एमपी पटवारी सिलेबस 2023 – MPESB पटवारी भर्ती परीक्षा हेतु पाठ्यक्रम, परीक्षा पैटर्न एवं चयन प्रक्रिया यहाँ देखें।

MP Patwari Syllabus 2023 in Hindi – मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मण्डल (MPESB), भोपाल ने मध्यप्रदेश भू-अभिलेख एवं राजस्व विभाग के अंतर्गत मध्य प्रदेश पटवारी चयन परीक्षा 2022-23 हेतु नवीनतम पाठ्यक्रम एवं परीक्षा पैटर्न जारी कर दिया है। यदि आप गूगल पर एमपी पटवारी सिलेबस 2023 की खोज कर रहे है तो आप एक हिंदुस्तान के सर्वश्रेष्ठ सरकारी रोजगार प्रदाता पोर्टल पर आ चुके है। इस मध्यप्रदेश पटवारी पाठ्यक्रम 2023 वेब पेज पर एमपीईएसबी द्वारा निर्धारित पाठ्यक्रम एवं परीक्षा पैटर्न हिंदी में उपलब्ध कराया जा रहा है।

इस मध्य प्रदेश पटवारी भर्ती 2023 परीक्षा की तैयारी कर रहे वे इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों जो पटवारी पदों पर नियुक्ति के लिए MPESB पटवारी भर्ती 2023 के लिए आवेदन करने वाले है। वह इस आर्टिकल के माध्यम से एमपीईएसबी पटवारी सिलेबस 2023 की जाँच सकते है और एमपी पटवारी एग्जाम पैटर्न 2023  पीडीएफ डाउनलोड भी कर सकते है। एमपी पटवारी पाठ्यक्रम 2023 से सम्बंधित जानकारी जैसे प्रश्नों की संख्या, विषय, परीक्षा पैटर्न, चयन प्रक्रिया इत्यादि निम्नवत है।

एमपी पटवारी सिलेबस 2023 हाइलाइट्स :

  • विभाग का नाम : राजस्व विभाग, मध्यप्रदेश सरकार।
  • परीक्षा का नाम : मध्य प्रदेश पटवारी चयन परीक्षा 2022-23।
  • भर्ती आयोजक का नाम : मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मण्डल (MPESB), भोपाल।
  • विज्ञापन संख्या : उल्लेखित नहीं है।
  • पद का नाम : पटवारी।
  • प्रकाशित रिक्तियों की संख्या : 6755 पद
  • परीक्षा की तिथि : 15 मार्च 2023 .
  • आर्टिकल का प्रकार : सिलेबस | सरकारी एग्जाम
  • सिलेबस का मोड : ऑनलाइन।

चयन प्रक्रिया : मध्य प्रदेश पटवारी भर्ती परीक्षा-2022 में पटवारी (कार्यपालिक) पदों पर अभ्यर्थी का चयन निम्नलिखित चरणों के आधार पर किया जायेगा :

  • लिखित परीक्षा।
  • टाइपिंग टेस्ट।
  • दस्तावेज सत्यापन।
  • स्वास्थ्य परिक्षण।

एमपी पटवारी परीक्षा पैटर्न एवं पाठ्यक्रम 2023 :

परीक्षा पैटर्न : मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मण्डल (MP VYAPAM) द्वारा एमपीईएसबी पटवारी भर्ती 2023 हेतु आयोजित की जाने वाली आगामी लिखित परीक्षा के लिए एग्जाम पैटर्न निम्नानुसार होगा :

  • परीक्षा में वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न होंगे।
  • प्रश्पत्र में 2 सेक्शन (A & B) होंगे।
  • प्रत्येक भाग में 100 प्रश्न होंगे।
  • परीक्षा में कुल मिलाकर 200 प्रश्न होंगे।
  • परीक्षा अवधि 2:00 घंटे (120 मिनट) की होगी।
  • परीक्षा का पूर्णांक 200 अंकों का होगा।
  • प्रत्येक प्रश्न के लिए 01 अंक निर्धारित है।
  • परीक्षा ऑनलाइन माध्यम से आयोजित की जाएगी।
  • परीक्षा में ऋणात्मक मूल्यांकन नहीं किया जावेगा।

लिखित परीक्षा का पाठ्यक्रम : ऑनलाइन लिखित परीक्षा के लिए मध्य प्रदेश पटवारी पाठ्यक्रम 2023 (MPESB Patwari Syllabus 2023 in Hindi) हेतु विषय वस्तु निम्नानुसार होगी :

विषय प्रश्नों/अंकों की संख्या समयावधि
सामान्य विज्ञान 100 2:00 घंटे (120 मिनट्स)
सामान्य हिंदी
सामान्य अंग्रेजी
सामान्य गणित
सामान्य ज्ञान एवं अभिरुचि 100
सामान्य कम्प्यूटर ज्ञान
सामान्य तार्किक योग्यता
सामान्य प्रबंधन
कुल योग 200

MP Patwari Syllabus 2023 in Hindi :

मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मण्डल ने पटवारी एवं अन्य पदों के लिए MPPEB समूह-2 भर्ती अधिसूचना जारी की है, लेकिन मध्यप्रदेश पटवारी चयन परीक्षा 2022-23 के लिए पाठ्यक्रम प्रदान नहीं किया है। एमपीईएसबी द्वारा जल्द ही इस भर्ती परीक्षा के लिए पृथक से विस्तृत एमपी पटवारी सिलेबस 2023 जारी किया जायेगा। इच्छुक अभ्यर्थी पाठ्यक्रम एवं परीक्षा से सम्बंधित जानकारी के लिए मण्डल की आधिकारिक वेबसाइट विजिट कर सकते हैं। आपकी सुविधा के लिए जैसे ही हमें मध्यप्रदेश व्यापम से पाठ्यक्रम सम्बन्धी कोई अपडेट मिलता है, वैसे ही हम सटीक जानकारी प्रदान करेंगे।

परीक्षा केंद्र : आवेदक को ऑनलाइन आवेदन करते समय चार परीक्षा शहरों/ केंद्रों का प्राथमिकता क्रम निर्धारित करना आवश्यक है। मण्डल द्वारा अभ्यर्थी के प्राथमिकता में अंकित किये गए शहरों की उपलब्धता के आधार पर रेंडम प्रकार के परीक्षा केन्द्र आबंटित किये जाने का प्रयास किया जायेगा। लिखित परीक्षा निम्नलिखित परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित की जाएगी।

ऑनलाइन परीक्षा केन्द्र
1-भोपाल 2-इंदौर 3-जबलपुर      4-ग्वालियर 5-उज्जैन
6-नीमच 7-रतलाम 8-मंदसौर 9-सागर
10-सतना 11-खंडवा 12-सीधी 13-रीवा
14-बैतुल 15-बालाघाट 16-कटनी 17-छिन्दवाड़ा

एमपीईएसबी पटवारी सिलेबस 2023 – आवश्यक लिंक्स :

Important Links Area
एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक डाउनलोड करें
रिक्रूटमेंट विवरण लिंक मध्यप्रदेश पटवारी भर्ती 2023
MPPEB पटवारी सिलेबस 2023 लिंक डाउनलोड करें
सरकारी रोजगार अलर्ट के लिए गूगल न्यूज़ फॉलो करें Google News
सरकारी नौकरी डेली अपडेट हेतु टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ें Telegram Channel
आधिकारिक वेबसाइट लिंक विजिट करें

महत्वपूर्ण निर्देश – सभी उम्मीदवारों से अनुरोध किया जाता है कि मध्यप्रदेश पटवारी सिलेबस 2023 ( MP Patwari Syllabus 2023 in Hindi ) का मिलान मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मण्डल (MPESB) द्वारा जारी किये गए आधिकारिक परीक्षा पैटर्न एवं पाठ्यक्रम से जरूर कर लें ताकि कोई विसंगति न हो।

Leave a Comment

DMCA.com Protection Status