उत्तराखंड ड्राफ्ट्समैन भर्ती 2023 – UKPSC 77 मानचित्रकार/ मानचित्रक वैकेंसी हेतु आवेदन करें। अंतिम तिथि 13 जुलाई 2023
Uttarakhand Draftsman Bharti 2023 – उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने विभिन्न विभागों (वन विभाग, कृषि विभाग, संस्कृति विभाग, शहरी विकास विभाग एवं लघु सिंचाई विभाग) के अन्तर्गत मानचित्रकार/ मानचित्रक (ड्राफ्ट्समैन) के रिक्त पदों पर सीधी भर्ती द्वारा चयन हेतु विज्ञापन जारी किया है। यूकेपीएससी द्वारा उत्तराखंड ड्राफ्ट्समैन भर्ती 2023 के लिए पात्र अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किये जाते हैं। इस UKPSC मानचित्रकार भर्ती 2023 के तहत कुल 77 रिक्तियां अधिसूचित की गयीं हैं, जिनमें 64 पद पूर्व में प्रकाशित तथा 13 नए पद लोक निर्माण विभाग (PWD) के शामिल है।
इच्छुक एवं योग्य अभ्यर्थी इस उत्तराखंड ड्राफ्ट्समैन रिक्रूटमेंट 2023 के लिए उत्तराखण्ड पब्लिक सर्विस कमीशन की आधिकारिक वेबसाइट (www.psc.uk.gov.in) के माध्यम से 23 जून 2023 से 13 जुलाई 2023 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस उत्तराखंड ड्राफ्ट्समैन वैकेंसी 2023 से सम्बंधित अन्य महत्वपूर्ण जानकारी जैसे रिक्तियों की संख्या, चयन प्रक्रिया, आवेदन शुल्क, आवेदन का तरीका इत्यादि की जानकारी निम्नवत है।
उत्तराखंड ड्राफ्ट्समैन भर्ती 2023 की जानकारी हिंदी में :
- भर्ती आयोग का नाम : उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग (UKPSC)।
- विज्ञापन संख्या : A-1/ Draftsman/S-2/2023.
- रिक्त पदों की संख्या : 64 + 13 = 77 पद।
- पद का स्वरूप : समूह ‘ग’।
- नौकरी का प्रकार : उत्तराखंड सरकारी नौकरी।
- आवेदन करने की अवधि : 23 जून 2023 से 13 जुलाई 2023 तक।
- आवेदन का तरीका : ऑनलाइन।
- आधिकारिक वेबसाइट : www.psc.uk.gov.in
- नौकरी का स्थान : उत्तराखण्ड।
उत्तराखंड ड्राफ्ट्समैन वैकेंसी 2023 विवरण :
पद का नाम | रिक्त पद | वेतनमान |
मानचित्रकार (Draftsman) – पूर्व में प्रकाशित | 64 | ₹ 35,400 – 1,12,400/- (लेवल -6) |
मानचित्रकार (Draftsman)- PWD | 13 | |
कुल योग | 77 पद |
श्रेणी-वार UKPSC मानचित्रकार रिक्ति विवरण 2023 :
श्रेणी का नाम | पूर्व में प्रकाशित पद | नए PWD पद |
सामान्य | 44 | 07 |
अनुसूचित जाति | 08 | 02 |
अनुसूचित जनजाति | 02 | — |
अन्य पिछड़ा वर्ग | 06 | 03 |
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग | 04 | 01 |
कुल योग | 64 पद | 13 पद |
Uttarakhand Draftsman Bharti 2023 के लिए पात्रता मानदंड :
अनिवार्य शैक्षिक अर्हता : अभ्यर्थी ने माध्यमिक शिक्षा परिषद, उ0प्र0/ उत्तराखण्ड से हाईस्कूल की परीक्षा या सरकार द्वारा उसके समकक्ष मान्यता प्राप्त कोई अन्य परीक्षा उत्तीर्ण कर ली हो एवं उत्तर प्रदेश राजकीय/ उत्तराखण्ड राजकीय प्राविधिक शिक्षा परिषद से नक्शानवीस का प्रमाण-पत्र या सरकार द्वारा उसके समकक्ष मान्य प्राप्त कोई प्रमाण-पत्र प्राप्त किया हो। इसकी अधिक जानकारी के लिए UKPSC द्वारा प्रकाशित विस्तृत भर्ती विज्ञापन को आवेदन से पूर्व अवश्य पढ़ें।
आयु सीमा (01 जुलाई 2023 को) : अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष तथा अधिकतम आयु 42 वर्ष होनी चाहिए।
राष्ट्रीयता : उम्मीदवार भारत का नागरिक होना चाहिए।
चयन प्रक्रिया : इस उत्तराखंड मानचित्रकार भर्ती 2023 में उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जायेगा। इसकी पूरी जानकारी के लिए अधिकृत विज्ञापन देखें।
आवेदन शुल्क : माननीय आयोग के निर्णय के अनुपालन में सभी अभ्यर्थियों को परीक्षा शुल्क एवं प्रोसेसिंग शुल्क में छूट प्रदान की गई है।
UKPSC मानचित्रकार भर्ती 2023 हेतु आवेदन कैसे करें :
इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इस उत्तराखंड ड्राफ्ट्समैन भर्ती 2023 के लिए उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग ऑनलाइन आवेदन पोर्टल की अधिकृत वेबसाइट (www.ukpscnet.in) के माध्यम से अथवा निम्नवत डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके निम्नलिखित तिथियों में ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।
नोट – पूर्व में आवेदन कर चुके अभ्यर्थियों को पुनः आवेदन करने की आवश्यकता नहीं है, तथापि यदि कोई अभ्यर्थी अपने ऑनलाइन आवेदन को अद्यतन करना चाहता है तो वह अपने पूर्व में सबमिट आवेदन को कैंसिल कर पुनः अद्यतन सूचनाओं के साथ पुनः ऑनलाइन आवेदन कर सकता है।
UKPSC Draftsman Bharti 2023 – महत्वपूर्ण तिथियाँ :
- ऑनलाइन आवेदन करने की प्रारम्भिक तिथि : 23 जून 2023.
- ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि : 13 जुलाई 2023.
- परीक्षा शुल्क ऑनलाइन भुगतान की अंतिम तिथि : 13 जुलाई 2023.
Uttarakhand Draftsman Vacancy 2023 Online Form – महत्वपूर्ण लिंक्स :
Important Links Area | |
विज्ञापन शुद्धिपत्र लिंक | डाउनलोड करें |
विस्तृत भर्ती विज्ञापन लिंक | डाउनलोड करें |
ऑनलाइन आवेदन लिंक | अप्लाई करें |
सरकारी रोजगार अलर्ट के लिए गूगल न्यूज़ फॉलो करें | Google News |
सरकारी नौकरी डेली अपडेट हेतु टेलीग्राम ग्रुप से जुडें | Telegram Group |
आधिकारिक वेबसाइट लिंक | विजिट करें |
नवीनतम सरकारी भर्ती लिंक | Rojgar Result |
महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश : उत्तराखंड के विभिन्न सरकारी विभागों में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे सभी भारतीय उम्मीदवारों जो उत्तराखण्ड के निवासी है से आग्रह किया जाता है कि इस उत्तराखंड मानचित्रकार भर्ती 2023 ( Uttarakhand Draftsman Bharti 2023 ) में अप्लाई करने से पूर्व आवश्यक जानकारी (शैक्षिणिक योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया, आवेदन शुल्क इत्यादि) का अधिकृत विज्ञापन के माध्यम से अच्छी तरह अवलोकन/ अध्ययन कर लें और फिर ध्यानपूर्वक आवेदन करें। अन्य UKPSC भर्ती 2023 की अधिक जानकारी के लिए कृपया, उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग की अधिकृत वेबसाइट (www.psc.uk.gov.in) विजिट करें।