यूपी उद्यमी मित्र भर्ती 2023 – 105 उद्यमी मित्र पदों पर नियुक्ति हेतु आवेदन करें। अंतिम तिथि 09 मार्च 2023

UP Udyami Mitra Bharti 2023 – उत्तर प्रदेश राज्य सरकार (योगी सरकार) ने मुख्यमंत्री उद्यमी मित्र योजना के अन्तर्गत एक वर्ष के अनुबंध के आधार पर उद्यमी मित्र पदों पर नियुक्ति हेतु विज्ञापन जारी कर दिया है। यूपी गवर्नमेंट (यूपी इन्वेस्ट) द्वारा यूपी उद्यमी मित्र भर्ती 2023 हेतु सुयोग्य अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किये जाते है। इस उत्तर प्रदेश उद्यमी मित्र भर्ती 2023 के तहत कुल 105 पदों पर भर्ती की जाएगी, जिनमें 70 पद जनपदों के लिए, 10 पद इन्वेस्ट यूपी कार्यालय तथा 25 पद औद्योगिक विकास प्राधिकरण के लिए निर्धारित हैं।

इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इस यूपी उद्यमी मित्र वैकेंसी 2023 के लिए उद्यमी मित्र ऑनलाइन पोर्टल (https://oims.org.in/App/) पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। इस उप्र उद्यमी मित्र भर्ती 2023 से जुड़ी अतिरिक्त जानकारी जैसे रिक्तियों की संख्या, शैक्षणिक अर्हता, चयन प्रक्रिया, आवेदन का तरीका इत्यादि निम्नवत है।

यूपी उद्यमी मित्र भर्ती 2023 की जानकारी हिंदी में :

  • विभाग का नाम : अवस्थापना एवं औधोगिक विकास विभाग, उ.प्र. सरकार।
  • योजना का नाम : मुख्यमंत्री उद्यमी मित्र योजना।
  • विज्ञापन संख्या : आई.यू.पी./ उद्यमी मित्र/2022-23.
  • रिक्त पदों की संख्या : 105 पद।
  • नौकरी का प्रकार : यूपी सरकारी नौकरी | संविदा नौकरी
  • आवेदन करने की अवधि : 15 फरवरी से 09 मार्च 2023 तक।
  • आवेदन का तरीका : ऑनलाइन।
  • आधिकारिक वेबसाइट : www.invest.up.gov.in
  • नौकरी का स्थान : उत्तर प्रदेश।

यूपी उद्यमी मित्र वैकेंसी 2023 विवरण :

पोस्ट का नाम रिक्त पद वेतनमान (सैलरी)
उद्यमी मित्र (Udyami Mitra) 105 ₹ 70,000/- प्रति माह

UP Udyami Mitra Bharti 2023 के लिए पात्रता मानदंड :

शैक्षणिक योग्यता : अभ्यर्थी को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय / संस्थान से न्यूनतम 60% अंकों के साथ व्यवसाय प्रशासन में स्नातकोत्तर (MBA) उत्तीर्ण, हिंदी तथा अंग्रेजी में बोलने के साथ टंकण कार्य प्रवीणता, कंप्यूटर का उपयोग करने में निपुण तथा माइक्रोसॉफ़्ट (वर्ड, एक्सेल तथा पीपीटी ) में कार्य करने का अनुभव होना चाहिए।

उम्र सीमा : उम्मीदवार की न्यूनतम 18 वर्ष एवं अधिकतम 40 वर्ष की आयु पूर्ण होनी चाहिए।

राष्ट्रीयता : उम्मीदवार को भारत का नागरिक होना चाहिए।

चयन प्रक्रिया : इस उत्तर प्रदेश उद्यमी मित्र भर्ती 2023 में उम्मीदवार का चयन शैक्षणिक योग्यता तथा कार्यानुभव के आधार पर अंक प्रदान किये जायेंगे तथा व्यक्तिगत साक्षात्कार एवं कंप्यूटर टेस्ट के मूल्यांकन के प्राप्तांक के आधार पर किया जायेगा।

आवेदन शुल्क : कोई आवेदन शुल्क नहीं है।

यूपी उद्यमी मित्र वैकेंसी 2023 के लिए आवेदन कैसे करें :

इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इस यूपी उद्यमी मित्र भर्ती 2023 हेतु राज्य सरकार द्वारा जारी आधिकारिक वेबसाइट (https://oims.org.in/App/) के माध्यम से अथवा निम्नवत डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके निम्नवत प्रस्तावित तिथियों में ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

UP Udyami Mitra Bharti 2023 – महत्वपूर्ण तिथियां :

  • ऑनलाइन आवेदन  शुरू होने की तिथि : 15 फरवरी 2023.
  • ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि : 09  मार्च 2023.

UP Udyami Mitra Vacancy 2023 Online Form – आवश्यक लिंक्स :

Important Links Area
आधिकारिक विज्ञापन लिंक डाउनलोड करें
ऑनलाइन आवेदन लिंक अप्लाई करें
शासनादेश (GO) लिंक डाउनलोड करें
सरकारी रोजगार अलर्ट के लिए गूगल न्यूज़ फॉलो करें Google News
सरकारी नौकरी डेली अपडेट हेतु टेलीग्राम ग्रुप फॉलो करें Telegram Channel
आधिकारिक वेबसाइट लिंक विजिट करें

महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश : उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे सभी भारतीय उम्मीदवारों से आग्रह किया जाता है कि इस उप्र उद्यमी मित्र भर्ती 2023 ( UP Udyami Mitra Bharti 2023 ) में अप्लाई करने से पूर्व आवश्यक जानकारी (शैक्षिणिक योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया, आवेदन शुल्क इत्यादि) का आधिकारिक विज्ञापन के माध्यम से अच्छी तरह अवलोकन कर लें और फिर ध्यानपूर्वक आवेदन करें। अभ्यर्थी इसकी अधिक जानकारी हेतु यूपी इन्वेस्ट की ऑफिशियल वेबसाइट यानि www.invest.up.gov.in विजिट करें।

Leave a Comment

DMCA.com Protection Status