पटना हाई कोर्ट असिस्टेंट भर्ती 2023 – PHC 550 सहायक वैकेंसी हेतु आवेदन करें। अंतिम तिथि 07 मार्च 2023

Patna High Court Assistant Bharti 2023 – पटना हाई कोर्ट बिहार ने ग्रुप ‘बी’ के अंतर्गत असिस्टेंट के पदों पर नियुक्ति हेतु भर्ती विज्ञापन जारी किया है। पटना उच्च न्यायालय द्वारा पटना हाई कोर्ट असिस्टेंट भर्ती 2023 के लिए पात्र उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए जाते हैं। इस पटना उच्च न्यायालय सहायक भर्ती 2023 के तहत कुल 550 रिक्तयां अधिसूचित की गयी है, जिनमें 35 फीसदी पद महिलाओं तथा 04 फीसदी अस्थि विकलांग (ओएच) के लिए आरक्षित है।

इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इस पटना हाई कोर्ट असिस्टेंट वैकेंसी 2023 के लिए पटना उच्च न्यायालय की आधिकारिक वेबसाइट (www.patnahighcourt.gov.in) के माध्यम से 06 फरवरी 2023 से 07 मार्च 2023 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। इस पटना बिहार हाई कोर्ट असिस्टेंट  भर्ती 2023 से जुड़ी अतिरिक्त जानकारी जैसे रिक्तियों की संख्या, शैक्षणिक अर्हता, चयन प्रक्रिया, आवेदन की तिथि, आवेदन शुल्क, आवेदन का तरीका इत्यादि निम्नवत है।

पटना हाई कोर्ट असिस्टेंट भर्ती 2023 की जानकारी हिंदी में :

  • विभाग का नाम : पटना उच्च न्यायालय (High Court of Patna)।
  • विज्ञापन संख्या : PHC/01/2023.
  • कुल पदों की संख्या : 550 पद।
  • नौकरी का प्रकार : बिहार सरकारी नौकरी | हाई कोर्ट जॉब्स
  • आवेदन करने की अवधि : 06 फरवरी 2023 से 07 मार्च 2023 तक।
  • आवेदन का तरीका : ऑनलाइन।
  • आधिकारिक वेबसाइट : www.patnahighcourt.gov.in
  • नौकरी का स्थान : बिहार।

पटना हाई कोर्ट असिस्टेंट वैकेंसी 2023 विवरण :

पोस्ट का नाम रिक्तियों की संख्या वेतनमान
असिस्टेंट (ग्रुप ‘बी’) 550 ₹ 44,900 – 1,42,400/- (लेवल-7)

श्रेणी-वार पटना उच्च न्यायालय सहायक रिक्ति विवरण 2023 :

श्रेणी का नाम रिक्त पद
UR 238
SC 88
ST 05
EBC 99
BC 66
EWS 54
कुल योग 550 पद

Patna High Court Assistant Bharti 2023 के लिए पात्रता मानदंड :

शैक्षणिक योग्यता : अभ्यर्थी को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय / संस्थान से किसी भी विषय में स्नातक उत्तीर्ण तथा उसके पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से कंप्यूटर एप्लीकेशन में कम से कम छह महीने के कोर्स का डिप्लोमा/ सर्टिफिकेट होना चाहिए।

उम्र सीमा (01 जनवरी 2023) : उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 साल तथा अधिकतम आयु 37/40 वर्ष होनी चाहिए।

राष्ट्रीयता : उम्मीदवार को भारत का नागरिक होना चाहिए।

चयन प्रक्रिया : इस पटना उच्च न्यायालय सहायक भर्ती 2023 में उम्मीदवार का चयन लिखित परीक्षा (प्रारंभिक एवं मुख्य परीक्षा), कंप्यूटर प्रवीणता परीक्षा तथा साक्षात्कार के आधार पर किया जायेगा।

आवेदन शुल्क : सभी आवेदकों को निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड तथा इंटरनेट बैंकिंग के माधयम से करना होगा। श्रेणीवार आवेदन शुल्क निम्नप्रकार है :

श्रेणी का नाम आवेदन शुल्क
यूआर/ बीसी/ ईबीसी/ ईडब्ल्यूएस उम्मीदवार के लिए ₹ 1200/-
एससी/ एसटी/ ओएच उम्मीदवारों के लिए ₹ 600/-

पटना उच्च न्यायालय सहायक भर्ती 2023 हेतु आवेदन कैसे करें :

इच्छुक और योग्य उम्मीदवार पटना हाई कोर्ट असिस्टेंट भर्ती 2023 हेतु पटना हाई कोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट (www.patnahighcourt.gov.in) के माध्यम से अथवा निम्नवत डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके निम्नवत प्रस्तावित तिथियों में ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

पटना उच्च न्यायालय सहायक भर्ती 2023 – महत्वपूर्ण तिथियां :

  • ऑनलाइन आवेदन  शुरू होने की तिथि : 06 फरवरी 2023.
  • ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि : 07 मार्च 2023.
  •  परीक्षा शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि : 09 मार्च 2023.
  • प्रारंभिक परीक्षा की तिथि : 30 अप्रैल 2023.

Patna High Court Assistant Vacancy 2023 Online Form – आवश्यक लिंक्स :

Important Links Area
भर्ती विज्ञापन लिंक डाउनलोड करें
ऑनलाइन आवेदन लिंक अप्लाई करें
सरकारी रोजगार अलर्ट के लिए रजिस्टर करें Free Job Alert
सरकारी नौकरी डेली अपडेट हेतु टेलीग्राम ग्रुप फॉलो करें Telegram Channel
आधिकारिक वेबसाइट लिंक विजिट करें

आवश्यक दिशा-निर्देश : बिहार राज्य में सरकारी नौकरी की खोज कर रहे एडवोकेट उम्मीदवार जो भारत के मूल निवासी है को सूचित किया जाता है कि इस पटना हाई कोर्ट असिस्टेंट रिक्रूटमेंट 2023 ( Patna High Court Assistant Bharti 2023 ) में अप्लाई करने से पूर्व अभ्यर्थी उपर्युक्त दिए गए अधिकृत भर्ती विज्ञापन के माध्यम से भलीभांति पुष्टि कर लें और रिक्रूटमेंट नोटिस की शर्तों के अनुसार ध्यानपूर्वक आवेदन करें।

Leave a Comment

DMCA.com Protection Status