उत्तराखंड पशु चिकित्सा अधिकारी भर्ती 2023 | UKPSC 91 वेटरनरी ऑफिसर (VO) वैकेंसी हेतु आवेदन करें। अंतिम तिथि 02 नवम्बर 2023

Uttarakhand Pashu Chikitsa Adhikari Bharti 2023 – उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने पशु पालन विभाग, उत्तराखण्ड के अन्तर्गत पशुचिकित्साधिकारी (वेटरनरी ऑफिसर) ग्रेड-2 के रिक्त पदों पर सीधी भर्ती द्वारा चयन हेतु विज्ञापन जारी किया है। यूकेपीएससी द्वारा उत्तराखंड पशु चिकित्सा अधिकारी भर्ती 2023 के लिए पात्र अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किये जाते हैं। इस UKPSC पशुचिकित्साधिकारी भर्ती 2023 के तहत कुल 91 रिक्तियां अधिसूचित की गयीं हैं।

इच्छुक एवं योग्य अभ्यर्थी इस उत्तराखंड पशु चिकित्सा अधिकारी वैकेंसी 2023 के लिए उत्तराखण्ड पब्लिक सर्विस कमीशन ऑनलाइन एप्लीकेशन पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट (www.ukpsc.net.in) के माध्यम से निर्धारित तिथियों में ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस उत्तराखंड वेटरनरी ऑफिसर भर्ती 2023 से सम्बंधित अन्य महत्वपूर्ण जानकारी जैसे रिक्तियों की संख्या, चयन प्रक्रिया, आवेदन शुल्क, आवेदन का तरीका इत्यादि की जानकारी निम्नवत है।

उत्तराखंड पशु चिकित्सा अधिकारी भर्ती 2023 की जानकारी हिंदी में :

  • विभाग का नाम : पशु पालन विभाग, उत्तराखण्ड सरकार।
  • भर्ती आयोग का नाम : उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग (UKPSC)।
  • परीक्षा का नाम : यूकेपीएससी पशुचिकित्साधिकारी (ग्रेड-2) परीक्षा-2023.
  • विज्ञापन संख्या : A-3/ DR(VO)/ S-1/ 2023.
  • रिक्त पदों की संख्या : 91 पद।
  • पद का स्वरूप : समूह ‘ख’ राजपत्रित/ अस्थाई।
  • नौकरी का प्रकार : उत्तराखंड सरकारी नौकरी
  • आवेदन करने की अवधि : 12 अक्टूबर 2023 से 02 नवम्बर 2023 तक।
  • आवेदन का तरीका : ऑनलाइन।
  • आधिकारिक वेबसाइट : www.psc.uk.gov.in
  • नौकरी का स्थान : उत्तराखण्ड।

उत्तराखंड पशु चिकित्सा अधिकारी वैकेंसी 2023 विवरण :

पद का नाम रिक्त पद वेतनमान
पशुचिकित्साधिकारी ग्रेड-2 91 ₹ 56,100 – 1,77,500/- (लेवल -10)

श्रेणी-वार UKPSC पशुचिकित्साधिकारी रिक्ति विवरण 2023 :

श्रेणी का नाम रिक्त पद
सामान्य 44
अनुसूचित जाति 30
अनुसूचित जनजाति 02
अन्य पिछड़ा वर्ग 08
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग 07
कुल योग 91 पद

Uttarakhand Pashu Chikitsa Adhikari Bharti 2023 के लिए पात्रता मानदंड :

अनिवार्य शैक्षिक अर्हता : अभ्यर्थी के पास भारत में विधि द्वारा स्थापित एवं भारतीय पशु चिकित्सा परिषद से मान्यता प्राप्त किसी विश्वविद्यालय से पशु चिकित्सा विज्ञान और पशुपालन (बी0वी0एस0सी0 एण्ड ए0एच0) में स्नातक उपाधि या सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त किसी अन्य संस्था से उसके समकक्ष उपाधि होना चाहिए। इसकी अधिक जानकारी के लिए विस्तृत भर्ती विज्ञापन को आवेदन से पूर्व अवश्य पढ़ें।

आयु सीमा (01 जुलाई 2023 को) : अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 21 वर्ष तथा अधिकतम आयु 42 वर्ष होनी चाहिए।

राष्ट्रीयता : उम्मीदवार भारत का नागरिक होना चाहिए।

चयन प्रक्रिया : इस उत्तराखंड वेटरनरी ऑफिसर भर्ती 2023 में उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा (वस्तुनिष्ठ प्रकार) और व्यक्तिगत साक्षात्कार के आधार पर किया जायेगा।

आवेदन शुल्क : सभी आवेदकों को निर्धारित परीक्षा शुल्क (आवेदन शुल्क + प्रोसेसिंग शुल्क टैक्स सहित) का भुगतान ऑनलाइन माध्यम (डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड और नेट बैंकिंग) से करना होगा। कैटेगरी वाइज  आवेदन शुल्क निम्न प्रकार है :

कैटेगरी देय शुल्क
GEN, EWS और OBC उम्मीदवारों के लिए : ₹ 172.30/-
उत्तराखंड के SC/ ST उम्मीदवारों के लिए : ₹ 82.30/-
दिव्यांग (PH) अभ्यर्थियों के लिए : ₹ 22.30/-
उत्तराखण्ड प्रभावित/ अनाथ बच्चे के लिए Nill

उत्तराखंड वेटरनरी ऑफिसर भर्ती 2023 हेतु आवेदन कैसे करें :

इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इस उत्तराखंड पशु चिकित्सा अधिकारी भर्ती 2023 के लिए उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग ऑनलाइन आवेदन पोर्टल की अधिकृत वेबसाइट (www.ukpscnet.in) के माध्यम से अथवा निम्नवत डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके निम्नलिखित तिथियों में ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।

UKPSC Pashu Chikitsa Adhikari Bharti 2023 – महत्वपूर्ण तिथियाँ :

  • ऑनलाइन आवेदन करने की प्रारम्भिक तिथि : 12 अक्टूबर 2023.
  • ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि : 02 नवम्बर 2023.
  • परीक्षा शुल्क ऑनलाइन भुगतान की अंतिम तिथि : 02 नवम्बर 2023.

Uttarakhand Pashu Chikitsa Adhikari Vacancy 2023 Online Form – आवश्यक लिंक्स :

Important Links Area
अधिकृत विज्ञापन लिंक डाउनलोड करें
ऑनलाइन आवेदन लिंक अप्लाई करें
सरकारी नौकरी डेली अपडेट हेतु टेलीग्राम ग्रुप से जुडें Telegram Group
नवीनतम सरकारी भर्ती लिंक Rojgar Result
आधिकारिक वेबसाइट लिंक विजिट करें

महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश : उत्तराखंड पशु पालन विभाग में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे सभी भारतीय उम्मीदवारों जो उत्तराखण्ड के निवासी है से आग्रह किया जाता है कि इस UKPSC पशुचिकित्साधिकारी भर्ती 2023 ( Uttarakhand Pashu Chikitsa Adhikari Bharti 2023 ) में अप्लाई करने से पूर्व आवश्यक जानकारी (शैक्षिणिक योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया, आवेदन शुल्क इत्यादि) का अधिकृत विज्ञापन के माध्यम से अच्छी तरह अवलोकन/ पुष्टि कर लें और फिर ध्यानपूर्वक आवेदन करें। इस UKPSC भर्ती 2023 की अधिक जानकारी के लिए कृपया, उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग की अधिकृत वेबसाइट (www.psc.uk.gov.in) विजिट करें।

1 thought on “उत्तराखंड पशु चिकित्सा अधिकारी भर्ती 2023 | UKPSC 91 वेटरनरी ऑफिसर (VO) वैकेंसी हेतु आवेदन करें। अंतिम तिथि 02 नवम्बर 2023”

Leave a Comment

DMCA.com Protection Status