राजस्थान लैब असिस्टेंट भर्ती 2022 – RSMSSB 1012 प्रयोगशाला सहायक वैकेंसी रिक्रूटमेंट हेतु आवेदन करें। अंतिम तिथि 23 अप्रैल 2022

Rajasthan Lab Assistant Bharti 2022 – राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB), जयपुर ने माध्यमिक शिक्षा विभाग, कृषि विभाग, कॉलेज शिक्षा एवं राज्य विधि विज्ञान प्रयोगशाला के अन्तर्गत राजस्थान प्रयोगशाला सहायक संयुक्त सीधी भर्ती 2022 हेतु विज्ञापन जारी किया है। आरएसएमएसएसबी द्वारा राजस्थान लैब असिस्टेंट भर्ती 2022 हेतु योग्य उम्मीदवारों से निर्धारित प्रपत्र में ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किये जाते हैं। इस RSMSSB प्रयोगशाला सहायक भर्ती 2022 के तहत कुल 1012 रिक्तियां अधिसूचित की गयी हैं, जिनमें 735 पद गैर अनुसूचित क्षेत्र तथा 277 पद अनुसूचित क्षेत्र के लिए प्रस्तावित हैं।

इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इस राजस्थान लैब असिस्टेंट रिक्रूटमेंट 2022 के लिए राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट (www.rsmssb.rajasthan.gov.in) के माध्यम से 25 मार्च 2022 से 23 अप्रैल 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। इस आरएसएमएसएसबी लैब असिस्टेंट भर्ती 2022 से जुड़ी अतिरिक्त जानकारी जैसे रिक्तियों की संख्या, शैक्षणिक अर्हता, चयन प्रक्रिया, आवेदन की तिथि, आवेदन का तरीका इत्यादि निम्नवत है।

राजस्थान लैब असिस्टेंट भर्ती 2022 की जानकारी हिंदी में :

  • भर्ती बोर्ड का नाम : राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB)।
  • विज्ञापन संख्या : 04/2022.
  • रिक्त पदों की संख्या : 1012 पद।
  • नौकरी का प्रकार : राजस्थान सरकारी नौकरी
  • आवेदन का तरीका : ऑनलाइन।
  • आवेदन करने की अवधि : 25 मार्च 2022 से 23 अप्रैल 2022 तक।
  • ऑफिसियल वेबसाइट : www.rsmssb.rajasthan.gov.in
  • नौकरी का स्थान : राजस्थान।

राजस्थान लैब असिस्टेंट वैकेंसी 2022 विवरण :

पद का नाम विभाग का नाम रिक्त पद वेतनमान
लैब असिस्टेंट (विज्ञान) माध्यमिक शिक्षा विभाग 461 पे मेट्रिक्स लेवल – 8
लैब असिस्टेंट (विज्ञान) कृषि विभाग 16
लैब असिस्टेंट (विज्ञान) कॉलेज शिक्षा आयुक्तालय 308
लैब असिस्टेंट (विज्ञान) राज्य विधि विज्ञान प्रयोगशाला 14
लैब असिस्टेंट (भूगोल) कॉलेज शिक्षा आयुक्तालय 128
लैब असिस्टेंट (गृह विज्ञान) कॉलेज शिक्षा आयुक्तालय 37
जूनियर लैब असिस्टेंट (विज्ञान) राज्य विधि विज्ञान प्रयोगशाला 48 पे मेट्रिक्स लेवल – 5
कुल योग 1012 पद

श्रेणी/ क्षेत्र-वार RSMSSB पशुधन सहायक रिक्ति 2022 विवरण :

पद का नाम गैर अनुसूचित क्षेत्र (Non TSP) अनुसूचित क्षेत्र (TSP)
प्रयोगशाला सहायक (विज्ञान) 218 243
प्रयोगशाला सहायक (विज्ञान) 15 01
प्रयोगशाला सहायक (विज्ञान) 282 26
प्रयोगशाला सहायक (विज्ञान) 14
प्रयोगशाला सहायक (भूगोल) 123 05
प्रयोगशाला सहायक (गृह विज्ञान) 35 02
कनिष्ठ प्रयोगशाला सहायक (विज्ञान) 48
योग 735 277

RSMSSB प्रयोगशाला सहायक भर्ती 2022 के लिए पात्रता मानदंड :

शैक्षणिक योग्यता : अभ्यर्थी को किसी मान्यता प्राप्त शिक्षा बोर्ड से सम्बन्धित विषयों के साथ सीनियर सैकेण्डरी की परीक्षा उत्तीर्ण तथा देवनागरी लिपि में लिखी गयी हिंदी में कार्य करने का ज्ञान एवं राजस्थान की संस्कृति का ज्ञान होना चाहिए। इसकी विस्तृत जानकारी के लिए अधिकृत भर्ती विज्ञापन का ध्यानपूर्वक अवलोकन करें।

आयु सीमा : आवेदक 01, जनवरी 2023 को 18 वर्ष की आयु प्राप्त कर चुका हो और 40 वर्ष से अधिक नहीं हुआ हो।

राष्ट्रीयता : उम्मीदवार भारत का नागरिक होना चाहिए।

चयन प्रक्रिया : इस राजस्थान लैब असिस्टेंट रिक्रूटमेंट 2022 में उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जायेगा।

आवेदन शुल्क : सभी उम्मीदवारों को अपनी श्रेणी के अनुरूप निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान राज्य के निर्धारित इ-मित्र कियोस्क या जन सुविधा केंद्र (C.S.C.) के माध्यम से करना होगा। श्रेणीवार आवेदन शुल्क इस प्रकार है।

श्रेणी का नाम आवेदन एवं परीक्षा शुल्क
GEN/ OBC (क्रीमी लेयर) उम्मीदवारों के लिए ₹ 450/-
OBC (नॉन क्रीमी लेयर)/ EWS उम्मीदवारों के लिए ₹ 350/-
SC/ ST/ PWD उम्मीदवारों के लिए ₹ 250/-

राजस्थान लैब असिस्टेंट भर्ती 2022 के लिए आवेदन कैसे करें :

इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इस आरएसएमएसएसबी लैब असिस्टेंट भर्ती 2022 के लिए राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट (www.rsmssb.rajasthan.gov.in) के माध्यम से या निम्नवत डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके निम्नवत निर्धारित दिनांकों में ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

RSMSSB Lab Assistant Bharti 2022 – महत्वपूर्ण तिथियां :

  • ऑनलाइन आवेदन करने की प्रारंभिक तिथि : 25 मार्च 2022.
  • ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि : 23 अप्रैल 2022.
  • ऑनलाइन आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि : 23 अप्रैल 2022.
  • लिखित परीक्षा की प्रस्तावित तिथि : 28 & 29 जून 2022.

RSMSSB Lab Assistant Vacancy 2022 Online Form – आवश्यक लिंक्स :

Important Links Area
भर्ती विज्ञापन लिंक डाउनलोड करें
ऑनलाइन आवेदन लिंक अप्लाई करें
सरकारी नौकरी डेली अपडेट हेतु टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ें Telegram Channel
सरकारी रोजगार अलर्ट के लिए गूगल न्यूज़ फॉलो करें Google News
आधिकारिक वेबसाइट लिंक विजिट करें

महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश : राजस्थान में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे सभी 12 वीं उत्तीर्ण उम्मीदवारों को सूचित किया जाता है कि इस RSMSSB प्रयोगशाला सहायक भर्ती 2022 ( Rajasthan Lab Assistant Bharti 2022 ) में अप्लाई करने से पूर्व भर्ती से सम्बंधित महत्वपूर्ण जानकारी (शैक्षिणिक योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया, आवेदन शुल्क इत्यादि ) का विज्ञापन (Advt. – 04/2022) के माध्यम से भलीभांति जाँच कर लें और फिर ध्यानपूर्वक आवेदन करें। कृपया, RSMSSB भर्ती 2022 की अधिक जानकारी के लिए राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की अधिकृत वेबसाइट (www.rsmssb.rajasthan.gov.in) विजिट करें।

Leave a Comment

DMCA.com Protection Status