कर्मचारी भविष्य निधि संगठन भर्ती 2023 – EPFO 2859 स्टेनोग्राफर एवं सोशल सिक्योरिटी असिस्टेंट वैकेंसी हेतु आवेदन करें। अंतिम तिथि 26 अप्रैल 2023

Karmchari Bhavishya Nidhi Sangathan Bharti 2023 – कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने ग्रुप-C के अन्तर्गत स्टेनोग्राफर एवं सोशल सिक्योरिटी असिस्टेंट (SSA) के पदों पर भर्ती हेतु अलग-2 विज्ञापन जारी किया है। ईपीएफओ द्वारा कर्मचारी भविष्य निधि संगठन भर्ती 2023 के लिए पात्र अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किये जाते है। इस EPFO भर्ती 2023 के तहत कुल 2859 रिक्तियां अधिसूचित की गयीं है, जिनमें 185 पद स्टेनोग्राफर एवं 2674 पद सोशल सिक्योरिटी असिस्टेंट के शामिल है।

इच्छुक एवं योग्य अभ्यर्थी इस कर्मचारी भविष्य निधि संगठन वैकेंसी 2023 के लिए ईपीएफओ की अधिकृत वेबसाइट (www.epfindia.gov.in) के माध्यम से 27 मार्च 2023 से 26 अप्रैल 2023 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस ईपीएफओ भर्ती 2023 से जुड़ी अन्य महत्वपूर्ण जानकारी जैसे रिक्तियों की संख्या, शैक्षणिक अर्हता, चयन प्रक्रिया, आवेदन की तिथि, आवेदन का तरीका इत्यादि निम्नवत है।

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन भर्ती 2023 की जानकारी हिंदी में :

  • संगठन का नाम : कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO)।
  • परीक्षा आयोजक का नाम : राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA)।
  • मंत्रालय का नाम : शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार।
  • रिक्त पदों की संख्या : 2859 पद।
  • नौकरी का प्रकार : सेन्ट्रल गवर्नमटें जॉब्स
  • आवेदन की तिथि : 27 मार्च 2023 से 26 अप्रैल 2023 तक।
  • आवेदन का तरीका : ऑनलाइन।
  • अधिकृत वेबसाइट : www.epfindia.gov.in
  • नौकरी का स्थान : सम्पूर्ण भारत में।

पद-वार कर्मचारी भविष्य निधि संगठन वैकेंसी 2023 विवरण :

पद का नाम रिक्त पद वेतनमान
स्टेनोग्राफर (Stenographer) 185 ₹ 25,500 – 81,100/- (लेवल-4)
सोशल सिक्योरिटी असिस्टेंट (SSA) 2674 ₹ 29,200 – 92,300/- (लेवल-5)
कुल योग 2859 पद

श्रेणी-वार EPFO वैकेंसी 2023 विवरण :

श्रेणी का नाम स्टेनोग्राफर सोशल सिक्योरिटी असिस्टेंट
UR 74 999
EWS 19 529
OBC 50 514
SC 28 359
ST 14 273
कुल योग 185 2674

Karmchari Bhavishya Nidhi Sangathan Bharti 2023 के लिए पात्रता मानदंड :

ईपीएफओ जॉब्स के लिए शैक्षणिक योग्यता :

  • स्टेनोग्राफर पोस्ट के लिए : उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं उत्तीर्ण तथा उसके पास आशुलिपि में हिंदी और अंग्रेजी में टाइपिंग स्पीड क्रमशः 30 WPM तथा 35 WPM होना चाहिए।
  • सामाजिक सुरक्षा सहायक (SSA) पोस्ट के लिए : किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री तथा हिंदी और अंग्रेजी में टाइपिंग स्पीड क्रमशः 30 WPM तथा 35 WPM होनी चाहिए।
  • इसकी विस्तृत जानकारी के लिए अधिकृत भर्ती विज्ञापन देखें।

आयु सीमा (26 अप्रैल 2023 को) : उम्मीदवार की आयु 18 से 27 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

राष्ट्रीयता : अभ्यर्थी भारत का नागरिक हो।

चयन प्रक्रिया : इस EPFO भर्ती 2023 में उक्त पदों पर उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT), टाइपिंग टेस्ट एवं दस्तावेज सत्यापन के आधार पर किया जायेगा। इसकी स्पष्ट जानकारी के लिए अधिकृत भर्ती विज्ञापन ध्यानपूर्वक पढ़ें।

आवेदन शुल्क : जनरल, ओबीसी एवं ईडब्ल्यूएस श्रेणी के आवेदकों को निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा। श्रेणी-वार एप्लीकेशन फीस निम्न प्रकार है :

कैटेगरी देय शुल्क
अन्य सभी श्रेणियों के लिए ₹ 700/-
एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी/महिला उम्मीदवारों/भूतपूर्व सैनिकों के लिए Nill

EPFO भर्ती 2023 हेतु आवेदन कैसे करें :

इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इस कर्मचारी भविष्य निधि संगठन भर्ती 2023 हेतु ईपीएफओ की अधिकृत वेबसाइट (www.epfindia.gov.in) के माध्यम से निम्नलिखित निर्धारित तिथियों में ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

EPFO Stenographer & SSA Bharti 2023 – महत्वपूर्ण तिथियां :

  • ऑनलाइन आवेदन करने की प्रारंभिक तिथि : 27 मार्च 2023.
  • ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि : 26 अप्रैल 2023.
  • आवेदन शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि : 26 अप्रैल 2023.
  • आवेदन पत्र के विवरण में सुधार की अवधि : 27 – 28 अप्रैल 2023.

Karmchari Bhavishya Nidhi Sangathan Vacancy 2023 – आवश्यक लिंक्स :

Important Links Area
विस्तृत विज्ञापन डाउनलोड लिंक Stenographer || SSA
ऑनलाइन आवेदन लिंक Stenographer || SSA
सरकारी नौकरी डेली अपडेट हेतु टेलीग्राम ग्रुप से जुडें Telegram Group
सरकारी रोजगार अलर्ट के लिए गूगल न्यूज़ फॉलो करें Google News
आधिकारिक वेबसाइट लिंक विजिट करें
नवीनतम सरकारी भर्ती लिंक Rojgar Result

महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश : कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे सभी योग्य भारतीय उम्मीदवारों से आग्रह किया जाता है कि इस ईपीएफओ भर्ती 2023 ( Karmchari Bhavishya Nidhi Sangathan Bharti 2023 ) में अप्लाई करने से पूर्व आवश्यक जानकारी (शैक्षिणिक योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया, आवेदन शुल्क इत्यादि) का अधिकृत भर्ती विज्ञापन के माध्यम से अच्छी तरह अवलोकन/ अध्ययन कर लें और फिर ध्यानपूर्वक आवेदन करें। EPFO भर्ती 2023 की अधिक जानकारी के लिए कृपया, कर्मचारी भविष्य निधि संगठन की अधिकृत वेबसाइट (www.epfindia.gov.in) विजिट करें।

Leave a Comment

DMCA.com Protection Status