सशस्त्र सीमा बल कांस्टेबल भर्ती 2020 – SSB 1522 कांस्टेबल वैकेंसी रिक्रूटमेंट हेतु आवेदन करें। अंतिम तिथि 20 दिसम्बर 2020
Sashastra Seema Bal Constable Bharti 2020 – सशस्त्र सीमा बल (SSB) ने कल यानि 28 अगस्त 2020 को एसएसबी कांस्टेबल भर्ती 2020 हेतु एसएसबी भर्ती 2020 अधिसूचना जारी कर दी है। एसएसबी द्वारा विभिन्न ट्रेडों (ड्राइवर, कुक, वाटर कैरियर, वॉशरमैन, नाई, सफाईवाला, पशु चिकित्सा एवं अन्य) में कांस्टेबल के रिक्त पदों को भरने के लिए पात्र महिला एवं पुरुष अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन पत्र आमंत्रित किये जाते है। इस सशस्त्र सीमा बल कांस्टेबल भर्ती 2020 के तहत कुल 1522 रिक्तियां अधिसूचित की गयी है, जिनकी पद वार रिक्तियों की संख्या निम्नवत आलेख में उपलब्ध है। इस सशस्त्र सीमा बल सिपाही भर्ती 2020 में भारत और नेपाल/ भूटान के 10 वीं पास नागरिक आवेदन करने के पात्र होंगे।
इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी इस सशस्त्र सीमा बल भर्ती 2020 के लिए एसएसबी रिक्रूटमेंट की ऑफिसियल वेबसाइट (www.ssbrectt.gov.in) के माध्यम से निर्धारित तिथियों में ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। इस एसएसबी कांस्टेबल रिक्रूटमेंट 2020 से जुड़ी अतिरिक्त जानकारी जैसे रिक्तियों की संख्या, पात्रता मानदंड, चयन प्रक्रिया, आवेदन शुल्क, आवेदन प्रक्रिया इत्यादि निम्नवत है।
सशस्त्र सीमा बल कांस्टेबल भर्ती 2020 की जानकारी हिंदी में :
- पुलिस बल का नाम : सशस्त्र सीमा बल (SSB), भारत सरकार।
- मंत्रालय का नाम : गृह मंत्रालय।
- विज्ञापन संख्या : निर्दिष्ट नहीं है।
- रिक्तियों की संख्या : 1522 पद।
- पद का नाम : कांस्टेबल (विभिन्न ट्रेड में)
- नौकरी का प्रकार : सेंट्रल गवर्नमेंट जॉब्स।
- आवेदन करने की तिथि : 60 दिन (विज्ञापन की तारीख से) तक।
- आवेदन करने का तरीका : ऑनलाइन।
- ऑफिसियल वेबसाइट : www.ssb.nic.in | www.ssbrectt.gov.in
- नौकरी का स्थान : पूरे भारत में।
पोस्ट वाइज सशस्त्र सीमा बल कांस्टेबल वैकेंसी 2020 विवरण :
पोस्ट का नाम | रिक्त पद | वेतनमान |
कांस्टेबल (ड्राइवर) | 574 | रु. 21,700 – 69,100/- (लेवल-03) प्रति माह |
कांस्टेबल (प्रयोगशाला सहायक) | 21 | |
कांस्टेबल (पशु चिकित्सा) | 161 | |
कांस्टेबल (अयाह) महिला केवल | 05 | |
कांस्टेबल (बढ़ई) | 03 | |
कांस्टेबल (प्लम्बर) | 01 | |
कांस्टेबल (पेंटर) | 12 | |
कांस्टेबल (दर्जी) | 20 | |
कांस्टेबल (मोची) | 20 | |
कांस्टेबल (माली) | 09 | |
कांस्टेबल (कुक) | 232 | |
कांस्टेबल (कुक) महिला | 26 | |
कांस्टेबल (वाशरमैन) पुरुष | 92 | |
कांस्टेबल (वाशरमैन) महिला | 28 | |
कांस्टेबल (नाई) पुरुष | 75 | |
कांस्टेबल (नाई) महिला | 12 | |
कांस्टेबल (सफाईवाला) पुरुष | 89 | |
कांस्टेबल (सफाईवाला) महिला | 28 | |
कांस्टेबल (वाटर कैरियर) पुरुष | 101 | |
कांस्टेबल (वाटर कैरियर) महिला | 12 | |
कांस्टेबल (वेटर) | 01 | |
कुल योग | 1522 पद |
एसएसबी कांस्टेबल भर्ती 2020 के लिए पात्रता मानदंड :
शैक्षणिक योग्यता : अभ्यर्थी को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से मैट्रिकुलेशन (10वीं / हाई स्कूल) उत्तीर्ण तथा प्रासंगिक ट्रेड में डिप्लोमा एवं निर्धारित अनुभव होना चाहिए। अधिक जानकारी के लिए एसएसबी द्वारा जारी किये गए वैकेंसी सर्कुलर को ध्यानपूर्वक पढ़ें।
आयु सीमा (27 सितम्बर 2020 को) : इस एसएसबी कांस्टेबल रिक्रूटमेंट 2020 में अप्लाई करने के लिए उम्मीदवार की आयु 15 वर्ष से कम तथा 27 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। पद – वार आयु सीमा निम्न प्रकार है :
पद का नाम | आयु सीमा |
कांस्टेबल (ड्राइवर) के लिए : | 21 – 27 वर्ष |
कांस्टेबल (प्रयोगशाला सहायक, पशु चिकित्सक, अयाह, बढ़ई, प्लम्बर, पेंटर) के लिए | 18 – 25 वर्ष |
कांस्टेबल (अन्य ट्रेडों के लिए) : | 18 – 23 वर्ष |
राष्ट्रीयता : उम्मीदवार भारत का नागरिक होना चाहिए।
एसएसबी चयन प्रक्रिया : इस सशस्त्र सीमा बल सिपाही भर्ती 2020 में विभिन्न ट्रेडों में कांस्टेबल के पदों पर उम्मीदवारों का चयन शारीरिक मानक परीक्षण (PST), चिकित्सा परीक्षा एवं सम्बंधित क्षेत्र में निर्धारित अनुभव के आधार पर किया जायेगा।
आवेदन शुल्क : अनारक्षित, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी श्रेणियों के अभ्यर्थियों निर्धारित नॉन रिफंडेबल परीक्षा शुल्क रु. 100/- का भुगतान ऑनलाइन (डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग) अथवा चालान के माध्यम से करना होगा। तथापि, एससी / एसटी/ पूर्व सैनिक और सभी महिला उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क में छूट दी गयी है।
सशस्त्र सीमा बल कांस्टेबल भर्ती 2020 के लिए आवेदन कैसे करें :
इच्छुक और योग्य उम्मीदवार एसएसबी कांस्टेबल भर्ती 2020 (SSB Constable Bharti 2020 Online Form) हेतु सशस्त्र सीमा बल भर्ती शाखा (एसएसबी रिक्रूटमेंट) की अधिकृत वेबसाइट (www.ssbrectt.gov.in) के माध्यम से निर्धारित दिनांक में (विज्ञापन जारी होने की तारीख से अगले 60 दिन तक) ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
एसएसबी कांस्टेबल वैकेंसी 2020 – महत्वपूर्ण तिथियां :
- अधिसूचना जारी होने की तिथि : 28 जुलाई 2020
- ऑनलाइन आवेदन करने की प्रारंभिक तिथि (विस्तारित) : 21 नवम्बर 2020.
- ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि (विस्तारित) : 20 दिसम्बर 2020.
एसएसबी सिपाही भर्ती 2020 – आवश्यक लिंक :
Important Links Area | |
शुद्धिपत्र डाउनलोड लिंक | यहाँ क्लिक करें |
एसएसबी भर्ती 2020 विज्ञापन लिंक | डाउनलोड करें |
वैकेंसी सर्कुलर लिंक | डाउनलोड करें |
ऑनलाइन अप्लाई लिंक | अप्लाई करें |
सरकारी रोजगार अलर्ट के लिए रजिस्टर करें | फ्री जॉब अलर्ट |
सरकारी नौकरी डेली अपडेट के लिए टेलीग्राम ग्रुप फॉलो करें | यहाँ क्लिक करें |
आधिकारिक वेबसाइट लिंक | यहाँ क्लिक करें |
महत्वपूर्ण निर्देश : डिफेंस में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे सभी 10 वीं पास भारतीय उम्मीदवारों से आग्रह किया जाता है कि इस एसएसबी कांस्टेबल भर्ती 2020 (Sashastra Seema Bal Constable Bharti 2020) में अप्लाई करने से पूर्व आवश्यक जानकारी (शैक्षिणिक योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया, आवेदन शुल्क इत्यादि) का एसएसबी भर्ती अधिसूचना 2020 के माध्यम से अच्छी तरह अवलोकन/अध्यन कर लें और फिर ध्यानपूर्वक आवेदन करें। कृपया, अधिक जानकारी के लिए सशस्त्र सीमा बल भर्ती शाखा (एसएसबी रिक्रूटमेंट) की अधिकृत वेबसाइट (www.ssbrectt.gov.in) विजिट करें।