किल सर्टिफिकेट) | 41 | |
कुल योग | 1968 पद |
आईओसीएल अपरेंटिस रिक्रूटमेंट 2021 के लिए पात्रता मानदंड :
आईओसीएल अप्रेंटिस जॉब्स के लिए शैक्षणिक अर्हता :
- ट्रेड अपरेंटिस के लिए : अभ्यर्थी के पास किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड/ संस्थान से नियमित पूर्णकालिक आईटीआई पाठ्यक्रम के साथ मैट्रिक की उपाधि होना चाहिए।
- ट्रेड अपरेंटिस (DEO) के लिए : अभ्यर्थी के पास किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10+2 (12वीं) / इंटरमीडिएट पास होना चाहिए।
- टेक्निसियन अपरेंटिस के लिए : अभ्यर्थी के पास संबंधित ट्रेड/ स्ट्रीम में तीन वर्षीय डिप्लोमा होना चाहिए।
- ट्रेड अपरेंटिस (अकाउंटेंट) के लिए : अभ्यर्थी के पास भारत में किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री होनी चाहिए।
आयु सीमा (31 अक्टूबर 2021 को) : उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष तथा अधिकतम आयु 24 वर्ष होनी चाहिए।
राष्ट्रीयता : उम्मीदवार भारत का नागरिक होना चाहिए।
चयन प्रक्रिया : इस आईओसीएल अपरेंटिस रिक्रूटमेंट 2021 में उपर्युक्त पदों पर नियुक्ति हेतु उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जायेगा।
आवेदन शुल्क : कोई आवेदन शुल्क नहीं है।
आईओसीएल अपरेंटिस भर्ती 2021 के लिए कैसे आवेदन करें :
इच्छुक और उत्सुक उम्मीदवार इस IOCL अप्रेंटिस भर्ती 2021 के लिए इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड की आधिकारिक वेबसाइट (www.iocl.com) के माध्यम से या निम्नवत डायरेक्ट लिंक के माध्यम से निम्नवत तिथियों में ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
IOCL Apprentice Recruitment 2021 – महत्वपूर्ण तिथियां :
- भर्ती अधिसूचना की तिथि : 22 अक्टूबर 2021.
- ऑनलाइन आवेदन करने की प्रारंभिक तिथि : 22 अक्टूबर 2021.
- ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि : 12 नवम्बर 2021.
IOCL Apprentice Vacancy 2021 Online Form – आवश्यक लिंक :
Important Links Area | |
ऑफिसियल विज्ञापन पीडीएफ लिंक | डाउनलोड करें |
ऑनलाइन आवेदन लिंक | अप्लाई करें |
सरकारी रोजगार अलर्ट के लिए रजिस्टर करें | Free Job Alert |
सरकारी नौकरी डेली अपडेट हेतु टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ें | Telegram Group |
आधिकारिक वेबसाइट लिंक | विजिट करें |
महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश : आईओसीएल में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे सभी भारतीय उम्मीदवारों से अनुरोध किया जाता है कि इस इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड अप्रेंटिस भर्ती 2021 (IOCL Apprentice Bharti 2021) में अप्लाई करने से पूर्व आवश्यक जानकारी (शैक्षिणिक योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया, परीक्षा शुल्क इत्यादि) का आधिकारिक विज्ञापन के माध्यम से सूक्ष्मता एवं गहनता से अवलोकन /अध्य्यन कर लें और फिर ध्यानपूर्वक उपलब्ध नोर्देशों का पालन करते हुए आवेदन करें।
Sir mai Apprentice ki naukri karna chahta hnn.
Sir Apprentice ki naukri krna chahta hnn.