आरबीआई असिस्टेंट भर्ती 2022 – RBI 950 सहायक-2021 वैकेंसी रिक्रूटमेंट हेतु आवेदन करें। अंतिम तिथि 08 मार्च 2022
RBI Assistant Bharti 2022 – भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने सम्पूर्ण भारत में फैले अपने विभिन्न कार्यालयों में असिस्टेंट (सहायक-2021) के पदों पर भर्ती हेतु अधिसूचना प्रकाशित की है। बैंक द्वारा आरबीआई असिस्टेंट भर्ती 2022 के लिए पात्र उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किये जाते हैं। इस RBI सहायक भर्ती 2022 के तहत कुल 950 रिक्तियां अधिसूचित की गयी हैं।
इच्छुक एवं निर्धारित पात्रता वाले अभ्यर्थी इस आरबीआई असिस्टेंट रिक्रूटमेंट 2022 के लिए आरबीआई की आधिकारिक वेबसाइट (www.rbi.org.in) के माध्यम से 17 फरवरी 2022 से 08 मार्च 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। इस भारतीय रिजर्व बैंक सहायक भर्ती 2022 से सम्बंधित महत्वपूर्ण जानकारी जैसे रिक्तियों की संख्या, शैक्षणिक योग्यता, चयन प्रक्रिया, आवेदन की प्रक्रिया इत्यादि निम्नवत है।
आरबीआई असिस्टेंट भर्ती 2022 की जानकारी हिंदी में :
- बैंक का नाम : भारतीय रिजर्व बैंक (RBI)।
- विज्ञापन संख्या : 2A/ 2021-22.
- रिक्तियों की कुल संख्या : 950 पद।
- नौकरी का प्रकार : बैंक सरकारी नौकरी।
- आवेदन करने की अवधि : 17 फरवरी 2022 से 08 मार्च 2022 तक।
- आवेदन का तरीका : ऑनलाइन।
- आधिकारिक वेबसाइट : www.rbi.org.in
- नौकरी का स्थान : ऑल इंडिया।
आरबीआई असिस्टेंट वैकेंसी 2022 विवरण :
पोस्ट का नाम | रिक्त पद | वेतनमान (प्रारंभ में मूल वेतन) |
असिस्टेंट (सहायक-2021) | 950 | ₹ 14,650/- प्रति माह |
ऑफिस वाइज भारतीय रिजर्व बैंक सहायक रिक्ति 2022 विवरण :
क्रमांक | ऑफिस का नाम | रिक्तियों की संख्या |
1- | अहमदाबाद | 35 |
2- | बेंगलुरु | 74 |
3- | भोपाल | 31 |
4- | भुवनेश्वर | 31 |
5- | चंडीगढ़ | 78 |
6- | चेन्नई | 66 |
7- | गुवाहाटी | 32 |
8- | हैदराबाद | 40 |
9- | जयपुर | 48 |
10- | जम्मू | 12 |
11- | कानपुर और लखनऊ | 131 |
12- | कोलकाता | 26 |
13- | मुंबई | 128 |
14- | नागपुर | 56 |
15- | नई दिल्ली | 75 |
16- | पटना | 33 |
17- | तिरुवनंतपुरम और कोच्चि | 54 |
कुल योग | 950 पद |
RBI सहायक भर्ती 2022 के लिए पात्रता मानदंड :
शैक्षणिक अर्हता : उम्मीदवार के पास कम से कम 50% अंकों के साथ किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री होना चाहिए। वहीं, एससी/ एसटी/ पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों को स्नातक में केवल उत्तीर्ण होना जरुरी है। सभी उम्मीदवारों को डेक्सटॉप (PC) पर वर्ड प्रोसेसिंग का ज्ञान होना अनिवार्य है।
आयु सीमा (01 फरवरी 2022 को) : अभ्यर्थी की आयु सीमा 20 से 28 वर्ष के बीच होनी चाहिए। वहीं, आरक्षित वर्ग को ऊपरी आयु में आरबीआई के नियमानुसार छूट दी जाएगी।
राष्ट्रीयता : अभ्यर्थी को भारत का नागरिक होना चाहिए।
चयन प्रक्रिया : इस आरबीआई असिस्टेंट रिक्रूटमेंट 2022 में अभ्यर्थियों का चयन देशव्यापी प्रतियोगी परीक्षा (प्रारम्भिक एवं मुख्या परीक्षा) और भाषा प्रवीणता परीक्षा (LPT) के आधार पर किया जायेगा।
आवेदन शुल्क : सभी उम्मीदवारों को गैर-वापसी आवेदन शुल्क (परीक्षा शुल्क/ सूचना शुल्क) का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा। श्रेणी-वार आवेदन शुल्क निम्न प्रकार है :
श्रेणी का नाम | आवेदन शुल्क |
सामान्य/ ओबीसी/ ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए | ₹ 450/- (परीक्षा शुल्क + सूचना शुल्क) |
एससी/ एसटी/ पीडब्ल्यूडी/ EXS उम्मीदवारों के लिए | ₹ 50/- (केवल सूचना शुल्क) |
आरबीआई ऑफिस अटेंडेंट भर्ती 2021 के लिए आवेदन कैसे करें :
इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इस भारतीय रिजर्व बैंक सहायक भर्ती 2022 हेतु आरबीआई की अधिकृत वेबसाइट (www.rbi.org.in) के माध्यम से अथवा निम्नवत डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके निम्नलिखित निर्धारित दिनांकों में ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।
RBI Sahayak Bharti 2022 – महत्वपूर्ण तिथियां :
- ऑनलाइन आवेदन करने की प्रारंभिक तिथि : 17 फरवरी 2022 .
- ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि : 08 मार्च 2022.
- आवेदन शुल्क भुगतान करने की अंतिम तिथि : 08 मार्च 2022.
- परीक्षा की संभावित तिथि : 26 -27 मार्च 2022.
RBI Sahayak Vacancy 2022 Online Form – आवश्यक लिंक :
Important Links Area | |
अधिकृत भर्ती विज्ञापन लिंक | डाउनलोड करें |
ऑनलाइन आवेदन लिंक | अप्लाई करें |
सरकारी नौकरी डेली अपडेट हेतु टेलीग्राम ग्रुप फॉलो करें | Telegram Group |
सरकारी रोजगार अलर्ट के लिए गूगल न्यूज़ फॉलो करें | Google News |
आधिकारिक वेबसाइट लिंक | विजिट करें |
महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश : बैंक में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे सभी ग्रेजुएट भारतीय उम्मीदवारों से अनुरोध किया जाता है कि इस RBI सहायक भर्ती 2022 ( RBI Assistant Bharti 2022 ) में अप्लाई करने से पूर्व आवश्यक जानकारी (शैक्षिणिक योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया, आवेदन शुल्क इत्यादि) का उपर्युक्त भर्ती अधिसूचना के माध्यम से अच्छी तरह अवलोकन/अध्ययन कर लें और फिर ध्यानपूर्वक आवेदन करें। RBI भर्ती 2022 की विस्तृत जानकारी के लिए कृपया, रिज़र्व बैंक ऑफ़ इंडिया की ऑफिशियल वेबसाइट (www.rbi.org.in) विजिट करें।