राजस्थान मदरसा बोर्ड भर्ती 2023 – 6843 शिक्षा अनुदेशक एवं कम्प्यूटर अनुदेशक वैकेंसी हेतु विज्ञप्ति जारी। यहाँ पूरी डिटेल्स जानें।

Rajasthan Madarsa Board Bharti 2023 – राजस्थान मदरसा बोर्ड, जयपुर ने अपने पंजीकृत मदरसों में शिक्षा अनुदेशक एवं कम्प्यूटर अनुदेशक के संविदा आधारित पदों पर भर्ती हेतु विज्ञप्ति जारी की है। बोर्ड द्वारा राजस्थान मदरसा बोर्ड भर्ती 2023 के लिए योग्य अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किये जाते है। इस राजस्थान मदरसा बोर्ड अनुदेशक भर्ती 2023 के तहत कुल 6843 रिक्तियां अधिसूचित की गयीं है, जिनमें 4143 पद शिक्षा अनुदेशक तथा 2700 कम्प्यूटर अनुदेशक के शामिल है।

इच्छुक एवं योग्य अभ्यर्थी इस राजस्थान मदरसा बोर्ड वैकेंसी 2023 हेतु राजस्थान अल्पसंख्यक कार्य विभाग की अधिकृत वेबसाइट (www.minority.rajasthan.gov.in) के माध्यम से 27 अक्टूबर 2023 से 25 नवम्बर  2023 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस राजस्थान मदरसा बोर्ड संविदा अनुदेशक भर्ती 2023 से जुड़ी अतिरिक्त जानकारी जैसे रिक्तियों की संख्या, शैक्षिक अर्हता, चयन प्रक्रिया, आवेदन शुल्क, आवेदन का तरीका इत्यादि निम्नवत है।

राजस्थान मदरसा बोर्ड भर्ती 2023 की जानकारी हिंदी में :

  • बोर्ड का नाम : राजस्थान मदरसा बोर्ड, जयपुर।
  • विभाग का नाम : अल्पसंख्यक कार्य विभाग, राजस्थान सरकार।
  • विज्ञप्ति संख्या : 01/2023-24.
  • रिक्त पद की संख्या : 6843 पद।
  • नौकरी का प्रकार : राजस्थान सरकारी नौकरी
  • आवेदन करने की अवधि : 27 अक्टूबर 2023 से 25 नवम्बर  2023 तक।
  • आवेदन का तरीका : ऑनलाइन।
  • आधिकारिक वेबसाइट : www.minority.rajasthan.gov.in
  • नौकरी का स्थान : राजस्थान।

पद-वार राजस्थान मदरसा बोर्ड वैकेंसी 2023 विवरण :

पद का नाम रिक्त पद मानदेय
शिक्षा अनुदेशक (Education Instructor) 4143 आगामी विज्ञापन के अनुसार
कम्प्यूटर अनुदेशक (Computer Instructor) 2700
कुल योग 6843 पद

Rajasthan Madarsa Board Bharti 2023 के लिए पात्रता मानदंड :

राजस्थान मदरसा बोर्ड नौकरी हेतु शैक्षणिक योग्यता :

  • शिक्षा अनुदेशक के लिए : अभ्यर्थी को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड/ यूनिवर्सिटी से स्नातक उत्तीर्ण तथा बी.एड./ बी.एस.टी.सी डिग्री होल्डर होना चाहिए।
  • कम्प्यूटर अनुदेशक के लिए : अभ्यर्थी को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कम्प्यूटर/ इलेक्ट्रॉनिक्स/ आईटी  विषय के साथ स्नातक उत्तीर्ण समकक्ष डिप्लोमा उत्तीर्ण होना चाहिए।
  • इसकी स्पष्ट जानकारी के लिए आगामी विस्तृत विज्ञापन का इंतजार करें।

आयु सीमा (01 जनवरी 2024 को) : अभ्यर्थी की  न्यूनतम उम्र 18 वर्ष तथा अधिकतम उम्र 40 वर्ष होनी चाहिए।

राष्ट्रीयता : उम्मीदवार भारत का नागरिक हो।

चयन प्रक्रिया : इस राजस्थान मदरसा बोर्ड संविदा अनुदेशक भर्ती 2023 में उक्त पदों पर उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर किया जायेगा। इसकी सटीक जानकारी हेतु आगामी अधिकृत विज्ञापन अवश्य देखें।

आवेदन शुल्क :  सभी आवेदकों को निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ई-मित्र कियोस्क या जन सुविधा केंद्र (C.S.C.) के माध्यम से करना होगा। कैटेगरी वाइज एप्लीकेशन फीस निम्न प्रकार है :

कैटेगरी देय शुल्क
सामान्य & ओबीसी/एमबीसी उम्मीदवारों के लिए : ₹ –/-
एनसीएल ओबीसी/ एमबीसी & ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए : ₹ –/-
एससी/ एसटी/ पीएच/ सहरिया उम्मीदवारों के लिए : ₹ –/-

राजस्थान मदरसा बोर्ड अनुदेशक भर्ती 2023 हेतु आवेदन कैसे करें :

इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार इस राजस्थान मदरसा बोर्ड भर्ती 2023 हेतु राजस्थान अल्पसंख्यक कार्य विभाग की आधिकारिक वेबसाइट (www.minority.rajasthan.gov.in) के माध्यम से या निम्नवत डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके निम्नवत निर्धारित तिथियों में ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Rajasthan Madarsa Board Anudeshak Bharti 2023 – महत्वपूर्ण तिथियां :

  • ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि : 27 अक्टूबर 2023.
  • ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि : 25 नवम्बर 2023.

Rajasthan Madarsa Board Vacancy 2023 Online Form – उपयोगी लिंक्स :

Important Links Area
भर्ती स्थगित सूचना लिंक डाउनलोड करें
अधिकृत विज्ञप्ति लिंक डाउनलोड करें
ऑनलाइन आवेदन लिंक अप्लाई करें
सरकारी नौकरी डेली अपडेट हेतु टेलीग्राम ग्रुप फॉलो करें Telegram Channel
नवीनतम सरकारी भर्ती लिंक Rojgar Result
आधिकारिक वेबसाइट लिंक विजिट करें

महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश : राजस्थान अल्पसंख्यक कार्य विभाग में संविदा नौकरी की तलाश कर रहे सभी भारतीय उम्मीदवारों जो राजस्थान राज्य के निवासी है से आग्रह किया जाता है कि इस Rajasthan Madarsa Board Bharti 2023 में अप्लाई करने से पूर्व आवश्यक जानकारी (शैक्षिणिक योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया, आवेदन शुल्क इत्यादि) का अधिकृत विज्ञापन के माध्यम से अच्छी तरह अवलोकन/अध्ययन कर लें और फिर ध्यानपूर्वक आवेदन करें। इसकी अधिक जानकारी के लिए कृपया, राजस्थान अल्पसंख्यक कार्य विभाग की अधिकृत वेबसाइट (www.minority.rajasthan.gov.in) विजिट करें।

Leave a Comment

DMCA.com Protection Status