रेलवे सुरक्षा बल भर्ती 2024 – RPF 4660 कांस्टेबल और एसआई वैकेंसी हेतु अधिसूचना जारी। यहाँ पूरी डिटेल्स जानें।

Railway Suraksha Bal Bharti 2024 – रेल मंत्रालय (रेलवे बोर्ड) ने रेलवे सुरक्षा बल (RPF) और रेलवे सुरक्षा विशेष बल (RPSF) में कांस्टेबल एवं सब-इंस्पेक्टर (SI) के पदों पर भर्ती हेतु केंद्रीकृत रोजगार सूचना जारी कर दी है। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) द्वारा रेलवे सुरक्षा बल भर्ती 2024 के लिए  पात्र भारतीय नागरिकों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किये जाते है। इस RPF भर्ती 2024 के तहत कुल 4660 रिक्त पदों पर बंपर भर्ती की जाएगी, जिनमें 4208 पद कांस्टेबल (सिपाही) तथा 452 पद उप निरीक्षक (दरोगा) के शामिल होंगे।

इच्छुक एवं निर्धारित अर्हता वाले उम्मीदवार इस रेलवे सुरक्षा बल वैकेंसी 2024 के लिए आरपीएफ की आधिकारिक वेबसाइट (www.rpf.indianrailways.gov.in) के माध्यम से आगामी निर्धारित तिथियों में ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। इस आरपीएफ कांस्टेबल और एसआई रिक्रूटमेंट 2024 से सम्बंधित जानकारी जैसे रिक्त पदों की सांख्या, योग्यता एवं पात्रता, चयन प्रक्रिया, आवेदन का तरीका इत्यादि निम्नवत है।

रेलवे सुरक्षा बल भर्ती 2024 की जानकारी हिंदी में :

  • संगठन का नाम : रेलवे सुरक्षा बल (RPF)।
  • मंत्रालय का नाम : रेल मंत्रालय, भारत सरकार।
  • अधिसूचना संख्या : RPF 01/2024 & RPF 02/2024.
  • रिक्तियों की कुल संख्या : 4660 पद।
  • नौकरी का प्रकार : सेंट्रल गवर्नमेंट जॉब्स
  • आवेदन करने की अवधि : 15 अप्रैल 2024 से 14 मई 2024 तक।
  • आवेदन करने का तरीका : ऑनलाइन।
  • ऑफिसियल वेबसाइट : www.rpf.indianrailways.gov.in
  • नौकरी का स्थान : पूरे भारत में।

पद-वार रेलवे सुरक्षा बल वैकेंसी 2024 विवरण :

पद का नाम रिक्त पद वेतनमान
कांस्टेबल 4208 ₹ 52,00 – 20,200/- ग्रेड पे 4200/-
सब-इंस्पेक्टर (SI) 452 ₹ 93,00 – 34,800/- ग्रेड पे 2000/-
कुल योग 4660 पद

Railway Suraksha Bal Bharti 2024 के लिए पात्रता मानदंड :

रेलवे सुरक्षा बल नौकरी हेतु शैक्षणिक योग्यता :

  • कांस्टेबल के लिए : अभ्यर्थी को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं / मैट्रिकुलेशन उत्तीर्ण होना चाहिए।
  • सब-इंस्पेक्टर(SI) के लिए : अभ्यर्थी को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक उत्तीर्ण होना चाहिए।
  • इसकी स्पष्ट जानकारी के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक भर्ती अधिसूचना का इन्तजार करें।

आयु सीमा : उम्मीदवार की न्यूनतम तथा अधिकतम आयु सीमा निम्न प्रकार होनी चाहिए।

  • कांस्टेबल (सिपाही) के लिए : 18 -28 वर्ष।
  • उप निरीक्षक (दरोगा) के लिए : 21 -28 वर्ष।

राष्ट्रीयता : उम्मीदवार भारत का नागरिक होना चाहिए।

चयन प्रक्रिया : इस आरपीएफ कांस्टेबल और एसआई रिक्रूटमेंट 2024 में उक्त पदों पर उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT), शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) और  शारीरिक माप परीक्षण (PMT) के आधार पर किया जायेगा।

आवेदन शुल्क : सभी आवेदकों को निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन (इंटरनेट बैंकिंग, डेबिट/ क्रेडिट कार्ड) अथवा UPI के माध्यम से करना होगा। कैटेगरी वाइज देय शुल्क निम्न प्रकार से होगा :

कैटेगरी देय शुल्क
सामान्य/ ओबीसी उम्मीदवारों के लिए : ₹ 500/-
एससी/ एसटी/ महिला/ पूर्व-सैनिक/ ईबीसी के लिए ₹ 250/-

RPF भर्ती 2024 के लिए आवेदन कैसे करें :

इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इस रेलवे सुरक्षा बल भर्ती 2024 हेतु रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स (RPF) की अधिकृत वेबसाइट (www.rpf.indianrailways.gov.in) के माध्यम से अथवा निम्नवत डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके निम्नलिखित निर्धारित तिथियों में  ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

RPF Constable & SI Bharti 2024 – महत्वपूर्ण तिथियां :

  • ऑनलाइन आवेदन करने की प्रारंभिक तिथि : 15 अप्रैल 2024.
  • ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि : 14 मई 2024.

Railway Suraksha Bal Vacancy 2024 Online Form – आवश्यक लिंक्स :

Important Links Area
भर्ती अधिसूचना लिंक डाउनलोड करें
ऑनलाइन आवेदन लिंक अप्लाई करें
सरकारी नौकरी डेली अपडेट हेतु टेलीग्राम ग्रुप से जुडें Telegram Group
नवीनतम सरकारी भर्ती लिंक Rojgar Result
आधिकारिक वेबसाइट लिंक विजिट करें

महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश : रेलवे सुरक्षा बल (RPF) में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे सभी पात्र भारतीय उम्मीदवारों से आग्रह किया जाता है कि इस रेलवे सुरक्षा बल भर्ती 2024Railway Suraksha Bal Bharti 2024 ) में अप्लाई करने से पूर्व आवश्यक जानकारी (शैक्षिणिक योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया, आवेदन शुल्क इत्यादि) का भर्ती अधिसूचना के माध्यम से अच्छी तरह अवलोकन/पुष्टि कर लें और फिर ध्यानपूर्वक आवेदन करें। उक्त RPF भर्ती 2024 की अधिक जानकारी के लिए कृपया, रेलवे सुरक्षा बल की अधिकृत वेबसाइट (www.rpf.indianrailways.gov.in) विजिट करें।

1 thought on “रेलवे सुरक्षा बल भर्ती 2024 – RPF 4660 कांस्टेबल और एसआई वैकेंसी हेतु अधिसूचना जारी। यहाँ पूरी डिटेल्स जानें।”

Leave a Comment

DMCA.com Protection Status