राजस्थान आयुर्वेद विभाग भर्ती 2021 – 550 कम्पाउण्डर/ नर्स जूनियर ग्रेड वैकेंसी रिक्रूटमेंट हेतु आवेदन करें। अंतिम तिथि 23 जुलाई 2021
Rajasthan Ayurved Vibhag Bharti 2021 – निदेशालय, आयुर्वेद विभाग, राजस्थान – अजमेर ने राजस्थान आयुर्वेदिक, यूनानी, होम्योपैथी प्राकृतिक चिकित्सा अधीनस्थ सेवा नियम, 1966 के अन्तर्गत आयुर्वेद विभाग के अधीन कम्पाउण्डर – नर्स जूनियर ग्रेड के पदों पर नियमित नियुक्ति हेतु विज्ञापन जारी किया है। निदेशालय द्वारा राजस्थान आयुर्वेद विभाग भर्ती 2021 के निर्धारित योग्यताधारी अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किये जाते हैं। इस भर्ती (Rajasthan Ayurved Compounder/ Nurse Bharti 2021 ) के तहत कुल 550 रिक्तियां प्रकाशित की गयी हैं , जिनमें 507 पद नॉन टीएसपी क्षेत्र तथा 43 पद टीएसपी क्षेत्र के शामिल हैं।
इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इस राजस्थान आयुर्वेद डिपार्टमेंट रिक्रूटमेंट 2021 के लिए डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन राजस्थान आयुर्वेद विश्वविद्यालय की अधिकृत वेबसाइट (www.nursing.rauonline.in) के माध्यम से 24 जून 2021 से 23 जुलाई 2021 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। इस राजस्थान आयुर्वेद विभाग कम्पाउण्डर-नर्स जूनियर ग्रेड भर्ती 2021 से जुड़ी अन्य महत्वपूर्ण जानकारी जैसे रिक्तियों की संख्या, चयन प्रक्रिया, आवेदन शुल्क, आवेदन की विधि इत्यादि निम्नांकित है।
राजस्थान आयुर्वेद विभाग भर्ती 2021 की जानकारी हिंदी में :
- विभाग का नाम : आयुर्वेद विभाग, राजस्थान सरकार।
- भर्तीकर्ता का नाम : डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन राजस्थान आयुर्वेद विश्वविद्यालय, जोधपुर।
- विज्ञापन संख्या : 01/2021 || 02/2021.
- रिक्तियों की कुल संख्या : 550 पोस्ट्स।
- नौकरी का प्रकार : राजस्थान सरकारी नौकरी।
- आवेदन की तिथि : 24 जून 2021 से 23 जुलाई 2021 तक।
- आवेदन का तरीका : ऑनलाइन।
- आधिकारिक वेबसाइट : www.ayurved.rajasthan.gov.in
- नौकरी का स्थान : अजमेर, राजस्थान।
राजस्थान आयुर्वेद विभाग वैकेंसी 2021 विवरण :
पोस्ट का नाम | रिक्त पद | वेतनमान (सैलरी) |
कम्पाउण्डर/ नर्स जूनियर ग्रेड | 550 | ₹ 23700/- (पारिश्रमिक), L-10 |
श्रेणी-वार राजस्थान आयुर्वेद विभाग रिक्ति विवरण 2021 :
श्रेणी का नाम | महिला | पुरुष | योग |
UR | 55 | 130 | 185 |
UR TSP | 06 | 16 | 22 |
SC | 24 | 57 | 81 |
SC TSP | 00 | 02 | 02 |
ST | 18 | 42 | 60 |
OBC | 31 | 75 | 106 |
MBC | 07 | 18 | 25 |
EWS | 15 | 35 | 50 |
कुल योग | 161 | 389 | 550 |
राजस्थान आयुर्वेद डिपार्टमेंट रिक्रूटमेंट 2021 के लिए पात्रता मानदंड :
राजस्थान आयुर्वेद जॉब्स 2021 के लिए शैक्षिक योग्यता : अभ्यर्थी के पास भारत में विधि द्वारा स्थापित किसी यूनिवर्सिटी से आयुर्वेद नर्सिंग में तीन वर्षीय डिप्लोमा अथवा चार वर्षीय बी.एस.सी (आयुर्वेद नर्सिंग) डिग्री होनी चाहिए। इसकी विस्तृत जानकारी के लिए सम्बंधित भर्ती विज्ञापन ध्यानपूर्वक पढ़ें।
आयु सीमा (01 जनवरी 2022 को) : उम्मीदवार की न्यूनतम उम्र 18 वर्ष तथा अधिकतम उम्र 40 वर्ष होनी चाहिए।
राष्ट्रीयता : अभ्यर्थी को भारत का नागरिक होना चाहिए।
चयन प्रक्रिया : इस राजस्थान सहकारी डेयरी भर्ती 2021 में उक्त पदों पर उम्मीदवारों का चयन बोनस अंकों पर आधारित वरीयता सूची और दस्तावेज सत्यापन के पर आधार पर किया जायेगा। इसकी विस्तृत जानकारी के लिए विभागीय भर्ती विज्ञापन देखें।
आवेदन शुल्क : सभी आवदेकों को निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान करना अनिवार्य है। श्रेणी-वार आवेदन शुल्क निम्न प्रकार है:
आवेदन शुल्क विवरण | |
सामान्य एवं ओबीसी/ एमबीसी (क्रीमीलेयर) अभ्यर्थियों के लिए | ₹ 300/- |
राजस्थान के एससी/ एसटी/ ओबीसी/ एमबीसी (नॉन क्रीमीलेयर)/ ईडब्ल्यूएस और एवं निःशक्तजन श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए | ₹ 200/- |
राजस्थान आयुर्वेद विभाग भर्ती 2021 हेतु आवेदन कैसे करें :
इच्छुक और निर्धारित योग्यताधारी उम्मीदवार राजस्थान आयुर्वेद विभाग कम्पाउण्डर-नर्स जूनियर ग्रेड भर्ती 2021 हेतु डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन राजस्थान आयुर्वेद विश्वविद्यालय की ऑफिशियल वेबसाइट (www.nursing.rauonline.in) के माध्यम से अथवा निम्नवत डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके 24 जून 2021 से 23 जुलाई 2021 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
Rajasthan Ayurved Department Recruitment 2021 – महत्वपूर्ण तिथियां :
- ऑनलाइन आवेदन करने की प्रारंभिक तिथि : 24 जून 2021.
- ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि : 23 जुलाई 2021.
Rajasthan Ayurved Department Vacancy 2021 Online Form – आवश्यक लिंक :
Important Links Area | |
विस्तृत विज्ञापन डाउनलोड लिंक | 01/2021 || 02/2021 |
ऑनलाइन आवेदन लिंक | अप्लाई करें |
सरकारी रोजगार अपडेट के लिए रजिस्टर करें | फ्री जॉब अलर्ट |
सरकारी नौकरी डेली अपडेट हेतु टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ें | Telegram Group |
आधिकारिक वेबसाइट लिंक | विजिट करें |
महत्वपूर्ण निर्देश : राजस्थान आयुर्वेद विभाग में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे सभी भारतीय उम्मीदवारों से आग्रह किया जाता है कि इस राजस्थान आयुर्वेद डिपार्टमेंट रिक्रूटमेंट 2021 (Rajasthan Ayurved Vibhag Bharti 2021) में अप्लाई करने से पूर्व आवश्यक जानकारी (शैक्षिणिक योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया, आवेदन शुल्क इत्यादि) का आधिकारिक भर्ती विज्ञापन के माध्यम से अच्छी तरह अवलोकन/अध्यन कर लें और फिर ध्यानपूर्वक आवेदन करें।