एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2021 – मध्य प्रदेश पुलिस में 4000 आरक्षक संवर्ग वैकेंसी रिक्रूटमेंट हेतु आवेदन करें। अंतिम तिथि 11 फरवरी 2021
MP Police Constable Bharti 2020-21 – मध्य प्रदेश पुलिस विभाग द्वारा 4000 कांस्टेबल (आरक्षक) वैकेंसी रिक्रूटमेंट हेतु विस्तृत अधिसूचना जारी की गयी है। एमपी पुलिस द्वारा एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2021 के लिए योग्य उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किये जाते हैं। यह 10/12 वीं पास उन बेरोजगार उम्मीदवारों के लिए एक सुनहरा मौका होगा जो मध्य प्रदेश पुलिस विभाग में कांस्टेबल की नौकरी करना चाहते है।
इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी इस मध्य प्रदेश पुलिस सिपाही भर्ती 2021 ( एमपी पुलिस आरक्षक भर्ती 2021 ) के लिए एमपी पुलिस की अधिकृत वेबसाइट (www.mppolice.gov.in) के माध्यम से 31 दिसम्बर 2020 से 11 फरवरी 2021 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस एमपी पुलिस कांस्टेबल रिक्रूटमेंट 2020-21 से सम्बंधित जानकारी जैसे रिक्तियों की संख्या, शैक्षणिक योग्यता, चयन प्रक्रिया, आवेदन की प्रक्रिया इत्यादि निम्नवत है।
MP Police Constable Vacancy 2020 Latest News |
नवीनतम अपडेट 27 जून 2020 को : गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कहा है कि सूबे में मध्य प्रदेश पुलिस विभाग के अन्तर्गत शीघ्र ही 4269 पुलिस आरक्षकों की भर्ती की जाएगी। पुलिस महकमें में पिछले तीन सालों से एमपी पुलिस आरक्षक भर्ती 2020 प्रक्रिया रुकी हुई थी। यह निर्णय शुक्रवार को पुलिस मुख्यालय (PHQ) में पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक के बाद गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा द्वारा किया गया। माननीय गृहमंत्री जी ने 4,269 आरक्षकों की भर्ती के प्रस्ताव को मंजूरी भी दे दी है। मध्य प्रदेश पुलिस सिपाही भर्ती 2020 की अधिक जानकारी के लिए स्थानीय न्यूज़ पेपर कटिंग के माध्यम से एमपी पुलिस कांस्टेबल वैकेंसी लेटेस्ट न्यूज़ हिंदी में पढ़ें।
एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2021 की जानकारी हिंदी में :
- विभाग का नाम : मध्य प्रदेश पुलिस (Madhya Pradesh Police)।
- विज्ञापन संख्या : जल्द जारी की जाएगी।
- रिक्तियों की संख्या : 4000 पोस्ट्स (आगामी पद)।
- पद का नाम : कांस्टेबल (आरक्षक)।
- नौकरी का प्रकार : मध्य प्रदेश सरकारी नौकरी।
- आलेख की श्रेणी : पुलिस जॉब्स।
- आवेदन की संभावित तिथि : 31 दिसम्बर 2020 से 11 फरवरी 2021 तक।
- आवेदन का तरीका : ऑनलाइन।
- आधिकारिक वेबसाइट : www.mppolice.gov.in
- नौकरी का स्थान : मध्य प्रदेश।
पद वार एमपी पुलिस कांस्टेबल वैकेंसी 2020-21 विवरण :
पोस्ट का नाम | रिक्तियों की संख्या | वेतनमान (ग्रेड पे) |
कांस्टेबल (जीडी) | 3862 | ₹5200 – 20200/- + ग्रेड पे ₹1900/- |
कांस्टेबल (रेडियो) | 138 | |
कुल पद | 4000 |
मध्य प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2021 के लिए पात्रता मानदंड :
एमपी पुलिस कांस्टेबल जॉब्स के लिए शैक्षणिक अर्हता : अभ्यर्थी को किसी मान्यता प्राप्त स्कूल / परीक्षा बोर्ड से 10वीं, 12वीं या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए। इसकी विस्तृत जानकारी के लिए आगामी आधिकारिक विज्ञापन देखें।
आयु सीमा : 01 अगस्त 2020 को आवेदक की न्यूनतम उम्र 18 वर्ष तथा अधिकतम 33 वर्ष होनी चाहिए।
राष्ट्रीयता : भारतीय।
मध्य प्रदेश पुलिस चयन प्रक्रिया : इस एमपी पुलिस आरक्षक भर्ती 2021/ एमपी पुलिस सिपाही भर्ती 2021 में अभ्यर्थियों का चयन शारीरिक मानक टेस्ट (PST), शारीरिक दक्षता टेस्ट (PET) और लिखित परीक्षा के आधार पर किया जायेगा।
आवेदन शुल्क : सभी आवेदकों को निर्धारित आवेदन शुक्ल शुल्क का भुगतान ऑनलाइन मोड से करना होगा। श्रेणी-वार आवेदन शुल्क निम्न प्रकार है :
आवेदन शुक्ल विवरण | |
सामान्य / ओबीसी / ईडब्ल्यूएस के लिए : | ₹560/- |
एससी / एसटी/ पीएच / महिला के लिए : | ₹310/- |
एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2021 के लिए आवेदन कैसे करें :
इच्छुक और योग्य उम्मीदवार मध्य प्रदेश पुलिस आरक्षक भर्ती 2021 ( MP Police Constable Bharti 2020 ) हेतु मध्य प्रदेश पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट (www.mppolice.gov.in) के माध्यम से निर्धारित अंतिम तिथि से पहले ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।
मध्य प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2020-21 – महत्वपूर्ण तिथियां :
- ऑनलाइन आवेदन करने की प्रारम्भिक तिथि : 08 जनवरी 2021.
- ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि : 22 जनवरी 2021 से 11 फरवरी 2021 तक बढ़ी।
- आवेदन पत्र संशोधन किये जाने की अंतिम तिथि : 15 फरवरी 2021.
- परीक्षा की संभावित तिथि : 06 मार्च 2021.
एमपी पुलिस कांस्टेबल रिक्रूटमेंट 2020-21 – आवश्यक लिंक :
Important Links Area | |
अंतिम तिथि विस्तारित सूचना लिंक | RuleBook-1 | RuleBook-2 | RuleBook-3 |
विस्तृत अधिसूचना लिंक | डाउनलोड करें |
शॉर्ट नोटिफिकेशन लिंक | डाउनलोड करें |
ऑनलाइन आवेदन लिंक | अप्लाई करें |
सरकारी रोजगार अलर्ट के लिए पंजीकृत करें | फ्री जॉब अलर्ट |
सरकारी नौकरी डेली अपडेट हेतु टेलीग्राम ग्रुप फॉलो करें | Telegram Group |
आधिकारिक वेबसाइट लिंक | यहां क्लिक करें |
महत्वपूर्ण निर्देश : सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे सभी भारतीय उम्मीदवारों जो मध्य प्रदेश के मूल निवासी है, उनसे अनुरोध किया जाता है कि इस मध्य प्रदेश पुलिस सिपाही भर्ती 2021 (MP Police Constable Bharti 2021) में अप्लाई करने से पूर्व आवश्यक जानकारी (शैक्षिणिक योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया, आवेदन शुल्क इत्यादि) का आगामी विभागीय विज्ञापन के माध्यम से अच्छी तरह अवलोकन/अध्यन कर लें और फिर ध्यानपूर्वक आवेदन करें। कृपया, अधिक जानकारी के लिए मध्य प्रदेश पुलिस विभाग की अधिकृत वेबसाइट (www.mppolice.gov.in) विजिट करें।
MP Police Constable Recruitment 2021 FAQs :
Ques-1 : मध्य प्रदेश पुलिस में कांस्टेबल भर्ती कब होगी?
Ans : प्रदेश में पुलिस कांस्टेबल भर्ती जल्द की जाएगी।
Ques-2 : एमपी पुलिस सिपाही भर्ती के लिए ऑनलाइन फॉर्म कब होगा ?
Ans : एमपी पुलिस कांस्टेबल ऑनलाइन फॉर्म 08 जनवरी 2021 से भरे जायेंगे।
Ques-3 : एमपी पुलिस में कांस्टेबल की रिक्तियां कितनी है।
Ans : करीब 4000 रिक्त पद है।
Ques-4 : मध्य प्रदेश पुलिस कांस्टेबल जॉब की शैक्षणिक अर्हता क्या होगी ?
Ans : 10/12 वीं पास अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं।
Ques-5 : मध्य प्रदेश पुलिस कांस्टेबल (आरक्षक) भर्ती चयन प्रक्रिया क्या है?
Ans : शारीरिक मापदंड, शारीरिक दक्षता परीक्षा तथा लिखित परीक्षा।
Ques-6 : मध्य प्रदेश पुलिस में कांस्टेबल भर्ती के लिए आवेदन शुल्क क्या है?
Ans : आरक्षित श्रेणी के लिए – ₹310/- एवं अनारक्षित श्रेणी के लिए – ₹560/-.