उत्तराखंड जूनियर असिस्टेंट भर्ती 2022 – UKPSC 445 कनिष्ठ सहायक वैकेंसी हेतु आवेदन करें। अंतिम तिथि 20 दिसम्बर 2022
Uttarakhand Junior Assistant Bharti 2022 – उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने समूह ‘ग’ के अन्तर्गत विभिन्न सरकारी विभागों/ कार्यालयों में कनिष्ठ सहायक (जूनियर असिस्टेंट) के रिक्त पदों पर सीधी भर्ती हेतु विज्ञापन जारी किया है। यूकेपीएससी द्वारा उत्तराखंड जूनियर असिस्टेंट भर्ती 2022 के लिए पात्र अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किये जाते हैं। इस UKPSC कनिष्ठ सहायक भर्ती 2022 के तहत कुल 445 रिक्तियां अधिसूचित की गयीं हैं, जिनकी संख्या घाट बढ़ सकती है।
इच्छुक एवं योग्य अभ्यर्थी इस उत्तराखंड जूनियर असिस्टेंट रिक्रूटमेंट 2022 के लिए उत्तराखण्ड पब्लिक सर्विस कमीशन की आधिकारिक वेबसाइट (www.psc.uk.gov.in) के माध्यम से 30 नवम्बर 2022 से 20 दिसम्बर 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस उत्तराखंड जूनियर असिस्टेंट वैकेंसी 2022 से सम्बंधित अन्य महत्वपूर्ण जानकारी जैसे रिक्त पदों की संख्या, चयन प्रक्रिया, आवेदन शुल्क, आवेदन का तरीका इत्यादि की जानकारी निम्नवत है।
उत्तराखंड जूनियर असिस्टेंट भर्ती 2022 की जानकारी हिंदी में :
- भर्ती आयोग का नाम : उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग (UKPSC)।
- विज्ञापन संख्या : ए-5/ई-3/डी.आर./कनिष्ठ सहायक /2022-23.
- रिक्त पदों की संख्या : 445 पद।
- पद का स्वरूप : समूह ‘ग’।
- नौकरी का प्रकार : उत्तराखंड सरकारी नौकरी।
- आवेदन करने की अवधि : 30 नवम्बर 2022 से 20 दिसम्बर 2022 तक।
- आवेदन का तरीका : ऑनलाइन।
- आधिकारिक वेबसाइट : www.psc.uk.gov.in
- नौकरी का स्थान : उत्तराखण्ड।
उत्तराखंड जूनियर असिस्टेंट वैकेंसी 2022 विवरण :
पद का नाम | रिक्त पद | वेतनमान |
कनिष्ठ सहायक (Junior Assistant) | 445 | ₹ 29200 – 92300/- (लेवल -5) |
Uttarakhand Junior Assistant Bharti 2022 के लिए पात्रता मानदंड :
शैक्षिक अर्हता : अभ्यर्थी को माध्यमिक शिक्षा परिषद् उत्तर प्रदेश/ उत्तराखण्ड शिक्षा एवं परीक्षा परिषद से इण्टरमीडिएट परीक्षा अथवा राज्यपाल द्वारा उसके समकक्ष मान्यता प्राप्त कोई अन्य परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए। अभ्यर्थी के पास हिंदी टंकण में 25 शब्द प्रति मिनट तथा अंग्रेजी टंकण में 4000 की-डिप्रेशन प्रति घंटा की गति और कम्प्यूटर में डाटा एंट्री के लिए 8000 की-डिप्रेशन से अधिक की विशुद्ध गति होनी चाहिए। इसकी अधिक जानकारी के लिए यूकेपीएससी द्वारा प्रकाशित अधिकृत भर्ती विज्ञापन को आवेदन से पूर्व अवश्य पढ़ें।
आयु सीमा (01 जुलाई 2022 को) : अभ्यर्थी की आयु 18 वर्ष से 42 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
राष्ट्रीयता : उम्मीदवार भारत का नागरिक होना चाहिए।
चयन प्रक्रिया : इस उत्तराखंड जूनियर असिस्टेंट रिक्रूटमेंट 2022 में उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और टंकण परीक्षण के आधार पर किया जायेगा।
आवेदन शुल्क : सभी आवेदकों को निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम (डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड और नेट बैंकिंग) से करना होगा। कैटेगरी वाइज आवेदन शुल्क निम्न प्रकार है :
कैटेगरी | देय शुल्क |
GEN, EWS और OBC उम्मीदवारों के लिए : | ₹ 176.55/- |
उत्तराखंड के SC/ ST उम्मीदवारों के लिए : | ₹ 86.55/- |
दिव्यांग (PH) अभ्यर्थियों के लिए : | ₹ 26.55/- |
UKPSC कनिष्ठ सहायक भर्ती 2022 हेतु आवेदन कैसे करें :
इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इस उत्तराखंड जूनियर असिस्टेंट भर्ती 2022 के लिए उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग की अधिकृत वेबसाइट (www.ukpsc.gov.in) के माध्यम से अथवा निम्नवत डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके निम्नलिखित तिथियों में ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।
UKPSC Junior Assistant Bharti 2022 – महत्वपूर्ण तिथियाँ :
- विज्ञापन प्रकाशन की तिथि : 30 नवम्बर 2022.
- ऑनलाइन आवेदन करने की प्रारम्भिक तिथि : 30 नवम्बर 2022.
- ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि : 20 दिसम्बर 2022.
- परीक्षा शुल्क ऑनलाइन भुगतान की अंतिम तिथि : 20 दिसम्बर 2022.
UKPSC Junior Assistant Vacancy 2022 Online Form – महत्वपूर्ण लिंक्स :
Important Links Area | |
विस्तृत भर्ती विज्ञापन लिंक | डाउनलोड करें |
ऑनलाइन आवेदन लिंक | अप्लाई करें |
पाठ्यक्रम डाउनलोड लिंक | यूकेपीएससी जूनियर असिस्टेंट सिलेबस 2022 |
सरकारी रोजगार अलर्ट के लिए गूगल न्यूज़ फॉलो करें | Google News |
सरकारी नौकरी डेली अपडेट हेतु टेलीग्राम ग्रुप से जुडें | Telegram Channel |
आधिकारिक वेबसाइट लिंक | विजिट करें |
महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश : उत्तराखंड के विभिन्न सरकारी विभागों में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे सभी भारतीय उम्मीदवारों जो उत्तराखण्ड के निवासी है से आग्रह किया जाता है कि इस उत्तराखंड कनिष्ठ सहायक भर्ती 2022 ( Uttarakhand Junior Assistant Bharti 2022 ) में अप्लाई करने से पूर्व आवश्यक जानकारी (शैक्षिणिक योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया, आवेदन शुल्क इत्यादि) का अधिकृत विज्ञापन के माध्यम से अच्छी तरह अवलोकन/ अध्ययन कर लें और फिर ध्यानपूर्वक आवेदन करें। अन्य UKPSC भर्ती 2022 की अधिक जानकारी के लिए कृपया, उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग की अधिकृत वेबसाइट (www.ukpsc.gov.in) विजिट करें।