उत्तराखंड आबकारी सिपाही भर्ती 2023 | UKSSSC 114 आबकारी सिपाही एवं उप आबकारी निरीक्षक वैकेंसी हेतु आवेदन करें। अंतिम तिथि 31 दिसम्बर 2023

Uttarakhand Abkari Sipahi Bharti 2023 – उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने समूह ‘ग’ के अन्तर्गत कार्यालय आबकारी आयुक्त में आबकारी सिपाही एवं उप आबकारी निरीक्षक के पदों पर सीधी भर्ती द्वारा चयन हेतु विज्ञापन जारी कर दिया है। यूकेएसएसएससी द्वारा उत्तराखंड आबकारी सिपाही भर्ती 2023 के लिए योग्य उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किये जाते है। इस UKSSSC आबकारी सिपाही भर्ती 2023 के तहत कुल 114 रिक्तियां अधिसूचित की गयीं हैं, जिनमें 100 पद आबकारी सिपाही तथा 14 पद उप आबकारी निरीक्षक के शामिल है।

इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी इस उत्तराखंड एक्साइज कांस्टेबल भर्ती 2023 के लिए उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट (www.sssc.uk.gov.in) के माध्यम से प्रस्तावित दिनांकों में ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। इस उत्तराखण्ड आबकारी विभाग भर्ती 2023 से सम्बंधित अन्य महत्वपूर्ण जानकारी जैसे पदों की संख्या, पात्रता मानदंड, चयन प्रक्रिया, आवेदन शुल्क और इत्यादि निम्नांकित है।

उत्तराखंड आबकारी सिपाही भर्ती 2023 की जानकारी हिंदी में :

  • विभाग का नाम : आबकारी विभाग, उत्तराखण्ड सरकार।
  • भर्ती आयोजक का नाम : उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC)।
  • परीक्षा का नाम : उत्तराखंड आबकारी सिपाही परीक्षा-2023।
  • विज्ञापन संख्या : 50/उ.अ.से.च.आ./2023.
  • रिक्तियों की संख्या : 114 पद।
  • पद का स्वरूप : अराजपत्रित/ अस्थाई/ अंशदायी पेंशनयुक्त।
  • नौकरी का प्रकार : उत्तराखण्ड सरकारी नौकरी
  • आवेदन करने की अवधि : 11 दिसम्बर 2023 से 31 दिसम्बर 2023 तक।
  • आवेदन का तरीका : ऑनलाइन।
  • ऑफिसियल वेबसाइट : www.sssc.uk.gov.in
  • नौकरी का स्थान : उत्तराखण्ड।

उत्तराखंड आबकारी सिपाही वैकेंसी 2023 विवरण :

पद का नाम रिक्त पद वेतनमान
आबकारी सिपाही 100 ₹ 21,700 – 69,100/- (लेवल-3)
उप आबकारी निरीक्षक 14 ₹ 29,200 – 92,300/- (लेवल-5)
कुल योग 114 पद

Uttarakhand Abkari Sipahi Bharti 2023 के लिए पात्रता मानदंड :

शैक्षणिक अर्हता : अभ्यर्थी को उत्तराखण्ड माध्यमिक शिक्षा परिषद् की इण्टरमीडिएट परीक्षा अथवा समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए। इसकी स्पष्ट जानकारी के लिए विस्तृत विज्ञापन अवश्य पढ़ें।

आयु सीमा (01 जुलाई, 2023 को) : अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष से कम तथा अधिकतम आयु 35 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।

राष्ट्रीयता : उम्मीदवार भारत का नागरिक होना चाहिए।

चयन प्रक्रिया : इस उत्तराखंड एक्साइज कांस्टेबल भर्ती 2023 में अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा, शारीरिक मापदण्ड तथा शारीरिक परीक्षण के आधार पर किया जायेगा।

आवेदन शुल्क : सभी आवेदकों को निर्धारित परीक्षा शुल्क का भुगतान नेट बैंकिंग, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड और सीएससी केन्द्र  के द्वारा करना होगा।  श्रेणी-वार परीक्षा शुल्क निम्न प्रकार होगा :

श्रेणी का नाम देय शुल्क
अनारक्षित/ अन्य पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए ₹ 300/-
एससी/एसटी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए ₹ 150/-
अनाथ अभ्यर्थियों के लिए ₹ 00/-

UKSSSC आबकारी सिपाही भर्ती 2023 हेतु आवेदन कैसे करें :

इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी इस उत्तराखंड आबकारी सिपाही भर्ती 2023 के लिए यूकेएसएसएससी ऑनलाइन एप्लीकेशन पोर्टल (www.recruitment.uksssconline.in) के माध्यम से अथवा निम्नवत डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके निम्नलिखित तिथियों में ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।

UKSSSC Excise Constable Bharti 2023 – महत्वपूर्ण तिथियां :

  • विज्ञापन प्रकाशन की तिथि : 05 दिसम्बर 2023.
  • ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि : 05 दिसम्बर 2023.
  • ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि : 31 दिसम्बर 2023.
  • ऑनलाइन आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि : 31 दिसम्बर 2023.
  • ऑनलाइन आवेदन में संशोधन की अवधि : 04 से 08 जनवरी 2024 तक।
  • लिखित परीक्षा की अनुमानित तिथि : 31 जनवरी 2024.

Uttarakhand Abkari Sipahi Vacancy 2023 Online Form – महत्वपूर्ण लिंक्स :

Important Links Area
विभागीय विज्ञापन लिंक डाउनलोड करें
ऑनलाइन आवेदन लिंक अप्लाई करें
सरकारी नौकरी डेली अपडेट हेतु टेलीग्राम ग्रुप फॉलो करें Telegram Group
नवीनतम सरकारी भर्ती लिंक Rojgar Result
आधिकारिक वेबसाइट लिंक विजिट करें

महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश : उत्तराखंड आबकारी विभाग में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे सभी भारतीय उम्मीदवारों जो उत्तराखण्ड के निवासी है से आग्रह किया जाता है कि इस UKSSSC आबकारी सिपाही भर्ती 2023 ( Uttarakhand Abkari Sipahi Bharti 2023 ) में अप्लाई करने से पूर्व आवश्यक जानकारी (शैक्षिणिक योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया, आवेदन शुल्क इत्यादि) का अधिकृत विज्ञापन के माध्यम से अच्छी तरह अवलोकन/ पुष्टि कर लें और फिर ध्यानपूर्वक आवेदन करें। इस UKSSSC भर्ती 2023 की अधिक जानकारी के लिए कृपया, उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की अधिकृत वेबसाइट (www.sssc.uk.gov.in) विजिट करें।

2 thoughts on “उत्तराखंड आबकारी सिपाही भर्ती 2023 | UKSSSC 114 आबकारी सिपाही एवं उप आबकारी निरीक्षक वैकेंसी हेतु आवेदन करें। अंतिम तिथि 31 दिसम्बर 2023”

Leave a Comment

DMCA.com Protection Status