एलआईसी असिस्टेंट भर्ती 2019 | LIC – 8500 सहायक (लिपिक) के पदों के लिए आवेदन करें। अंतिम तिथि 01 अक्टूबर 2019

LIC Assistant Bharti 2019 – भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) ने हाल ही में एक रिक्रूटमेंट विज्ञापन जारी कर सुयोग्य उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए है। आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार एलआईसी में असिस्टेंट (क्लर्क) के 8500 पदों पर भर्ती निकली है। यह एक नौकरी की तलाश कर रहे योग्य युवाओं के लिए सुनहरा अवसर हो सकता है। भारतीय जीवन बीमा निगम इस एलआईसी असिस्टेंट भर्ती 2019 के तहत पुरे भारत के सभी मंडलों में लिपिकीय स्टाफ जैसे कैशियर, सिंगल विंडो ऑपरेटर, कस्टुमर सर्विस एग्जिक्यूटिव आदि सहित अन्य लिपिकीय कार्यों हेतु सहायक के पदों पर बम्पर नियुक्तियां करने जा रहा है। चयनित उम्मीदवारों को भारत किसी भी राज्य में तैनात किया जा सकता है। इस एलआईसी सहायक भर्ती 2019 से सम्बंधित अतिरिक्त जानकारी जैसे पदों की संख्या, शैक्षणिक योग्यता, चयन प्रक्रिया, एप्लीकेशन फीस और इत्यादि निचे आर्टिकल में गई गयी है।

एलआईसी असिस्टेंट भर्ती 2019 की जानकारी हिंदी में :

  • आर्गेनाइजेशन का नाम : भारतीय जीवन बीमा निगम।
  • रिक्तियों की संख्या : 8500 पोस्ट्स।
  • पद का नाम : असिस्टेंट (क्लर्क)
  • नौकरी का प्रकार : अर्ध सरकारी नौकरी
  • आवेदन की तिथि : 17 सितम्बर से 01 अक्टूबर 2019 तक।
  • आवेदन की प्रक्रिया : ऑनलाइन।
  • आधिकारिक वेबसाइट : www.licindia.in
  • नौकरी का स्थान : पुरे भारत में।

LIC Assistant Vacancy 2019 का विवरण :

पद का नाम रिक्तियों की संख्या वेतनमान (सैलरी)
असिस्टेंट (क्लर्क) 8500 रु. 14,435/- (प्रति माह )

एलआईसी असिस्टेंट भर्ती 2019 के लिए पात्रता मानदंड :

एलआईसी सहायक भर्ती 2019 के लिए शैक्षणिक योग्यता : उक्त पदों पर नियुक्ति हेतु आवेदक के पास किसी मान्यता प्राप्त भारतीय विश्वविद्यालय / संस्थान से किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री (10 +2 + 3 पैटर्न) होनी चाहिए।

Note : किसी भी समकक्ष शैक्षणिक योग्यता को पात्र नहीं माना जायेगा।

आयु सीमा (01 सितम्बर 2019 को) : इस भर्ती में अप्लाई करने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष तथा अधिकतम आयु 30 वर्ष निर्धारित की गयी है। ऊपरी आयु सीमा छूट निम्नानुसार होगी :

  • SC/ST के लिए : 5 वर्ष।
  • OBC के लिए : 3 वर्ष।
  • बेंचमार्क दिव्यंजन (अनारक्षित) के लिए : 10 वर्ष।
  • बेंचमार्क दिव्यंजन (SC/ST) के लिए : 15 वर्ष।

राष्ट्रीयता : आवेदक को भारत का नागरिक होना चाहिए।

एलआईसी नौकरी चयन प्रक्रिया : इस भर्ती (LIC Assistant Bharti 2019) में उम्मीदवारों का चयन प्रारंभिक ऑनलाइन परीक्षा और मुख्य ऑनलाइन परीक्षा तथा उसके बाद प्री-रिक्रूटमेंट मेडिकल परीक्षा के आधार पर किया जायेगा।

आवेदन शुल्क : आवेदकों को आवेदन शुल्क/ सूचना शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से निम्नानुसार करना होगा :

SC/ST/PWD उम्मीदवारों के लिए : रु. 85 मात्र।
अन्य सभी उम्मीदवारों के लिए : रु. 510 मात्र।

एलआईसी असिस्टेंट भर्ती 2019 के लिए आवेदन कैसे करें :

इच्छुक और एलिजिबल उम्मीदवार एलआईसी सहायक भर्ती 2019 हेतु ऑनलाइन आवेदन  LIC की आधिकारिक वेबसाइट (www.licindia.in) के माध्यम से  17 सितम्बर से 01 अक्टूबर 2019 तक कर सकते हैं।

ऑनलाइन आवेदन के लिए संक्षिप्त दिशा निर्देश / प्रक्रिया :

  • आवेदन पंजीकरण।
  • शुल्क का भुगतान।
  • दस्तावेज स्कैन और अपलोड करें।

एलआईसी सहायक वैकेंसी 2019 – महत्वपूर्ण तिथियां :

  • ऑनलाइन आवेदन जमा करने की प्रारंभिक तिथि : 17 सितंबर 2019.
  • ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि : 01 अक्टूबर 2019.
  • शुल्क की भुगतान की अंतिम तिथि : 01 अक्टूबर 2019.
  • ऑनलाइन परीक्षा की तिथियां – प्रारंभिक (अस्थायी) : 21 और 22 अक्टूबर 2019.

एलआईसी असिस्टेंट वैकेंसी 2019 – महत्वपूर्ण लिंक :

आधिकारिक विज्ञापन लिंक डाउनलोड करें
ऑनलाइन आवेदन लिंक रजिस्ट्रेशन | लॉगिन
आधिकारिक वेबसाइट लिंक यहाँ क्लिक करें

महत्वपूर्ण दिशानिर्देश : रोजगार की तलाश कर रहे भारतीय उम्मीदवारों से अनुरोध किया जाता है कि ऑनलाइन आवेदन करने से पहले, एलआईसी असिस्टेंट भर्ती 2019 (LIC Assistant Bharti 2019) के आधिकारिक विज्ञापन की जांच कर लें ताकि आवेदन करने में कोई त्रुटि न हो।

Leave a Comment

DMCA.com Protection Status