एमपी आबकारी सिपाही सिलेबस 2023 – MPESB आबकारी आरक्षक भर्ती के लिए पाठ्यक्रम, परीक्षा पैटर्न और चयन प्रक्रिया यहाँ देखें।

MP Abkari Sipahi Syllabus 2023 in Hindi – मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मण्डल (MPESB), भोपाल ने आबकारी विभाग, मध्यप्रदेश के अंतर्गत मध्यप्रदेश आबकारी सिपाही परीक्षा 2022 हेतु नवीनतम पाठ्यक्रम एवं परीक्षा पैटर्न जारी कर दिया है। यदि आप गूगल पर एमपी आबकारी सिपाही सिलेबस 2023 की खोज कर रहे है तो आप एक भरोसेमंद रोजगार पोर्टल पर आ चुके है। इस एमपीपीईबी सिलेबस विशेष वेब पेज पर कर्मचारी चयन मण्डल द्वारा निर्धारित पाठ्यक्रम एवं परीक्षा पैटर्न हिंदी में ( MPESB Excise Constable Syllabus 2023 in Hindi ) उपलब्ध कराया जा रहा है।

इस MPESB आबकारी सिपाही भर्ती 2022 परीक्षा की तैयारी कर रहे वे उम्मीदवारों जो आबकारी आरक्षक (कार्यपालिक) पदों पर नियुक्ति के लिए एमपी आबकारी सिपाही भर्ती 2020 के लिए आवेदन करने वाले है,  वह इस आर्टिकल के माध्यम से एमपी एक्साइज कांस्टेबल सिलेबस 2023 की जाँच कर सकते है और एमपी आबकारी आरक्षक सिलेबस 2023 पीडीएफ डाउनलोड भी कर सकते है। एमपी आबकारी सिपाही पाठ्यक्रम 2022-23 से सम्बंधित जानकारी जैसे प्रश्नों की संख्या, विषय, परीक्षा पैटर्न, चयन प्रक्रिया इत्यादि निम्नवत है।

एमपी आबकारी सिपाही सिलेबस 2023 हाइलाइट्स :

  • विभाग का नाम : आबकारी विभाग, मध्यप्रदेश सरकार।
  • परीक्षा का नाम : मध्य प्रदेश आबकारी सिपाही भर्ती परीक्षा 2022।
  • परीक्षा आयोजक का नाम : मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मण्डल (MPESB), भोपाल।
  • विज्ञापन संख्या : आबकारी आरक्षक भर्ती परीक्षा-2022.
  • पद का नाम : आबकारी आरक्षक (कार्यपालिक)।
  • प्रकाशित पदों की संख्या : 462 पद
  • आर्टिकल का प्रकार : सिलेबस | सरकारी एग्जाम
  • परीक्षा की तिथि : 20 फरवरी 2023 से शुरू।
  • सिलेबस का मोड : ऑनलाइन।
  • ऑफिसियल वेबसाइट : www.peb.mp.gov.in

मध्यप्रदेश आबकारी सिपाही चयन प्रक्रिया : मध्य प्रदेश आबकारी सिपाही भर्ती 2022 में अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा की मेरिट सूची, शारीरिक माप परिक्षण व शारीरिक प्रवीणता टेस्ट के आधार पर किया जायेगा।

एमपी आबकारी सिपाही परीक्षा पैटर्न एवं पाठ्यक्रम 2022-23 :

परीक्षा योजना (Exam Pattern) : मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मण्डल (MPESB), भोपाल द्वारा आयोजित होने वाली आबकारी सिपाही भर्ती लिखित परीक्षा के लिए परीक्षा पैटर्न निम्नानुसार होगा :

  • परीक्षा में केवल एक प्रश्न पत्र होगा।
  • लिखित परीक्षा में 100 वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न होंगे।
  • प्रश्न पत्र हिंदी/ अंग्रेजी दोनों भाषाओं में उपलब्ध होगा।
  • परीक्षा अवधि 2 घंटे (120 मिनट्स) की होगी।
  • लिखित परीक्षा का पूर्णांक 100 अंकों का होगा।
  • प्रत्येक प्रश्न के लिए एक अंक निर्धारित होगा।
  • लिखित परीक्षा ऑनलाइन माध्यम से आयोजित की जाएगी।
  • लिखित परीक्षा में कोई निगेटिव मार्किंग नहीं होगी।
  • परीक्षा में 10 वीं स्तर का पाठ्यक्रम होगा।

पाठ्यक्रम (Sullabus) : लिखित परीक्षा के लिए एमपी आबकारी सिपाही पाठ्यक्रम 2022-23 निम्नानुसार होगा :

विषय प्रश्नों की संख्या कुल अंक समयावधि
सामान्य ज्ञान एवं तार्किक ज्ञान 40 40 120 मिनट
बौद्धिक क्षमता एवं मानसिक अभिरुचि 30 30
विज्ञान एवं सरल अंक गणित 30 30
कुल योग
100 100

MP Abkari Sipahi Syllabus 2023 in Hindi :

इच्छुक अभ्यर्थी एमपीपीईबी आबकारी सिपाही पाठ्यक्रम 2023 ( MPPEB Abkari Sipahi Syllabus 2023 ) निम्नवत आलेख से प्राप्त कर सकते है।

सामान्य ज्ञान : करंट अफेयर्स – राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय, पुरस्कार और सम्मान, खेल-कूद, पर्यावरण, मध्य प्रदेश भूगोल – प्रमुख नदियाँ, प्रमुख पर्यटन (किले, महल, प्राचीन उल्लेखनीय और प्राकृतिक स्थान, गुफाएँ, मकबरा आदि), सिंचाई योजना, इतिहास (भारत एवं विश्व), संस्कृति, भारतीय भूगोल, भारतीय संविधान, भारतीय अर्थव्यवस्था, भारतीय राजव्यवस्था, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी आदि।

बौध्दिक क्षमता एवं मानसिक अभिरुचि : पहेलियाँ, निर्णय लेना, संख्या श्रृंखला, तार्किक वेन आरेख, समभंद अवधारणा, स्थानिक कल्पना, गणितीय संचालन, नंबरिंग, वर्णमाला परीक्षण, लापता शब्दों को खोजना, समानता, अंकगणितीय संचालन, कोडिंग – डिकोडिंग, वर्गीकरण, गैर – शब्दिक श्रंखला, असमानता इत्यादि।

विज्ञान : वजन, आयतन, द्रव्यमान, अपवर्तन, गैस एवं गैसों के गुण, पारदर्शिता, अम्ल एवं अम्ल के प्रकार, धातु और गैर धातु, रसायन विज्ञान, रासायनिक प्रतिक्रिया, गति और गुरुत्वाकर्षण का नियम आदि, जीवविज्ञान- मानव शरीर संरचना, बैक्टीरिया और रोग और उनके लक्षण आदि।

गणित : संख्या पद्धति, क्षेत्रमिति, डाटा व्याख्या, समय और दूरी, अनुपात और समानुपात, लाभ और हानि, साधारण ब्याज और चक्रवृद्धि ब्याज, प्रतिशत, औसत, सरलीकरण, समय और कार्य इत्यादि।

परीक्षा स्थान : परीक्षायें यथासंभव भोपाल, इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर, उज्जैन, रतलाम, सागर, सतना, खण्डवा और सीधी शहरों में आयोजित की जायेंगी।

MPESB आबकारी सिपाही पाठ्यक्रम 2022-23 – आवश्यक लिंक्स :

Important Links Area
एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक डाउनलोड करें
सिलेबस डाउनलोड लिंक डाउनलोड करें
भर्ती विवरण लिंक एमपी आबकारी सिपाही भर्ती 2022
सरकारी नौकरी डेली अपडेट हेतु गूगल न्यूज़ फॉलो करें Google News
सरकारी नौकरी डेली अपडेट हेतु टेलीग्राम ग्रुप फॉलो करें Telegram Channel
आधिकारिक वेबसाइट लिंक विजिट करें

महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश : सभी उम्मीदवारों से अनुरोध किया जाता है कि एमपी आबकारी सिपाही सिलेबस 2022 ( MP Abkari Sipahi Syllabus 2023 in Hindi ) का मिलान आधिकारिक पाठ्यक्रम से जरूर कर लें। जिससे कोई विसंगति न हो। MPPEB आबकारी सिपाही का सिलेबस 2022-23 एवं MPESB आबकारी सिपाही परीक्षा पैटर्न 2022-23 की अधिक जानकारी के लिए सभी उम्मीदवारों को मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मण्डल (MPESB) की अधिकृत वेबसाइट (www.peb.mp.gov.in) को विजिट करने की सलाह दी जाती है।

Leave a Comment

DMCA.com Protection Status