आईटीबीपी कांस्टेबल ट्रेड्समैन भर्ती 2022 – ITBP 287 कांस्टेबल (ट्रेड्समैन) वैकेंसी हेतु आवेदन करें। अंतिम तिथि 22 दिसम्बर 2022
ITBP Constable Tradesman Bharti 2022 – इंडो-तिब्बती बॉर्डर पुलिस फोर्स (ITBP) ने ग्रुप ‘C’ के अन्तर्गत कांस्टेबल (ट्रेड्समैन) के पदों पर भर्ती हेतु अधिसूचना जारी की है। आईटीबीपी भर्ती शाखा द्वारा आईटीबीपी कांस्टेबल ट्रेड्समैन भर्ती 2022 हेतु पात्र भारतीय नागरिकों (पुरुष एवं महिला) से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किये जाते है। इस ITBP कांस्टेबल ट्रेड्समैन भर्ती 2022 के तहत कुल 287 रिक्तियां अधिसूचित की गयी है, जिनमें 246 पद पुरुष तथा 41 पद महिला के शामिल है।
इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी आईटीबीपी कांस्टेबल ट्रेड्समैन रिक्रूटमेंट 2022 के लिए आईटीबीपी रिक्रूटमेंट की अधिकृत वेबसाइट (www.recruitment.itbpolice.nic.in) के माध्यम से 23 नवम्बर 2022 से 22 दिसम्बर 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। इस आईटीबीपी कांस्टेबल (ट्रेड्समैन) भर्ती 2022 से जुड़ी अतिरिक्त जानकारी जैसे पात्रता मानदंड, चयन प्रक्रिया, आवेदन शुल्क, आवेदन प्रक्रिया इत्यादि निम्नवत है।
आईटीबीपी कांस्टेबल ट्रेड्समैन भर्ती 2022 की जानकारी हिंदी में :
- पुलिस बल का नाम : इंडो-तिब्बती बॉर्डर पुलिस फोर्स (ITBP)।
- विज्ञापन संख्या : उल्लेखित नहीं है।
- रिक्तियों की संख्या : 287 पद।
- नौकरी का प्रकार : सेंट्रल गवर्नमेंट जॉब्स | डिफेन्स जॉब्स।
- आवेदन करने की अवधि : 23 नवम्बर 2022 से 22 दिसम्बर 2022 तक।
- आवेदन करने का तरीका : ऑनलाइन।
- अधिकृत वेबसाइट : www.itbpolice.nic.in
- नौकरी का स्थान : सम्पूर्ण भारत में।
आईटीबीपी कांस्टेबल ट्रेड्समैन वैकेंसी 2022 विवरण :
पद का नाम | रिक्त पद | वेतनमान |
कांस्टेबल (ट्रेड्समैन) – पुरुष | 246 | ₹ 21700 – 69100/- (लेवल-3) |
कांस्टेबल (ट्रेड्समैन) – महिला | 41 | |
कुल योग | 287 पद |
ट्रेड-वाइज ITBP कांस्टेबल ट्रेड्समैन वैकेंसी विवरण 2022 :
ट्रेड का नाम | पुरुष | महिला |
दर्जी (Tailor) | 16 | 02 |
माली (Gardner) | 14 | 02 |
मोची (Cobbler) | 26 | 05 |
सफाई कर्मचारी (Safai Karmchari) | 67 | 11 |
धोबी (Washerman) | 76 | 13 |
नाई (Barber) | 47 | 08 |
कुल योग | 246 | 41 |
ITBP Constable Tradesman Bharti 2022 के लिए पात्रता मानदंड :
शैक्षिक योग्यता : अभ्यर्थी को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10 वीं उत्तीर्ण तथा उसके पास संबंधित ट्रेड में दो साल का कार्य अनुभव होना चाहिए। इसकी विस्तृत जानकारी के लिए अधिकृत विज्ञापन देखें।
आयु सीमा (22 दिसंबर 2022 को) : उम्मीदवार की उम्र 18 से 23/25 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
राष्ट्रीयता : उम्मीदवार भारत का नागरिक होना चाहिए।
चयन प्रक्रिया : इस आईटीबीपी कांस्टेबल (ट्रेड्समैन) भर्ती 2022 में उम्मीदवारों का चयन शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी), शारीरिक मानक परीक्षण (पीएसटी), लिखित परीक्षा, ट्रेड टेस्ट और डिटेल्ड मेडिकल एग्जाम (डीएमई)/ रिव्यु मेडिकल एग्जाम (आरएमई) के आधार पर किया जायेगा।
आवेदन शुल्क : सामान्य (जनरल), ईडब्ल्यूएस और ओबीसी वर्ग के अभ्यर्थियों को निर्धारित परीक्षा शुल्क (₹ 100/-) का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा। जबकि एससी/ एसटी और सभी महिला उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क में छूट दी गयी है।
ITBP कांस्टेबल ट्रेड्समैन भर्ती 2022 के लिए आवेदन कैसे करें :
इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आईटीबीपी कांस्टेबल ट्रेड्समैन भर्ती 2022 हेतु भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल भर्ती शाखा की अधिकृत वेबसाइट (www.recruitment.itbpolice.nic.in) के माध्यम से निम्नवत निर्धारित तिथियों में ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
ITBP Constable (Tradesman) Bharti 2022 – महत्वपूर्ण तिथियां :
- ऑनलाइन आवेदन प्रारम्भ होने की तिथि : 23 नवम्बर 2022.
- ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि : 22 दिसम्बर 2022.
- आवेदन शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि : 22 दिसम्बर 2022.
ITBP Constable Tradesman Vacancy 2022 Online Form – आवश्यक लिंक्स :
Important Links Area | |
अधिकृत भर्ती अधिसूचना लिंक | डाउनलोड करें |
ऑनलाइन आवेदन लिंक | रजिस्ट्रेशन | लॉगिन करें (Active Now) |
सरकारी नौकरी डेली अपडेट हेतु टेलीग्राम ग्रुप से जुडें | Telegram Channel |
सरकारी रोजगार अलर्ट के लिए गूगल न्यूज़ फॉलो करें | Google News |
आधिकारिक वेबसाइट लिंक | विजिट करें |
महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश : भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे सभी पात्र भारतीय उम्मीदवारों से आग्रह किया जाता है कि इस आईटीबीपी कांस्टेबल ट्रेड्समैन भर्ती 2022 ( ITBP Constable Tradesman Bharti 2022 ) में अप्लाई करने से पूर्व आवश्यक जानकारी (शैक्षिणिक योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया, आवेदन शुल्क इत्यादि) का भर्ती अधिसूचना के माध्यम से अच्छी तरह अवलोकन/ अध्ययन कर लें और फिर ध्यानपूर्वक आवेदन करें। ITBP भर्ती 2022 की अधिक जानकारी के लिए कृपया, भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल (ITBP) की अधिकृत वेबसाइट (www.itbpolice.nic.in) विजिट करें।