एनएचपीसी लिमिटेड भर्ती 2022 – NHPC 133 जूनियर इंजीनियर (JE) वैकेंसी रिक्रूटमेंट हेतु आवेदन करें। अंतिम तिथि 21 फरवरी 2022
NHPC Limited Bharti 2022 – नेशनल हाइड्रोइलेक्ट्रिक पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एनएचपीसी लिमिटेड) ने सिविल, इलेक्ट्रिकल एवं मैकेनिकल इंजीनियरिंग जूनियर इंजीनियर के पदों पर भर्ती हेतु विज्ञापन जारी किया है। कॉर्पोरेशन द्वारा एनएचपीसी लिमिटेड भर्ती 2022 हेतु योग्य भारतीय उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किये जाते है। इस NHPC जूनियर इंजीनियर भर्ती 2022 के तहत कुल 133 रिक्तियां प्रकाशित की गयीं है।
इच्छुक एवं उज्जवल अकेडेमिक रिकॉर्ड वाले इंजीनियरिंग में डिप्लोमा होल्डर उम्मीदवारों इस एनएचपीसी लिमिटेड रिक्रूटमेंट 2022 के लिए एनएचपीसी लिमिटेड की अधिकृत वेबसाइट (www.nhpcindia.com) के माध्यम से 31 जनवरी 2022 से 21 फरवरी 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस NHPC भर्ती 2022 से जुड़ी अतिरिक्त जानकारी जैसे रिक्तियों की संख्या, पात्रता मापदंड, चयन प्रक्रिया, महत्वपूर्ण तिथियाँ और आवेदन प्रक्रिया इत्यादि निम्नवत है।
एनएचपीसी लिमिटेड भर्ती 2022 की जानकारी हिंदी में :
- कॉरपोरेशन का नाम : नेशनल हाइड्रोइलेक्ट्रिक पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड।
- विज्ञापन संख्या : एनएच/भर्ती/05/2021.
- पोस्ट का नाम : जूनियर इंजीनियर (JE)।
- रिक्तियों की संख्या : 133 पोस्ट्स।
- नौकरी का प्रकार : सेमी गवर्नमेंट जॉब्स।
- आवेदन की तिथि : 31 जनवरी 2022 से 21 फरवरी 2022 तक।
- आवेदन का तरीका : ऑनलाइन।
- आधिकारिक वेबसाइट : www.nhpcindia.com
- नौकरी का स्थान : पूरे भारत में।
एनएचपीसी लिमिटेड वैकेंसी 2022 विवरण :
पद का नाम | रिक्त पद | वेतनमान |
जूनियर इंजीनियर (सिविल) | 68 | रु. 29,600 – 1,19,500/- (प्रति माह) |
जूनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल) | 34 | |
जूनियर इंजीनियर (मैकेनिकल) | 31 | |
कुल योग | 133 पद |
NHPC भर्ती 2022 के लिए पात्रता मानदंड :
एनएचपीसी लिमिटेड जॉब्स के लिए शैक्षिक अर्हता :
- जूनियर इंजीनियर के लिए : अभ्यर्थी के पास न्यूनतम 60% अंकों के साथ सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान से सिविल/ इलेक्ट्रिकल/ मैकेनिकल इंजीनियरिंग में पूर्णकालिक नियमित डिप्लोमा या समकक्ष ग्रेड अर्हता होनी चाहिए।
- इसकी अधिक जानकारी के लिए एनएचपीसी द्वारा जारी किये गए आधिकारिक विज्ञापन को ध्यानपूर्वक पढ़ें।
आयु सीमा (01 फरवरी 2022 को) : उम्मीदवार की अधिकतम आयु 30 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।
राष्ट्रीयता : उम्मीदवार भारत का नागरिक होना चाहिए।
एनएचपीसी लिमिटेड चयन प्रक्रिया : इस एनएचपीसी लिमिटेड रिक्रूटमेंट 2022 में जूनियर इंजीनियर पदों पर नियुक्ति हेतु उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) के आधार पर किया जायेगा।
आवेदन शुल्क : सामान्य/ ईडब्ल्यूएस और ओबीसी श्रेणी के उम्मीदवारों को नॉन-रिफंडेबल आवेदन शुल्क (रु. 295/-) का भुगतानऑनलाइन माध्यम से करना होगा। जबकि एससी/ एसटी/ पीडब्ल्यूबीडी/भूतपूर्व सैनिक उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क की छूट दी गयी है।
एनएचपीसी लिमिटेड भर्ती 2022 के लिए आवेदन कैसे करें :
इच्छुक और योग्य उम्मीदवार NHPC जूनियर इंजीनियर भर्ती 2022 हेतु एनएचपीसी लिमिटेड की आधिकारिक वेबसाइट (www.nhpcindia.com) के माध्यम से या फिर निम्नवत डायरेक्ट लिंक के माध्यम से 31 जनवरी 2022 से 21 फरवरी 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
NHPC Junior Engineer Bharti 2022 – महत्वपूर्ण तिथियां :
- ऑनलाइन आवेदन करने की प्रारंभिक तिथि : 31 जनवरी 2022.
- ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि : 21 फरवरी 2022.
NHPC Limited Vacancy 2022 Online Form – आवश्यक लिंक :
Important Links Area | |
विस्तृत विज्ञापन लिंक | डाउनलोड करें |
ऑनलाइन आवेदन लिंक | अप्लाई करें |
सरकारी नौकरी डेली अपडेट हेतु टेलीग्राम ग्रुप फॉलो करें | Telegram Group |
सरकारी रोजगार अलर्ट के लिए रजिस्टर करें | Free Job Alert |
आधिकारिक वेबसाइट लिंक | www.nhpcindia.com |
महत्वपूर्ण निर्देश : मिनी रत्न भारत सरकार की कंपनी में सेमी गवर्नमेंट जॉब्स की तलाश कर रहे सभी भारतीय इंजीनियरिंग उम्मीदवारों से आग्रह किया जाता है कि इस एनएचपीसी लिमिटेड रिक्रूटमेंट 2022 (NHPC Limited Bharti 2022) में अप्लाई करने से पूर्व आवश्यक जानकारी (शैक्षिणिक योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया, आवेदन शुल्क इत्यादि) का आधिकारिक विज्ञापन (Advt. No. – एनएच/भर्ती/05/2021) के माध्यम से अच्छी तरह अवलोकन/अध्ययन कर लें और फिर ध्यानपूर्वक आवेदन करें। NHPC भर्ती 2022 की अधिक जानकरी के लिए नेशनल हाइड्रोइलेक्ट्रिक पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड की अधिकृत वेबसाइट (www.nhpcindia.com) विजिट करें।