राजस्थान संविदा शिक्षक भर्ती 2023 – 9712 सहायक अध्यापक (लेवल प्रथम एवं लेवल द्वितीय) वैकेंसी हेतु आवेदन करें। अंतिम तिथि 16 मार्च 2023 (Extended)

Rajasthan Samvida Shikshak Bharti 2023 – माध्यमिक शिक्षा विभाग, राजस्थान सरकार ने प्रदेश में संचालित महात्मा गाँधी राजकीय विद्यालय (इंग्लिश मीडियम)/ राजकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में सहायक अध्यापक (लेवल प्रथम एवं लेवल द्वितीय) के पदों पर संविदा आधारित भर्ती हेतु विज्ञप्ति जारी की है। विभाग द्वारा राजस्थान संविदा शिक्षक भर्ती 2023 के लिए पात्र अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किये जाते है। इस राजस्थान संविदा टीचर भर्ती 2023 के तहत 9712 रिक्तियां विज्ञापित की गयीं है, जिनमें 9108 पद गैर अनुसूचित क्षेत्र तथा 604 पद अनुसूचित क्षेत्र के पद शामिल हैं।

इच्छुक एवं योग्य अभ्यर्थी इस राजस्थान इंग्लिश मीडियम संविदा टीचर भर्ती 2023 हेतु विभाग की अधिकृत वेबसाइट (www.education.rajasthan.gov.in) के माध्यम से 31 जनवरी 2023 से 16 मार्च 2023 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस राजस्थान संविदा सहायक अध्यापक भर्ती 2023 से जुड़ी अतिरिक्त जानकारी जैसे रिक्तियों की संख्या, शैक्षिक अर्हता, चयन प्रक्रिया, आवेदन शुल्क, आवेदन का तरीका इत्यादि निम्नवत है।

राजस्थान संविदा शिक्षक भर्ती 2023 की जानकारी हिंदी में :

  • विभाग का नाम : माध्यमिक शिक्षा विभाग, राजस्थान सरकार।
  • विज्ञापन संख्या : 01/2022-23 & 02/ 2022-23.
  • रिक्त पद की संख्या : 9712 पद।
  • नौकरी का प्रकार : राजस्थान सरकारी नौकरी
  • आवेदन की अंतिम तिथि : 31 जनवरी 2023 से 16 मार्च 2023 तक।
  • आवेदन का तरीका : ऑनलाइन।
  • आधिकारिक वेबसाइट : www.education.rajasthan.gov.in
  • नौकरी का स्थान : राजस्थान।

राजस्थान संविदा शिक्षक वैकेंसी 2023 विवरण :

पद का नाम पदों की संख्या वेतनमान
गैर अनुसूचित क्षेत्र (Non TSP)
सहायक अध्यापक (लेवल प्रथम) 6670 16900/– प्रति माह
सहायक अध्यापक (लेवल द्वितीय)- अंग्रेजी 1219
सहायक अध्यापक (लेवल द्वितीय) – गणित 1219
कुल योग 9108
अनुसूचित क्षेत्र (TSP)
सहायक अध्यापक (लेवल प्रथम) 470 ₹16900/– प्रति माह
सहायक अध्यापक (लेवल द्वितीय)- अंग्रेजी 67
सहायक अध्यापक (लेवल द्वितीय) – गणित 67
कुल योग 604

Rajasthan Samvida Shikshak Bharti 2023 के लिए पात्रता मानदंड :

राजस्थान संविदा टीचर जॉब्स के लिए शैक्षणिक योग्यता :

  • सहायक अध्यापक (लेवल प्रथम) के लिए : अभ्यर्थी को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों के साथ उमावि अथवा इसके समकक्ष परीक्षा (अंग्रेजी माध्यम में) उत्तीर्ण तथा उसको डी.एल.एड. और REET (लेवल प्रथम)-2021/22 में उत्तीर्ण होना चाहिए।
  • सहायक अध्यापक (लेवल द्वितीय) के लिए : अभ्यर्थी को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से न्यूनतम 50% अंकों सहित गणित/ अंग्रेजी (सम्बंधित पद हेतु)  वैकल्पिक विषय के साथ अंग्रेजी माध्यम में स्नातक में उत्तीर्ण तथा उसको बी.एड./ डी.एल.एड. और REET (लेवल द्वितीय)-2022 में उत्तीर्ण होना चाहिए।
  • इसकी अधिक जानकारी के लिए अधिकृत विज्ञापन आवेदन करने से पूर्व ध्यानपूर्वक देखें।

आयु सीमा (01 जनवरी 2024 को) : अभ्यर्थी की  न्यूनतम उम्र 21 वर्ष तथा अधिकतम उम्र 40 वर्ष होनी चाहिए।

राष्ट्रीयता : उम्मीदवार भारत का नागरिक हो।

चयन प्रक्रिया : इस राजस्थान संविदा सहायक अध्यापक भर्ती 2023 में उम्मीदवारों का चयन वांछित शैक्षणिक योग्यता के प्राप्तांकों के आधार पर तैयार वरीयता सूची और दस्तावेज सत्यापन हेतु शॉर्ट लिस्टेड सूची के आधार पर किया जायेगा। इसकी सटीक जानकारी हेतु अधिकृत विज्ञापन अवश्य देखें।

आवेदन शुल्क :  सभी आवेदकों को निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ई-मित्र कियोस्क या जन सुविधा केंद्र (C.S.C.) के माध्यम से करना होगा। कैटेगरी वाइज एप्लीकेशन फी निम्न प्रकार है :

कैटेगरी देय शुल्क
सामान्य & ओबीसी/एमबीसी उम्मीदवारों के लिए : ₹ 100/-
एनसीएल ओबीसी/ एमबीसी & ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए : ₹ 70/-
एससी/ एसटी/ पीएच/ सहरिया उम्मीदवारों के लिए : ₹ 60/-

राजस्थान संविदा टीचर भर्ती 2023 हेतु आवेदन कैसे करें :

इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार राजस्थान संविदा शिक्षक भर्ती 2023 हेतु राजस्थान शिक्षा विभाग की आधिकारिक वेबसाइट (www.education.rajasthan.gov.in) के माध्यम से या निम्नवत डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके निम्नवत निर्धारित तिथियों में ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Rajasthan Samvida Teacher Bharti 2023 – महत्वपूर्ण तिथियां :

  • ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि : 31 जनवरी 2023.
  • ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि : 16 मार्च 2023.

Rajasthan Samvida Shikshak Vacancy 2023 Online Form – महत्वपूर्ण लिंक्स :

Important Links Area
विस्तृत विज्ञापन डाउनलोड लिंक डाउनलोड करें
ऑनलाइन आवेदन लिंक अप्लाई करें
सरकारी रोजगार अलर्ट के लिए रजिस्टर करें फ्री जॉब अलर्ट
सरकारी नौकरी डेली अपडेट हेतु टेलीग्राम ग्रुप फॉलो करें Telegram Channel
आधिकारिक वेबसाइट लिंक विजिट करें
नवीनतम सरकारी भर्ती लिंक Rojgar Result

महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश : राजस्थान माध्यमिक शिक्षा विभाग में संविदा नौकरी की तलाश कर रहे सभी भारतीय उम्मीदवारों जो राजस्थान राज्य के निवासी है से आग्रह किया जाता है कि इस राजस्थान संविदा टीचर भर्ती 2023 ( Rajasthan Samvida Shikshak Bharti 2023 ) में अप्लाई करने से पूर्व आवश्यक जानकारी (शैक्षिणिक योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया, आवेदन शुल्क इत्यादि) का अधिकृत विज्ञापन के माध्यम से अच्छी तरह अवलोकन/अध्ययन कर लें और फिर ध्यानपूर्वक आवेदन करें। राजस्थान इंग्लिश मीडियम संविदा टीचर भर्ती 2023 की अधिक जानकारी के लिए कृपया, राजस्थान शिक्षा विभाग की अधिकृत वेबसाइट (www.education.rajasthan.gov.in) विजिट करें।

Leave a Comment

DMCA.com Protection Status