यूपी टीजीटी पीजीटी शिक्षक भर्ती 2022 – UPSESSB 4163 TGT PGT वैकेंसी रिक्रूटमेंट हेतु आवेदन करें। अंतिम तिथि 10 जुलाई 2022

UP TGT PGT Shikshak Bharti 2022 – उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड (UPSESSB) ने साढ़े चार हजार से अधिक सहायता प्राप्त अशासकीय माध्यमिक विद्यालयों में प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (टीजीटी) एवं प्रवक्ता संवर्ग (पीजीटी) के पदों पर भर्ती हेतु विज्ञापन जारी कर दिया है। यूपीएसईएसएसबी द्वारा यूपी टीजीटी पीजीटी शिक्षक भर्ती 2022 के लिए योग्य महिला एवं पुरुष उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किये जाते हैं। इस यूपी टीजीटी पीजीटी भर्ती 2022 के तहत विभिन्न विषयों के कुल 4163 रिक्तियां अधिसूचित की गयी है, जिनमें 3539 पद प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (टीजीटी) तथा 624 पद प्रवक्ता (पीजीटी) के शामिल हैं।

इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इस यूपी टीजीटी पीजीटी रिक्रूटमेंट 2022 के लिए यूपीएसईएसएसबी की अधिकृत वेबसाइट (www.upsessb.org) के माध्यम से 09 जून 2022 से 16 जुलाई 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। इस UPSESSB टीजीटी पीजीटी भर्ती 2022 से जुड़ी अन्य जानकारी जैसे रिक्तियों की संख्या, शैक्षणिक अर्हता, चयन प्रक्रिया, आवेदन की तिथि, आवेदन का तरीका इत्यादि निम्नवत है।

सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए एक सुनहरा अवसर है, जिसमें अनेक अभ्यर्थी इस यूपीएसईएसएसबी टीजीटी पीजीटी शिक्षक भर्ती 2022 (UPSESSB TGT PGT Bharti 2022) के तहत उत्तर प्रदेश शिक्षा विभाग में अपना उज्जवल करियर बना सकते है।

New RRH एनवीएस टीजीटी पीजीटी भर्ती 2022 – NVS 1616 शिक्षक वैकेंसी हेतु आवेदन करें। (Closing Date 22 July 2022)

उत्तर प्रदेश टीजीटी पीजीटी शिक्षक भर्ती 2022 लेटेस्ट न्यूज़

नवीनतम अपडेट 09 जून 2022 को : उ0प्र0 माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड (UPSESSB) ने प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (टीजीटी) एवं प्रवक्ता संवर्ग (पीजीटी) के 4163 पदों पर भर्ती हेतु विज्ञापन बुधवार को जारी कर दिया है। इस UPSESSB टीजीटी पीजीटी भर्ती 2022 के ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया बृहस्पतिवार यानि 09 जून 2022 से प्रारम्भ होगी। अधिक जानकारी के लिए अमर उजाला न्यूज़ कटिंग के माध्यम से पूरी न्यूज़ (UP TGT PGT Bharti Latest News in Hindi) पढ़ें।

यूपी टीजीटी पीजीटी वैकेंसी 2022 न्यूज़
Source : Amarujala.com

 

यूपी टीजीटी पीजीटी शिक्षक भर्ती 2022 की जानकारी हिंदी में :

  • विभाग का नाम : उत्तर प्रदेश शिक्षा विभाग।
  • चयन बोर्ड का नाम : उ.प्र. माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड।
  • विज्ञापन संख्या : 01/2022 प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक | 02/2022 प्रवक्ता
  • रिक्त पदों की संख्या : 4163 पोस्ट्स।
  • नौकरी का प्रकार : यूपी स्टेट गवर्नमेंट जॉब्स
  • आवेदन का तरीका : ऑनलाइन।
  • आधिकारिक वेबसाइट : www.upsessb.org
  • नौकरी का स्थान : उत्तर प्रदेश।

यूपी टीजीटी पीजीटी रिक्तियों 2022 का विवरण :

पोस्ट का नाम रिक्तियों की संख्या वेतनमान (सैलरी)
प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (TGT) 3539 ₹ 44900 – 142400/- + ग्रेड पे 4600/-
प्रवक्ता (PGT) 624 ₹ 47600 – 151100/- + ग्रेड पे 4800/-
कुल रिक्तियों की संख्या 4163 पोस्ट्स

विषयवार यूपी टीजीटी वैकेंसी 2022 विवरण :

विषय का नाम पुरुष महिला
हिंदी 509 48
गणित 508 25
गृह विज्ञान 139 40
उर्दू 12 01
अंग्रेजी 511 46
कला 132 16
सामाजिक विज्ञान 337 46
संस्कृत 264 27
विज्ञान 499 41
वाणिज्य 38 00
कृषि 47 00
जीव विज्ञान 49 01
शारीरिक शिक्षा 157 13
संगीत वादन 04 06
संगीत गायन 07 16
योग 3213 326

विषयवार यूपी पीजीटी वैकेंसी 2022 विवरण :

विषय का नाम पुरुष महिला
हिंदी 81 04
गणित 22 00
गृह विज्ञान 00 06
अर्थशास्त्र 54 06
इतिहास 14 07
अंग्रेजी 62 14
कला 08 06
नागरिक शास्त्र 30 05
भूगोल 51 01
मनो विज्ञान 07 05
शिक्षा शास्त्र 08 02
समाज शास्त्र 22 02
संस्कृत 40 12
जीव विज्ञान 47 03
भौतिक विज्ञान 38 02
रसायन विज्ञान 39 00
वाणिज्य 14 00
कृषि 12 00
योग 549 75

यूपी टीजीटी पीजीटी शिक्षक भर्ती 2022 के लिए पात्रता मानदंड :

UP TGT PGT Shikshak Jobs 2022 के लिए शैक्षणिक योग्यता :

  • टीजीटी के लिए : आवेदक के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/ संस्थान से स्नातक डिग्री और बी.एड. या अन्य समकक्ष प्रशिक्षण प्रमाणपत्र होना चाहिए।
  • पीजीटी के लिए : उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी सम्बंधित विषय में मास्टर डिग्री तथा बी.एड. की उपाधि होनी चाहिए।
  • शैक्षणिक योग्यता की विस्तृत जानकारी के लिए नीचे दिए गए आधिकारिक भर्ती विज्ञापन को देखें।

आयु सीमा (01.07.2022 को) : उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष से कम नहीं होनी चाहिए।

राष्ट्रीयता : भारतीय।

UPSESSB चयन प्रक्रिया : इस UP TGT PGT Bharti 2022 में उक्त पदों पर अभ्यर्थी का चयन लिखित परीक्षा और व्यक्तिगत साक्षात्कार के आधार पर किया जायेगा। चयन प्रक्रिया की अधिक जानकारी हेतु आगामी विज्ञापन का इंतजार करें।

आवेदन शुल्क : सभी आवेदकों को नॉन रिफंडेबल परीक्षा शुल्क का भुगतान ऑनलाइन (डेबिट कार्ड/ क्रेडिट कार्ड/ नेट-बैंकिंग या ई-चालान) माध्यम से करना होगा। श्रेणी वार परीक्षा शुल्क निम्नवत तालिका में दिया गया है….

आवेदन शुल्क विवरण
GEN/OBC श्रेणी के लिए : ₹ 750/-
SC श्रेणी के लिए : ₹ 450/-
ST श्रेणी के लिए : ₹ 250/-

यूपी टीजीटी पीजीटी शिक्षक भर्ती 2022 के लिए आवेदन कैसे करें :

इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इस UP TGT PGT Shikshak Bharti 2022 के लिए यूपीएसईएसबी की आधिकारिक वेबसाइट (www.upsessb.org) के माध्यम से या निम्नवत डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके निम्नवत निर्धारित तिथियों में ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

यूपी टीजीटी पीजीटी शिक्षक वैकेंसी 2022 – महत्वपूर्ण तिथियां :

  • ऑनलाइन आवेदन हेतु पंजीकरण प्रारम्भ होने की तिथि (भाग -1) : 09 जून 2022.
  • ऑनलाइन आवेदन हेतु पंजीकरण करने की अंतिम तिथि (भाग -1) : 10 जुलाई 2022.
  • ऑनलाइन आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि : 13 जुलाई 2022.
  • ऑनलाइन आवेदन हेतु सबमिट करने की अंतिम तिथि (भाग -2) : 16 जुलाई 2022.
  • लिखित परीक्षा की अस्थायी तारीख : अपडेट लेटर।

यूपी टीजीटी पीजीटी भर्ती ऑनलाइन फॉर्म 2022 – आवश्यक लिंक्स :

Important Links Area
अंतिम तिथि विस्तारित सूचना लिंक डाउनलोड करें
अधिकृत विज्ञप्ति लिंक डाउनलोड करें
विस्तृत विज्ञापन लिंक TGT | PGT
ऑनलाइन आवेदन लिंक अप्लाई करें (Active Now)
सिलेबस डाउनलोड लिंक यूपी टीजीटी पीजीटी सिलेबस 2022
सरकारी रोजगार अपडेट के लिए रजिस्टर करें Free Job Alert
सरकारी नौकरी डेली अपडेट हेतु टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ें Telegram Channel
आधिकारिक वेबसाइट लिंक विजिट करें

महत्वपूर्ण निर्देश : उत्तर प्रदेश शिक्षा विभाग में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे सभी भारतीय उम्मीदवारों जो उत्तर प्रदेश के मूल निवासी है, उनसे आग्रह किया जाता है कि इस यूपी टीजीटी पीजीटी शिक्षक भर्ती 2022 ( UPSESSB TGT PGT Bharti 2022 ) में अप्लाई करने से पूर्व आवश्यक जानकारी (शैक्षिणिक योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया, आवेदन शुल्क इत्यादि) का आधिकारिक विज्ञापन के माध्यम से अच्छी तरह अवलोकन कर लें और तत्पश्चात् ध्यानपूर्वक आवेदन करें।

Leave a Comment

DMCA.com Protection Status