झारखण्ड होम गार्ड भर्ती 2022 – 861 गृह रक्षक वैकेंसी रिक्रूटमेंट हेतु आवेदन करें। अंतिम तिथि 20 & 23 सितम्बर 2022
Jharkhand Home Guard Bharti 2022 – झारखण्ड गृह रक्षा वाहिनी ने खूँटी एवं गुमला जिले में गृह रक्षक (होम गार्ड) के नामांकन के लिए पृथक -पृथक विज्ञापन जारी किये है। वाहिनी द्वारा झारखण्ड होम गार्ड भर्ती 2022 के लिए सुयोग्य उम्मीदवारों से विहित प्रपत्र में आवेदन आमंत्रित किये जाते हैं। इस झारखण्ड गृह रक्षक भर्ती 2022 के तहत कुल 861 रिक्तियां प्रकाशित की गयीं हैं, जिनमें 491 पद खूँटी जिला तथा 370 पद गुमला जिला के लिए निर्धारित हैं।
इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इस झारखण्ड होम गार्ड रिक्रूटमेंट 2022 के लिए ऑफलाइन माध्यम से निम्नलिखित निर्धारित दिनांकों में आवेदन कर सकते है। इस झारखण्ड होमगार्ड भर्ती 2022 से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी जैसे रिक्तियों की संख्या, चयन प्रक्रिया, आवेदन शुल्क, आवेदन का तरीका इत्यादि की जानकारी निम्नवत है।
झारखण्ड होम गार्ड भर्ती 2022 की जानकारी हिंदी में :
- संगठन का नाम : झारखण्ड गृह रक्षा वाहिनी।
- विज्ञापन संख्या : 01/2022.
- रिक्त पदों की कुल संख्या : 861 पद।
- पद का नाम : गृह रक्षक (होमगार्ड)।
- नौकरी का प्रकार : झारखण्ड सरकारी नौकरी।
- आवेदन की तिथि (खूँटी) : 02 सितम्बर 2022 से 20 सितम्बर 2022 तक।
- आवेदन की तिथि (गुमला) : 07 सितम्बर 2022 से 23 सितम्बर 2022 तक।
- आवेदन का तरीका : ऑफलाइन।
- अधिकृत वेबसाइट : www.jharkhand.gov.in
- नौकरी का स्थान : झारखण्ड (खूँटी एवं गुमला)।
झारखण्ड होम गार्ड वैकेंसी 2022 विवरण :
पद का नाम | रिक्त पद | वेतनमान |
ग्रामीण गृह रक्षक | 792 | ₹ 15000 – 25000/- प्रति माह |
शहरी गृह रक्षक | 47 | |
शहरी तकनीकी गृह रक्षक | 22 | |
कुल योग | 861 पद |
जिले-वार झारखण्ड गृह रक्षक रिक्ति विवरण 2022 :
पद का नाम | खूँटी | गुमला | ||
महिला | पुरुष | महिला | पुरुष | |
ग्रामीण गृह रक्षक | 223 | 223 | 170 | 176 |
शहरी गृह रक्षक | 11 | 12 | 11 | 13 |
शहरी तकनीकी गृह रक्षक | 11 | 11 | 00 | 0 |
Jharkhand Home Guard Bharti 2022 के लिए पात्रता मापदंड :
झारखण्ड होम गार्ड नौकरी के लिए शैक्षिक योग्यता :
- ग्रामीण गृह रक्षक के लिए : न्यूनतम 7 वीं उत्तीर्ण।
- शहरी गृह रक्षक के लिए : न्यूनतम मैट्रिक उत्तीर्ण।
आवासीय : अभ्यर्थी को सम्बंधित जिले के प्रखण्ड एवं शहरी क्षेत्र का सामान्य निवासी होना चाहिए।
आयु सीमा (01 जनवरी 2022 को) : अभ्यर्थी की आयु 19 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
राष्ट्रीयता : उम्मीदवार भारत का नागरिक होना चाहिए।
चयन प्रक्रिया : इस झारखण्ड होम गार्ड रिक्रूटमेंट 2022 में अभ्यर्थी का चयन शारीरिक जांच परीक्षा, हिंदी लेखन क्षमता परीक्षा, तकनीकी दक्षता परीक्षा तथा दस्तावेज सत्यापन के आधार पर किया जायेगा। इसकी विस्तृत जानकारी के लिए अधिकृत विज्ञापन देखें।
आवेदन शुल्क : कोई आवेदन नहीं है।
झारखण्ड गृह रक्षक भर्ती 2022 के लिए आवेदन कैसे करें :
इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों को झारखण्ड होम गार्ड भर्ती 2022 हेतु विहित प्रपत्र में आवेदन पूरी तरह भरकर सभी वांछित अनुलग्नकों के साथ स्वता जाकर सम्बंधित कार्यालय में जमा कर सकते है। आवेदन निबंधित डाक/ स्पीड पोस्ट के द्वारा भी सम्बंधित पते पर भेजा जा सकता है।
Jharkhand Grah Rakhsak Bharti 2022 – महत्वपूर्ण तिथियां :
खूँटी जिला के लिए | |
आवेदन जमा करने की प्रारंभ तिथि : | 02 सितम्बर 2022. |
आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि : | 20 सितम्बर 2022. |
गुमला जिला के लिए | |
आवेदन जमा करने की प्रारंभ तिथि : | 07 सितम्बर 2022. |
आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि : | 23 सितम्बर 2022. |
Jharkhand Home Guard Vacancy 2022 Online Form – महत्वपूर्ण लिंक्स :
Important Links Area | |
भर्ती विज्ञापन डाउनलोड लिंक | खूँटी || गुमला |
आवेदन पत्र डाउनलोड लिंक | ग्रामीण गृह रक्षक || शहरी गृह रक्षक |
सरकारी नौकरी डेली अपडेट हेतु टेलीग्राम ग्रुप से जुडें | Telegram Channel |
सरकारी रोजगार अलर्ट के लिए गूगल न्यूज़ फॉलो करें | Google News |
आधिकारिक वेबसाइट लिंक | विजिट करें |
महत्वपूर्ण निर्देश : सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे सभी भारतीय उम्मीदवारों जो झारखण्ड के मूल निवासी है, उनसे अनुरोध किया जाता है कि इस झारखण्ड होमगार्ड भर्ती 2022 ( Jharkhand Home Guard Bharti 2022 ) में अप्लाई करने से पूर्व आवश्यक जानकारी (शैक्षिणिक योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया, आवेदन शुल्क इत्यादि) का आधिकारिक विज्ञापन के माध्यम से अच्छी तरह अवलोकन/ अध्ययन कर लें और फिर ध्यानपूर्वक आवेदन करें।