एनएचएम एमपी सीएचओ भर्ती 2022 – 966 कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर (CHO) वैकेंसी रिक्रूटमेंट हेतु आवेदन करें। अंतिम तिथि 15 मार्च 2022

NHM MP CHO Bharti 2022  राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM), मध्य प्रदेश ने लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अंतर्गत कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर के रिक्त पदों पर संविदा आधारित नियुक्ति/ प्रशिक्षण हेतु विज्ञापन जारी किया है। एनएचएम मध्य प्रदेश द्वारा एनएचएम एमपी सीएचओ भर्ती 2022 के लिए योग्य उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किये जाते हैं। इस मध्य प्रदेश एनएचएम सीएचओ भर्ती 2022 के तहत कुल 966 रिक्तियां अधिसूचित की गयी हैं, जिनमें 486 पद संविदा कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर तथा 480 पद सर्टिफिकेट कोर्स इन कम्युनिटी हेल्थ सत्र अप्रैल-2022 के शामिल है। इन पदों पर सफल उम्मीदवारों को उप-केंद्रों (हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर) पर महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता (ANMs), पुरुष स्वास्थ्य कार्यकर्ता (MPWs) और आशा (ASHAs) जैसे फ्रंटलाइन कार्यकर्ताओं से युक्त प्राथमिक स्वास्थ्य टीम का नेतृत्व करने के लिए कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर (CHO) के रूप में तैनात किया जाएगा।

इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार इस एनएचएम एमपी सीएचओ रिक्रूटमेंट 2022 के लिए मध्यप्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की अधिकृत वेबसाइट (www.nhmmp.gov.in) के माध्यम से 25 फरवरी 2022 से 15 मार्च 2022 तक  ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस एनएचएम एमपी कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर भर्ती 2022 से जुड़ी अन्य जानकारी जैसे रिक्तियों की संख्या, चयन प्रक्रिया, आवेदन शुल्क, आवेदन का तरीका इत्यादि की जानकारी निम्नवत है।

एनएचएम एमपी सीएचओ भर्ती 2022 की जानकारी हिंदी में :

  • विभाग का नाम : स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, मध्यप्रदेश सरकार।
  • मिशन का नाम : राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, मध्य प्रदेश।
  • विज्ञापन संख्या : उल्लेखित नहीं है।
  • रिक्तियों की संख्या : 966 पद।
  • सत्र का नाम : अप्रैल-2022.
  • नौकरी का प्रकार : मध्यप्रदेश सरकारी नौकरी
  • आवेदन की तिथि : 25 फरवरी 2022 से 15 मार्च 2022 तक।
  • आवेदन की तरीका : ऑनलाइन।
  • आधिकारिक वेबसाइट : www.nhmmp.gov.in
  • नौकरी का स्थान : मध्य प्रदेश।

एनएचएम एमपी सीएचओ वैकेंसी 2022 विवरण :

पोस्ट का नाम रिक्त पद
वेतनमान
कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर (CHO) 966 ₹ 25,000/- प्रति माह

श्रेणी-वार एनएचएम मध्यप्रदेश सीएचओ वैकेंसी 2022 विवरण :

श्रेणी का नाम रिक्तियों की संख्या
मुक्त महिला
सीधी भर्ती
UR 56 113
EWS 16 31
OBC 36 72
SC 18 35
ST 36 73
PH 07
सर्टिफिकेट कोर्स इन कम्युनिटी हेल्थ (अप्रैल सितम्बर-2022)
UR 55 111
EWS 16 31
OBC 35 71
SC 18 35
ST 36 72
PH 07
कुल योग 966 पद

एनएचएम एमपी सीएचओ रिक्रूटमेंट 2022 के लिए पात्रता मानदंड :

शैक्षिणिक योग्यता : अभ्यर्थी को किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान/ विश्वविद्यालय से जीएनएम/ बीएससी (नर्सिंग)/ पोस्ट बेसिक बीएससी (नर्सिंग) उत्तीर्ण होना चाहिए तथा मध्यप्रदेश नर्सिंग काउंसिल के साथ पंजीकृत होना अनिवार्य है। इसकी अधिक जानकारी हेतु आधिकारिक विज्ञापन ध्यानपूर्वक पढ़ें।

आयु सीमा (01 फरवरी 2022 को) : उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष तथा अधिकतम आयु 40 वर्ष होनी चाहिए।

मूल निवासी : आवेदक को मध्य प्रदेश का मूल निवासी होना अनिवार्य है।

राष्ट्रीयता : भारतीय।

चयन प्रक्रिया : इस एनएचएम एमपी कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर भर्ती 2022 में कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर पदों पर उम्मीदवार का चयन ऑनलाइन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जायेगा।

आवेदन शुल्क : कोई आवेदन शुल्क नहीं है।

एनएचएम एमपी सीएचओ भर्ती 2022 के लिए कैसे आवेदन करें :

इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इस एनएचएम मध्य प्रदेश सीएचओ भर्ती 2022 के लिए मध्यप्रदेश नेशनल हेल्थ मिशन की आधिकारिक वेबसाइट (www.nhmmp.gov.in) के माध्यम से या निम्नवत डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके निम्नलिखित निर्धारित दिनांकों में ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

NHM MP CHO Bharti 2022 – महत्वपूर्ण तिथियां :

  • ऑनलाइन आवेदन करने की प्रारम्भिक तिथि : 25 फरवरी 2022.
  • ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि : 15 मार्च 2022.

NHM MP CHO Vacancy 2022 Online Form – उपयोगी लिंक :

Important Links Area
आधिकारिक विज्ञापन लिंक CHO- Contractual | CHO through CCH
ऑनलाइन आवेदन लिंक अप्लाई करें
सरकारी रोजगार अलर्ट के लिए रजिस्टर करें फ्री जॉब अलर्ट
सरकारी नौकरी डेली अपडेट हेतु टेलीग्राम ग्रुप फॉलो करें Telegram Group
आधिकारिक वेबसाइट लिंक विजिट करें

महत्वपूर्ण निर्देश : मध्य प्रदेश स्वस्थ्य विभाग में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे सभी भारतीय नर्सिंग स्नातक उत्तीर्ण उम्मीदवारों से आग्रह किया जाता है कि इस एनएचएम मध्य प्रदेश सीएचओ भर्ती 2022 ( NHM MP CHO Bharti 2022 ) में अप्लाई करने से पूर्व आवश्यक जानकारी (शैक्षिणिक योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया, आवेदन शुल्क इत्यादि) का आधिकारिक विज्ञापन के माध्यम से अच्छी तरह अवलोकन/अध्ययन कर लें और फिर ध्यानपूर्वक आवेदन करें। सभी अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि एनएचएम एमपी भर्ती 2022 सम्बंधित अधिक जानकारी हेतु मध्यप्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की अधिकृत वेबसाइट यानि www.nhmmp.gov.in) विजिट करें।

Leave a Comment

DMCA.com Protection Status