Jharkhand CHO Bharti 2022 – झारखण्ड ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन सोसाइटी (JRHMS) ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अन्तर्गत एक वर्ष की अवधि के लिए कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर (सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी) के पदों पर संविदा आधारित नियुक्ति हेतु भर्ती विज्ञापन जारी किया है। जेआरएचएमएस द्वारा झारखण्ड सीएचओ भर्ती 2022 हेतु पात्र उम्मीदवारों ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किये जाते हैं। इस JRHMS सीएचओ भर्ती 2022 के तहत कुल 400 रिक्तियां प्रकशित की गयी हैं।
इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार इस झारखण्ड सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी भर्ती 2022 के लिए झारखण्ड ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन सोसाइटी की अधिकृत वेबसाइट (www.jrhms.jharkhand.gov.in) के माध्यम से 15 जून 2022 से 10 जुलाई 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस झारखण्ड एनएचएम सीएचओ भर्ती 2022 से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी जैसे रिक्त पदों की संख्या, पात्रता मापदंड, चयन प्रक्रिया, महत्वपूर्ण तिथियाँ और आवेदन प्रक्रिया इत्यादि निम्नवत है।
झारखण्ड सीएचओ भर्ती 2022 की जानकारी हिंदी में :
- सोसाइटी का नाम : झारखण्ड ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन सोसाइटी (JRHMS)।
- मिशन का नाम : राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, झारखण्ड सरकार।
- विज्ञापन संख्या : 01/2022/JRHMS-CHO-Integrated
- रिक्त पदों की कुल संख्या : 400 पोस्ट्स।
- नौकरी का प्रकार : झारखण्ड सरकारी नौकरी।
- आवेदन करने की अवधि : 15 जून 2022 से 10 जुलाई 2022 तक।
- आवेदन की प्रक्रिया : ऑनलाइन।
- आधिकारिक वेबसाइट : www.jrhms.jharkhand.gov.in
- नौकरी का स्थान : झारखण्ड।
झारखण्ड सीएचओ वैकेंसी 2022 विवरण :
पद का नाम | रिक्त पद | वेतनमान (सैलरी) |
कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर (CHO) | 400 | ₹ 25000/- |
श्रेणी-वार झारखण्ड सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी रिक्ति विवरण 2022 :
श्रेणी का नाम | रिक्त पद |
UR | 160 |
EWS | 40 |
BC-I | 32 |
BC-II | 24 |
SC | 40 |
ST | 140 |
कुल योग | 400 पद |
Jharkhand CHO Bharti 2022 के लिए पात्रता मापदंड :
शैक्षिक योग्यता : अभ्यर्थी को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/ संस्थान से बी.एस.सी. (नर्सिंग)/ पोस्ट बेसिक बी.एस.सी. (नर्सिंग) उत्तीर्ण तथा उसके के पास किसी मान्यता प्राप्त नर्सिंग कॉलेज से कम्युनिटी हेल्थ (सीपीसीएच) में इंटीग्रेटेड करिकुलम ऑफ सर्टिफिकट प्रोग्राम होना चाहिए। इसकी विस्तृत जानकारी के लिए अधिकृत भर्ती विज्ञापन अवश्य पढ़ें।
आयु सीमा (01 अगस्त 2021 को) : उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष होनी चाहिए। अधिकतम आयु सीमा के लिए आधिकारिक विज्ञापन देखें।
राष्ट्रीयता : उम्मीदवार को भारत का नागरिक होना चाहिए।
चयन प्रक्रिया : इस झारखण्ड सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी भर्ती 2022 में अभ्यर्थियों का चयन मेरिट सूचि के आधार पर किया जायेगा।
आवेदन शुल्क : कोई आवेदन शुल्क नहीं है।
JRHMS सीएचओ भर्ती 2022 के लिए आवेदन कैसे करें :
इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार इस झारखण्ड सीएचओ भर्ती 2022 के लिए जेआरएचएमएस की अधिकृत वेबसाइट (www.jrhms.jharkhand.gov.in) के माध्यम से अथवा निम्नवत डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके निम्नलिखित निर्धारित तारीखों में ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
JRHMS CHO Bharti 2022 – महत्वपूर्ण तिथियां :
- ऑनलाइन आवेदन प्रारम्भ होने की तिथि : 15 जून 2022.
- ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि : 10 जुलाई 2022.
JRHMS CHO Vacancy 2022 Online Form – आवश्यक लिंक्स :
Important Links Area | |
अधिकृत विज्ञापन लिंक | डाउनलोड करें |
ऑनलाइन आवेदन लिंक | अप्लाई करें |
सरकारी रोजगार अलर्ट के लिए गूगल न्यूज़ फॉलो करें | Google News |
सरकारी नौकरी डेली अपडेट हेतु टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें | Telegram Channel |
आधिकारिक वेबसाइट लिंक | विजिट करें |
महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश : झारखण्ड स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग में संविदा नौकरी की तलाश कर रहे झारखण्ड के मूल निवासी अभ्यर्थियों से आग्रह किया जाता है कि इस झारखण्ड एनएचएम सीएचओ भर्ती 2022 ( Jharkhand CHO Bharti 2022 ) में अप्लाई करने से पूर्व आवश्यक जानकारी (शैक्षिणिक योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया, आवेदन शुल्क इत्यादि) का आधिकारिक विज्ञापन के माध्यम से अच्छी तरह अवलोकन/ अध्ययन कर लें और फिर ध्यानपूर्वक आवेदन करें। अन्य JRHMS भर्ती 2022 की जानकारी के लिए विभागीय (www.jrhms.jharkhand.gov.in) विजिट करें।