हिमाचल प्रदेश पटवारी भर्ती 2019 | 1195 पटवारियों के रिक्त पदों पर भर्ती हेतु आवेदन करें। अंतिम तिथि 30 सितंबर 2019

Himachal Pradesh Patwari Bharti 2019 – राजस्व विभाग, हिमाचल प्रदेश सरकार ने प्रदेश में जिलों (मोहाल) और बंदोबस्त विभाग में अनुबंध के आधार पर पटवारी के 1195 रिक्त पदों को भरने के लिए एचपी पटवारी भर्ती 2019 के विरूद्ध अधिसूचना जारी कर ऑफलाइन आवेदन आमंत्रित किये है। इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन संयुक्त स्क्रीनिंग टेस्ट के माध्यम से हिमाचल प्रदेश राजस्व विभाग में किया जायेगा। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इस हिमाचल प्रदेश पटवारी भर्ती 2019/ एचपी पटवारी भर्ती 2019  के लिए दिनांक (30 सितंबर 2019) से पहले निर्धारित आवेदन पत्र के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। इस एचपी पटवारी रिक्ति 2019 से सम्बंधित  महत्वपूर्ण विवरण जैसे नवीनतम समाचार, पात्रता मानदंड, चयन प्रक्रिया, महत्वपूर्ण तिथियां, आवेदन कैसे करें और आदि का वर्णन निम्नांकित है।

हिमाचल प्रदेश पटवारी भर्ती 2019 की जानकारी एक नजर में :

  • विभाग का नाम : हिमाचल प्रदेश राजस्व विभाग।
  • रिक्त पदों की संख्या : 1195 पोस्ट्स।
  • नियुक्ति का प्रकार : अनुबंध के आधार पर।
  • नौकरी का प्रकार : हिमाचल प्रदेश सरकारी नौकरी
  • आवेदन का तरीका : ऑफलाइन।
  • ऑफिसियल वेबसाइट : www.himachal.nic.in/revenue
  • नौकरी का स्थान : हिमाचल प्रदेश।

HP Patwari Vacancy 2019 का विवरण :

पद का नाम रिक्तियों की संख्या वेतनमान (सैलरी)
पटवारी (मोहाल) 932 राजस्व विभाग हिमाचल प्रदेश के नियमों के अनुसार
पटवारी (बंदोबस्त विभाग) 262
पदों की कुल संख्या 1195 रिक्तियाँ

जिला वार हिमाचल प्रदेश पटवारी रिक्तियों का विवरण :

क्रमांक जिले का नाम पदों की कुल संख्या
हिमाचल प्रदेश पटवारी मोहाल पदों का विवरण :
1. Shimla (शिमला) 115
2. Hamirpur (हमीरपुर) 80
3. Mandi (मंडी) 174
4. Bilaspur (बिलासपुर) 31
5. Una (उना) 69
6. Kangra (कांगड़ा) 220
7. Kullu (कुल्लू) 42
8. Solan (सोलन) 63
9. Lahual Sipiti (लाहौल स्पीति) 04
10. Sirmour (सिरमौर) 52
11. Kinnaur (किन्नौर) 19
12. Chamba (चंबा) 68
हिमाचल प्रदेश पटवारी बंदोबस्त विभाग पदों का विवरण :
13. Kangra (कांगड़ा) 143
14. Shimla (शिमला) 119
पदों की कुल संख्या 1195 पोस्ट्स

हिमाचल प्रदेश पटवारी भर्ती 2019 के लिए पात्रता मानदंड :

शैक्षणिक योग्यता : उक्त पदों पर भर्ती हेतु उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन / यूनिवर्सिटी से 10+2 परीक्षा या उसके समकक्ष उत्तीर्ण होना चाहिए। अधिक जानकारी के लिए अधिकारिक विज्ञापन पढ़ें।

आयु सीमा (01 जनवरी 2019 को) : उक्त पदों पर आवेदन हेतु अभयर्थी की न्यूनतम और अधिकतम आयु 18 से 45  वर्ष के बीच हिनी चाहिए।

राष्ट्रीयता : आवेदक को भारत का नागरिक होना चाहिए।

चयन प्रक्रिया : उक्त पदों पर Himachal Pradesh Patwari Bharti 2019 हेतु उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा (संयुक्त स्क्रीनिंग टेस्ट), दस्तावेज़ सत्यापन और अंतिम सूची के आधार पर किया जायेगा।

आवेदन शुल्क : इस एचपी पटवारी भर्ती 2019 में अप्लाई करने के लिए सभी वर्गों के आवेदकों को आवेदन शुल्क संबंधित उपायुक्त के पक्ष में डिमांड ड्राफ्ट / आईपीओ के माध्यम से देना होगा। श्रेणी वार आवेदन शुल्क निम्नांकित है।

सामान्य श्रेणी के लिए ₹ 300 मात्र
एससी / एसटी / ओबीसी उम्मीदवारों के लिए ₹ 150 मात्र

हिमाचल प्रदेश पटवारी भर्ती 2019 हेतु आवेदन कैसे करें :

इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इस एचपी पटवारी भर्ती 2019/ HP Patwari Bharti 2019 के लिए निर्धारित आवेदन पत्र को अपनी सही डिटेल्स के साथ भरें तथा सभी संबंधित स्वयं सत्यापित दस्तावेजों को संलग्न कर संबंधित उपायुक्त, मोहाल (राजस्व) और बंदोबस्त विभाग के पते पर अंतिम तिथि (30.09.2019) को या उससे पहले जमा करें।

हिमाचल प्रदेश पटवारी वैकेंसी 2019 – महत्वपूर्ण तिथियां :

  • पटवारी भर्ती 2019 अधिसूचना की तिथि : 04.09.2019.
  • ऑफ़लाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि : 30.09.2019.

HP Patwari Bharti Application Form 2019 – आवश्यक लिंक :

विस्तृत विज्ञापन & एप्लीकेशन फॉर्म लिंक डाउनलोड करें
आधिकारिक वेबसाइट लिंक यहाँ क्लिक करें

महत्वपूर्ण निर्देश : सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे सभी भारतीय उम्मीदवारों जो हिमाचल प्रदेश के मूल निवासी है उनसे आग्रह किया जा रहा है कि इस भर्ती (Himachal Pradesh Patwari Bharti 2019) में अप्लाई करने से पूर्व आवश्यक जानकारी (शैक्षिणिक योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया इत्यादि) को ऑफिसियल विज्ञापन डाउनलोड कर सूक्ष्मता एवं गहनता से अवलोकन कर लें और फिर ध्यानपूर्वक आवेदन करें। आवश्यक सूचना हिमाचल प्रदेश राजस्व विभाग की वेबसाइट (www.himachal.nic.in/revenue) के माध्यम से प्राप्त कर सकते है।

Leave a Comment

DMCA.com Protection Status